• Latest
  • Trending
Shah, J&K CM Omar pay tributes to people killed by terrorists

अब डर से कांपेगा पाकिस्तान

April 25, 2025
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
Friday, October 9, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

अब डर से कांपेगा पाकिस्तान

by ब्लिट्ज़ इंडिया
April 25, 2025
in the blitz
0
Shah, J&K CM Omar pay tributes to people killed by terrorists

YOU MAY ALSO LIKE

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

दीपक द्विवेदी>

अभी तक की जांच पड़ताल, आकलन और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों से साफ है की पाकिस्तान द्वारा कश्मीर के पहलगाम में इंसानियत के खिलाफ किया गया अक्षम्य क्रूर हमला, भारत के बढ़ते अंतरराष्ट्रीय महत्व और उसकी तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्था की आत्मा को घायल करने के लिए था। आतंकी तो मुखौटे मात्र हैं। आतंकियों का आका पाकिस्तान किसी भी सूरत में भारत के तेजी से बढ़ते कदमों को लड़खड़ाता हुआ देखना चाहता है। हिंदू और मुस्लिम के बीच की खाई को बढ़ाने की नापाक साजिश और पवित्र इस्लाम को कलंकित करने के कुख्यात खेल के साथ खोखले और बदनाम पाकिस्तान की खिसियाहट और आत्मघाती जलन का एक घिनौना और दरिंदगी भरा कारनामा है पहलगाम में किया गया मौत का यह तांडव कुकृत्य।
पाकिस्तान की इस बेरहम और गंदी हरकत की अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प, रूस के राष्ट्रपति पुतिन, सऊदी अरब एवं यूएई के किंग और यूनाइटेड नेशंस के सेक्रेटरी जनरल एंटानियो गुटेरेस समेत दुनिया के अनेक राष्ट्राध्यक्षों ने जिस तरह से निंदा और भर्त्सना की है और भारत के साथ हर स्थिति में मजबूती के साथ खड़े रहने का, सारी दुनिया को मजबूत संदेश दिया है, उससे पाकिस्तान कांप रहा है।
हालात तस्दीक करते हैं कि अब पाकिस्तान जान चुका है कि उस पर भारत का बेरहमी से हमला होने वाला है। हर भारतीय की मनोकामना है कि भारत इस बार पाकिस्तान को झुलसाकर ऐसा सबक सिखाये कि उसकी रूह कांपने लगे। भारत की हुकूमत भी अपने नागरिकों की मनोदशा को जान चुकी है। साफ देखा जा सकता है कि कश्मीर की इस घटना ने प्रधानमंत्री मोदी की राजनीतिक सोच को अब बदले हालात में सर्वोच्च सेनापति के ओहदे की सोच वाला एक क्रांतिकारी, स्वाभिमानी और दुश्मन को दफन करने का जज़्बा रखने वाला जुझारू अग्रणी सैनिक बना दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीयों की भावनाओं का सम्मान करने और दुनिया को अपनी राजनीतिक और कूटनीतिक इच्छाशक्ति दिखाने के लिए शीघ्र ही देश के आत्मसम्मान और आत्मरक्षा के लिए असाधारण और ऐतिहासिक कदम उठाने के रास्ते पर आगे बढ़ते दिख रहे हैं।
हालात गवाह हैं कि भारत अपनी भयंकर जवाबी कार्यवाही से पहले उन सभी कूटनीतिक मान्यताओं और परंपराओं का बहुत तेजी से पूरी तरह से निर्वहन कर रहा है जो कि समूची दुनिया को सर्वमान्य हो। इसी कड़ी का पहला कदम नई दिल्ली में पाकिस्तानी उच्चायोग को बंद करना है।
हालात से साफ है कि अब जल्द ही शुरू होगा पहला वह भारतीय एक्शन जो पाकिस्तान में तबाही का पैगाम होगा। भारत की एकता, अखंडता और निर्भीकता को ललकारने और उस पर हमला करने वालों पर जवाबी और नसीहत देने वाली होगी यह दंडात्मक कार्यवाही ।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation