• Latest
  • Trending

अब डॉक्टर नहीं, एआई करेगा मरीजों की देखभाल

August 9, 2025
भारत की GDP वृद्धि 7.8%: खेती, वाहन, रेलवे और निवेश के आंकड़े

तिपहिया, ट्रेन और खेत: तिमाही का असली हिसाब

September 7, 2026
भारत-जापान रोजगार और कौशल सहयोग

तीन लाख भारतीयों को जापान में मिलेगी नौकरी

September 7, 2026
nirmala-sitharaman

भारतीय कंपनियों की भरमार

September 7, 2026
daily-news

सात दिन का भारत, देश की प्रगति का साप्ताहिक लेखा

September 7, 2026
बातचीत से सुलझाएं विवाद : पीएम मोदी

उज्बेकिस्तान-भारत के बीच यूरेनियम समेत हुए 11 समझौते

September 6, 2026
मोदी-जापारीव बैठक किर्गिस्तान 2026

भारत और किर्गिस्तान बढ़ाएंगे आर्थिक सहयोग

September 6, 2026
मोदी-पुतिन द्विपक्षीय बैठक 2026

मोदी ने पुतिन से कहा, इस युद्ध का अंत हो

September 6, 2026
बातचीत से सुलझाएं विवाद : पीएम मोदी

बातचीत से सुलझाएं विवाद : पीएम मोदी

September 6, 2026
सिविल जज भर्ती 1 साल वकालत

अब एक साल वकालत कर बन सकेंगे जज

September 6, 2026
kerla-high-court

हाई कोर्ट में 10वीं पास को मिलेगी ₹52000 तक मंथली सैलरी

September 6, 2026
3 लाख छात्रों को साइबर एक्सपर्ट बनाएगा आईआईटी

3 लाख छात्रों को साइबर एक्सपर्ट बनाएगा आईआईटी

September 6, 2026
शिक्षक

अतिथि शिक्षकों के लिए खुशखबरी अब बन सकेंगे प्रधानाचार्य

September 6, 2026
Monday, September 7, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

अब डॉक्टर नहीं, एआई करेगा मरीजों की देखभाल

कानपुर के हैलट अस्पताल में बनेगा प्रदेश का पहला एआई वार्ड

by ब्लिट्ज़ इंडिया
August 9, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

सात दिन का भारत, देश की प्रगति का साप्ताहिक लेखा

उज्बेकिस्तान-भारत के बीच यूरेनियम समेत हुए 11 समझौते

ब्लिट्ज ब्यूरो

कानपुर। प्रदेश के कानपुर जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज से संबद्ध हैलट अस्पताल में प्रदेश का पहला आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) वार्ड बनाया जाएगा। यहां मरीजों की हालत की मॉनिटरिंग एआई के जरिए की जाएगी। यदि मरीज की जरा भी हालत बिगड़ी तो डॉक्टर के पास इसका मैसेज पहुंच जाएगा। वहीं, नर्स रूम में इसका अलार्म बजने लगेगा जिससे मरीज को फौरन इमरजेंसी इलाज मिलने लगेगा। एआई के जरिए समय रहते मरीज की जान बचाई जा सकती है।
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सेंसर मरीज की हर एक गतिविधि पर नजर रखेगा। मरीज के अंदरूनी सभी अंगों की बराबर मॉनिटरिंग होती रहेगी। शरीर के अंदर होने वाले उतार-चढ़ाव की पल-पल की खबर एआई को रहेगी। एआई सिस्टम मेक इन इंडिया के तहत तैयार किया गया है। इस तरह का सिस्टम बनाने वाली एआई कंपनी का प्रस्ताव जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने स्वीकार कर लिया है।
एक बेड पर पांच लाख का खर्च
जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य संजय काला के अनुसार एआई सिस्टम वार्ड तीन और चार में लगाए जाने की योजना है। प्रथम चरण में वार्ड तीन में 20 बेड़ों पर एआई सिस्टम लगाया जाएगा। इसमें सफलता मिलने के बाद दोनों वार्डों को एआई सिस्टम से सुसज्जित कर दिया जाएगा। एक बेड में एआई सिस्टम लगाने में पांच लाख रुपये का खर्च आएगा। इसे सीएसआर फंड से लगाने पर विचार किया जा रहा है।
इंटेंसिव केयर यूनियन शिफ्ट
राजकीय मेडिकल में यह पहला अस्पताल होगा जिसमें एआई सिस्टम लगेगा। डॉ. संजय काला ने बताया कि अधिकांश मरीजों की हालत रात 12 बजे से सुबह छह बजे के बीच बिगड़ती है। हालत बिगड़ने पर उन्हें इंटेसिव केयर यूनिट में शिफ्ट करना होता है। रात के समय मरीजों के मेटाबोलिज्म में उतार-चढ़ाव का असर होता है। मरीज के तीमारदार और अस्पताल का स्टाफ नींद की हालत में होता है।
इस स्थिति में एआई सिस्टम कारगर साबित होगा। इसके लिए वार्ड तीन और चार को सुसज्जित किया जा रहा है। चार से पांच महीने में वार्ड के सुंदरीकरण का काम पूरा कर लिया जाएगा। वार्ड के नर्स स्टाफ कक्ष में कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। यहां लगे मॉनिटर पर मरीजों की स्थिति की जानकारी आती रहेगी। मरीजों के बेड के नीचे मेट्रस लगाया जाएगा। इस मेट्रस में सेंसर लगे होंगे। मरीजों के हृदय की धड़कन, ब्लड प्रेशर, ऑक्सीजन सिक्युरेशन लेवल समेत शरीर के सभी अंगों की जानकारी मिलती रहेगी। यदि मरीज को बीपी समेत कोई अन्य दिक्क त हुई तो सेंसर एक्टिव होकर मैसेज भेजना शुरू कर देगा।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation