• Latest
  • Trending
pushkar dhami

यूसीसी में अब एक साल तक हो सकेगा मैरिज रजिस्ट्रेशन

August 1, 2025
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
Sunday, October 11, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

यूसीसी में अब एक साल तक हो सकेगा मैरिज रजिस्ट्रेशन

by ब्लिट्ज़ इंडिया
August 1, 2025
in the blitz
0
pushkar dhami
ब्लिट्ज ब्यूरो

देहरादून। उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के तहत विवाह पंजीकरण कराने की समय सीमा छह महीने से बढ़ाकर एक साल कर दी गई है। ऐसे में जिन लोगों ने अब तक अपना विवाह पंजीकृत नहीं कराया है, उनके लिए यह सही मौका है।
वहीं अधिनियम लागू होने के बाद हुई शादियों का पंजीकरण कराने की समय सीमा पहले की तरह 60 दिन ही रहेगी। इस संबंध में विधायी एवं संसदीय कार्य विभाग की ओर से अध्यादेश जारी किया गया। इसे अब छह महीने के भीतर विधानसभा सत्र में संशोधन विधेयक के रूप में सदन के पटल पर रखा जाएगा। माना जा रहा है कि धामी सरकार 19 अगस्त से गैरसैंण में होने जा रहे मॉनसून सत्र में संशोधन विधेयक ला सकती है।
मीडिया ने समान नागरिक संहिता में किए जा रहे इस महत्वपूर्ण बदलाव का खुलासा किया था। उत्तराखंड में यूसीसी लागू होने के बाद अब तक करीब तीन लाख विवाह पंजीकरण कराए जा चुके हैं।
उत्तराखंड में इसी वर्ष 27 जनवरी से यूसीसी लागू होने के बाद विवाह का पंजीकरण के अनिवार्य होने के बाद अब पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा बढ़ा है। अब प्रतिदिन औसत 1634 शादियों का पंजीकरण हो रहा है। जबकि, इससे पहले 2010 के एक्ट में होने वाले विवाह पंजीकरण का प्रतिदिन औसत मात्र 67 ही था।
उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू होने से पहले, उत्तराखंड विवाह पंजीकरण अधिनियम-2010, के तहत शादियों का पंजीकरण होता था लेकिन तब बहुत कम लोग विवाह पंजीकरण कराते थे। वर्ष 2010 से लागू इस एक्ट के तहत 26 जनवरी 2025 तक कुल 3,30,064 विवाह पंजीकरण हुए। इस तरह पुराने एक्ट के अनुसार प्रतिदिन औसत विवाह पंजीकरण की संख्या 67 तक ही पहुंच पाई थी। 27 जनवरी 2025 से अब तक यूसीसी के तहत होने वाले विवाह पंजीकरण की संख्या 3,01,526 पहुंच गई है।

महिला हित सुरक्षित हो रहे
समान नागरिक संहिता के तहत होने वाले पंजीकरण की संख्या प्रतिदिन बढ़ रही है। इससे कानून की व्यापकता और सार्थकता का पता चलता है। यूसीसी के तहत होने वाला प्रत्येक पंजीकरण, एक मजबूत समाज की दिशा में ठोस कदम है। महिला हित सुरक्षित हो रहे हैं।
– पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री

YOU MAY ALSO LIKE

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation