• Latest
  • Trending

अब भारत में और बड़ी खिलाड़ी बनने जा रही जेएसडब्ल्यू पेंट्स

July 4, 2025
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
तेजस एमके-2 समय सीमा

तेजस एमके-2 फाइटर जेट पर पूर्व वाइस चीफ की दो टूक ‘कब तक करेंगे इंतजार’

September 7, 2026
पीएम बोले- युवाओं ने देश का मान बढ़ाया

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशामुक्त होना जरूरी

September 7, 2026
आईसीएमआर तकनीक हस्तांतरण

आईसीएमआर की तीन जांच तकनीकें उद्योग के लिए होंगी हस्तांतरित

September 7, 2026
यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026

सीएम योगी ने चला ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ का सबसे बड़ा मास्टरस्ट्रोक

September 7, 2026
यूपी 50 हजार छात्राओं को स्कूटी

योगी सरकार का तोहफा, 50 हजार छात्राओं को देगी स्कूटी

September 7, 2026
दिल्ली चिड़ियाघर प्रवेश क्षेत्र पुनर्विकास

आधुनिक होगा दिल्ली चिड़ियाघर

September 7, 2026
हिमाचल स्कूल एडमिशन जाति कॉलम

हिमाचल में अगले सत्र से स्कूल एडमिशन फॉर्म में नहीं होगा जाति का कॉलम

September 7, 2026
ठाणे-पालघर बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का काम तेज, 135 किमी एलिवेटेड सेक्शन निर्माणाधीन

महाराष्ट्र में बुलेट ट्रेन के काम ने पकड़ी रफ्तार

September 7, 2026
गूगल गुजरात के युवाओं को कुशल बनाने में सहयोग देगा

गूगल गुजरात के युवाओं को कुशल बनाने में सहयोग देगा

September 7, 2026
Monday, September 7, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

अब भारत में और बड़ी खिलाड़ी बनने जा रही जेएसडब्ल्यू पेंट्स

- 9400 करोड़ में डुलक्स बनाने वाली कंपनी में खरीदी बड़ी हिस्सेदारी

by ब्लिट्ज़ इंडिया
July 4, 2025
in the blitz
0
मनोज जैन

नई दिल्ली। पेंट बनाने वाली कंपनी जेएसडब्ल्यू पेंट्स अब भारत में और भी बड़ी खिलाड़ी बनने जा रही है। उसने एक बहुत बड़ी डील की है। जेएसडब्ल्यू पेंट्स ने एक्जो नोबेल की इंडिया यूनिट में 74.7% हिस्सेदारी खरीदने का फैसला किया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह डील 9403.22 करोड़ रुपये में हुई है। एक्जो नोबेल इंडिया में ‘डुलक्स’ ब्रांड के नाम से कारोबार करती है। इस डील के बाद जेएसडब्ल्यू पेंट्स, भारत के 90,000 करोड़ रुपये के पेंट बाजार में चौथी सबसे बड़ कंपनी बन जाएगी। यह बाजार बहुत ही कॉम्पिटिटिव है।
डील की घोषणा के बाद, कंपनी के छोटे शेयरधारकों से 26% हिस्सेदारी खरीदने का भी प्रस्ताव रखा जाएगा। इसे ‘ओपन ऑफर’ कहते हैं। इस ऑफर की कीमत सेबी के नियमों के अनुसार तय होगी। अगर ओपन ऑफर सफल रहता है, तो जेएसडब्ल्यू, एक्जो से आनुपातिक शेयर खरीदेगी लेकिन जेएसडब्ल्यू 75% से ज्यादा हिस्सेदारी नहीं खरीदेगी। इसका मतलब है कि एक्जो नोबेल के पास थोड़ी हिस्सेदारी बनी रह सकती है।
कंपनी का सबसे बड़ा अधिग्रहण
सबसे पहले मीडिया ने 26 मई को यह खबर दी थी कि जेएसडब्ल्यू ने एक बिलियन डॉलर में एक्जो नोबेल को खरीदने का समझौता किया है। यह जेएसडब्ल्यू का अब तक का सबसे बड़ा अधिग्रहण है।
समझौते के अनुसार, एक्जो नोबेल अपनी हिस्सेदारी दो प्रमोटर कंपनियों के माध्यम से बेचेगी। इनमें इंपीरियल कैमिकल इंडस्ट्रीज लिमिटेड शामिल है, जिसके पास एक्जो नोबेल इंडिया की 50.46% हिस्सेदारी है। इसे होल्डिंग/प्रमोटर कंपनी माना जाता है। दूसरी कंपनी एक्जो नोबेल कोटिंग इंटरनेशनल बी.वी. है जिसके पास 24.30% हिस्सेदारी है। इसे भी होल्डिंग/प्रमोटर कंपनी माना जाता है।
इन कंपनियों को छोड़ा पीछे
पार्थ जिंदल इस पेंट कंपनी के हेड हैं। उन्होंने इंडिगो पेंट्स और एडवेंट इंटरनेशनल के कंसोर्टियम और एडहेसिव बनाने वाली कंपनी पिडिलाइट इंडस्ट्रीज की बोलियों को पीछे छोड़ दिया।
इस डील के बारे में पार्थ जिंदल ने जनवरी में कहा था कि एक्जो नोबेल इंडिया की हिस्सेदारी खरीदना उनके लिए एक रोमांचक अवसर है। उन्होंने यह भी कहा था, ‘कोई विकल्प नहीं है… मुझे एक्जो नोबेल इंडिया के लिए अपना सब कुछ देना होगा।’
एक्जो नोबेल इंडिया के डुलक्स पेंट्स, लग्जरी और अल्ट्रा-प्रीमियम सेगमेंट में काम करते हैं। शहरों में इनकी अच्छी पकड़ है। इस डील से जेएसडब्ल्यू पेंट्स को ब्रांड के नाम और बाजार में पहुंच दोनों में बहुत फायदा होगा।

मुकेश अंबानी ने पेंट इंडस्ट्री को कहा ‘बाय बाय’
मुकेश अंबानी भी अपनी कुछ हिस्सेदारी के लिए पेंट इंडस्ट्री में शामिल थे लेकिन अब वह इस इंडस्ट्री से बाहर निकल गए हैं। अंबानी की एशियन पेंट्स में 500 करोड़ रुपये की हिस्सेदारी थी। हालांकि अब 17 साल बाद उन्होंने अपनी हिस्सेदारी 9,080 करोड़ रुपये में बेच दी और 2200% मुनाफा लेकर पेंट्स इंडस्ट्री से अलग हो गए।

YOU MAY ALSO LIKE

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation