• Latest
  • Trending

मेरठ से अब काशी पहुंचना होगा आसान

July 11, 2025
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
तेजस एमके-2 समय सीमा

तेजस एमके-2 फाइटर जेट पर पूर्व वाइस चीफ की दो टूक ‘कब तक करेंगे इंतजार’

September 7, 2026
पीएम बोले- युवाओं ने देश का मान बढ़ाया

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशामुक्त होना जरूरी

September 7, 2026
आईसीएमआर तकनीक हस्तांतरण

आईसीएमआर की तीन जांच तकनीकें उद्योग के लिए होंगी हस्तांतरित

September 7, 2026
यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026

सीएम योगी ने चला ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ का सबसे बड़ा मास्टरस्ट्रोक

September 7, 2026
यूपी 50 हजार छात्राओं को स्कूटी

योगी सरकार का तोहफा, 50 हजार छात्राओं को देगी स्कूटी

September 7, 2026
दिल्ली चिड़ियाघर प्रवेश क्षेत्र पुनर्विकास

आधुनिक होगा दिल्ली चिड़ियाघर

September 7, 2026
हिमाचल स्कूल एडमिशन जाति कॉलम

हिमाचल में अगले सत्र से स्कूल एडमिशन फॉर्म में नहीं होगा जाति का कॉलम

September 7, 2026
ठाणे-पालघर बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का काम तेज, 135 किमी एलिवेटेड सेक्शन निर्माणाधीन

महाराष्ट्र में बुलेट ट्रेन के काम ने पकड़ी रफ्तार

September 7, 2026
गूगल गुजरात के युवाओं को कुशल बनाने में सहयोग देगा

गूगल गुजरात के युवाओं को कुशल बनाने में सहयोग देगा

September 7, 2026
Monday, September 7, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

मेरठ से अब काशी पहुंचना होगा आसान

अयोध्या भी दूर नहीं, 28 अगस्त से शुरू होगी वंदे भारत एक्सप्रेस

by ब्लिट्ज़ इंडिया
July 11, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

ब्लिट्ज ब्यूरो

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ से वाराणसी के लिए सीधी ट्रेन सेवा की शुरुआत होने वाली है। दोनों शहरों के बीच वाया अयोध्या वंदे भारत ट्रेन की कनेक्टिविटी मिलने जा रही है। मेरठ के लोगों के लिए यह एक और बड़ी सौगात मानी जा रही है। मेरठ से दिल्ली तक आरआरटीएस और मेरठ मेट्रो के बाद अब यह ट्रेन सेवा लोगों की सुविधाओं को बढ़ाएगी। दरअसल, मेरठ-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस का विस्तार अब अयोध्या धाम होते हुए वाराणसी कैंट तक कर दिया गया है।
मेरठ से वाराणसी के बीच वंदे भारत ट्रेन सेवा 28 अगस्त से शुरू होगी। यह पहली बार होगा जब मेरठ से वाराणसी के लिए सीधी ट्रेन सेवा उपलब्ध होगी। इससे मेरठ और पूर्वांचल के यात्रियों की यात्रा कहीं अधिक सुगम और तेज हो जाएगी।
ट्रेन का रूट और टाइमिंग
उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के अनुसार, ट्रेन संख्या 22490 वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह 6:35 बजे मेरठ सिटी से रवाना होकर 8:40 बजे मुरादाबाद, 10:11 बजे बरेली, 1:55 बजे लखनऊ, 3:55 बजे अयोध्या धाम होते हुए शाम 6:25 बजे वाराणसी कैंट पहुंचेगी।
वापसी में ट्रेन संख्या 22489 वाराणसी कैंट से सुबह 9:10 बजे रवाना होकर 11:40 बजे अयोध्या, 1:30 बजे लखनऊ, 5:15 बजे बरेली, 6:50 बजे मुरादाबाद होते हुए रात 9:05 बजे मेरठ सिटी पहुंचेगी।
यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
दोनों शहरों के बीच कुल दूरी 782.22 किलोमीटर है, जिसे ट्रेन 11.55 घंटे में तय करेगी। अभी तक वाराणसी से मेरठ जाने के लिए कोई सीधी रेल सेवा नहीं थी। यात्रियों को प्रयागराज या गाजियाबाद से होकर सफर करना पड़ता था। इससे व्यापारी, स्टूडेंट्स और टूरिस्ट सभी को असुविधा होती थी। अब वंदे भारत की यह सीधी सेवा उन सभी के लिए राहत लेकर आई है।
व्यापारी और टूरिज्म सेक्टर खुश
मेरठ से काशी के बीच वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत पर टूरिज्म वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल मेहता ने खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि मेरठ-वाराणसी सीधी ट्रेन सेवा की मांग लंबे समय से की जा रही थी। कई बार प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजे गए थे, जिसे अब मंजूरी मिली है। यह कदम टूरिज्म और व्यापार दोनों के लिहाज से बेहद लाभकारी साबित होगा।
वाराणसी को अब 7 वंदे भारत ट्रेन
मेरठ-काशी सेवा वाराणसी के लिए सातवीं वंदे भारत होगी। फिलहाल यहां से रांची, देवघर, पटना और नई दिल्ली के लिए वंदे भारत सेवाएं चल रही हैं। बनारस स्टेशन से आगरा के लिए भी एक वंदे भारत ट्रेन है। इस सेवा के शुरू होने को लेकर यात्रियों में उत्साह है। वहीं, मेरठ के सांसद अरुण गोविल ने इस सेवा को मंजूरी मिलने पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation