• Latest
  • Trending

अब भारत सीरीज का होगा मतदाता पहचान पत्र

August 15, 2025
ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

फास्ट-ट्रैक अदालतों को 2031 तक मिला फंड

November 6, 2026
solar

सौर बिजली रात तक सहेजने को ₹14,500 करोड़ मंजूर

November 6, 2026
स्वदेशी एआई

अब 22 भारतीय भाषाओं में बोलेगा देसी एआई

November 4, 2026
स्वच्छ ऊर्जा से मजबूत हो रही भारत की ऊर्जा सुरक्षा

21 लाख सोलर घरों का बिजली बिल शून्य

November 3, 2026
श्रीहरिकोटा से एनवीएस-03 लेकर उड़ान भरता जीएसएलवी-एफ18। एजेंसी जांच: तस्वीर पर एएनआई, पीटीआई या रॉयटर्स का नाम हो तो न लगाएं।

नाविक को मिला तीसरा नया उपग्रह

November 2, 2026
नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

October 31, 2026
नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

October 31, 2026
युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

October 31, 2026
केविन पीटरसन ने बताया, कैसे बदल रहा है भारत

नया भारत, जिसे दुनिया देख रही है

October 31, 2026
यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

October 31, 2026
यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

October 31, 2026
फिर बदला भदोही का नाम

फिर बदला भदोही का नाम

October 31, 2026
Friday, November 6, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

अब भारत सीरीज का होगा मतदाता पहचान पत्र

- बिहार विस चुनाव से पहले हर मतदाता को मिलेगा नया इपिक

by ब्लिट्ज़ इंडिया
August 15, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

फास्ट-ट्रैक अदालतों को 2031 तक मिला फंड

सौर बिजली रात तक सहेजने को ₹14,500 करोड़ मंजूर

ब्लिट्ज ब्यूरो

पटना। चुनाव आयोग बिहार विधानसभा चुनाव में अबकी बार कई नवाचार करने को तैयारी में जुटा है। इस क्रम में आयोग पहली बिहार से भारत सीरीज का मतदाता पहचान पत्र जारी करेगा। इसके उपरांत अन्य राज्यों के मतदाताओं को 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले पूर्ण रूप से नया इपिक (मतदाता पहचान पत्र) उपलब्ध करा दिया जाएगा।
इस पहल के पीछे लक्ष्य यह है कि अब आधार, पैन या फिर गाड़ियों की तरह हर मतदाता का राष्ट्रीय स्तर का यूनिक मतदाता पहचान पत्र हो। चुनाव आयोग का प्रयास है कि हर हाल में सितंबर के अंतिम सप्ताह से लेकर अक्टूबर के पहले सप्ताह तक सभी मतदाताओं को भारत सीरीज का नया इपिक उपलब्ध करा दिया जाए।
इससे डुप्लीकेट इपिक नंबर की समस्या का समाधान हो जाएगा। पूरे देश में एक ही इपिक नंबर चलेगा। स्थान परिवर्तन की स्थिति में सिर्फ पता बदलेगा, लेकिन इपिक नंबर पुराना ही रहेगा। इससे प्रत्येक मतदाता को विशिष्ट इपिक नंबर आवंटित करने की नई व्यवस्था लागू होगी।
वहीं, मतदाता सूची अद्यतन करने के लिए मृत्यु पंजीकरण का डेटा सीधे पंजीयक जनरल, भारत (आरबीआई) के डेटाबेस से प्राप्त किया जाएगा एवं सत्यापन के बाद नाम हटा दिए जाएंगे। मतदाता सूचना पर्ची को और अधिक स्पष्ट व उपयोगी बनाया जाएगा। अब क्रम संख्या एवं भाग संख्या को बड़े अक्षरों में प्रमुखता से दर्शाया जाएगा।
अब सौ मीटर दूरी पर लगेंगे प्रचार बूथ
राजनीतिक दल अब मतदान के दिन दूध से मात्र सौ मीटर की दूरी पर प्रचार बूथ लगा सकेंगे। पहले दो सौ मीटर पर लगाने की व्यवस्था थी। इसके साथ ही इस बार आयोग ने 1500 की तुलना में 1200 मतदाता पर ही एक बूथ बनाने का निर्णय किया है।
15 दिनों में मिलेगा नया मतदाता फोटो पहचान पत्र
इपिक की तेज एवं समयबद्ध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए एक नई मानक संचालन प्रक्रिया लागू की गई है। इस नई प्रक्रिया के तहत, मतदाता सूची में नए नामांकन या किसी मौजूदा मतदाता की जानकारी में परिवर्तन के 15 दिनी के भीतर इपिक वितरित किया जाएगा। नई प्रणाली के अंतर्गत इपिक के निर्माण से लेकर उसके डाक विभाग के माध्यम से मतदाता तक पहुंचने तक की हर प्रक्रिया की रियल टाइम ट्रैकिंग की जाएगी।
नहीं लगेंगी मतदाताओं की कतारें, अपार्टमेंट में बनेंगे बूथ
लोकतंत्र के उत्सव पर अब मतदाताओं की लंबी कतारें नहीं झेलनी होगी, न ही बूथ तक पहुंचने के लिए सफर तय करना पड़ेगा। अपार्टमेंट परिसर या फिर कम से कम दूरी पर मतदान केंद्र स्थापित बनाने की पहल आयोग करेगा। इस पहल से शहरी मतदाताओं का मतदान में उत्साह एवं सहभागिता दोनों बढ़ने की उम्मीद है। शहरों में गिरते मतदान प्रतिशत को देखते हुए आयोग अब अपार्टमेंट परिसरों एवं रिहायशी कालोनियों के अंदर ही मतदान केंद्र स्थापित करेगा।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation