• Latest
  • Trending

नोटिफिकेशन जारी, एसएससी एमटीएस भर्ती के आवेदन शुरू

July 4, 2025
स्वदेशी एआई

अब 22 भारतीय भाषाओं में बोलेगा देसी एआई

November 4, 2026
स्वच्छ ऊर्जा से मजबूत हो रही भारत की ऊर्जा सुरक्षा

21 लाख सोलर घरों का बिजली बिल शून्य

November 3, 2026
श्रीहरिकोटा से एनवीएस-03 लेकर उड़ान भरता जीएसएलवी-एफ18। एजेंसी जांच: तस्वीर पर एएनआई, पीटीआई या रॉयटर्स का नाम हो तो न लगाएं।

नाविक को मिला तीसरा नया उपग्रह

November 2, 2026
नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

October 31, 2026
नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

October 31, 2026
युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

October 31, 2026
केविन पीटरसन ने बताया, कैसे बदल रहा है भारत

नया भारत, जिसे दुनिया देख रही है

October 31, 2026
यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

October 31, 2026
यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

October 31, 2026
फिर बदला भदोही का नाम

फिर बदला भदोही का नाम

October 31, 2026
'मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी'

‘मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी’

October 31, 2026
गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

October 31, 2026
Friday, November 6, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

नोटिफिकेशन जारी, एसएससी एमटीएस भर्ती के आवेदन शुरू

24 जुलाई की रात 11 बजे तक लिए जाएंगे आवेदन

by ब्लिट्ज़ इंडिया
July 4, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

अब 22 भारतीय भाषाओं में बोलेगा देसी एआई

21 लाख सोलर घरों का बिजली बिल शून्य

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। एसएससी की सर्वाधिक आवेदन वाली भर्तियों में से एक मल्टी टास्किंग स्टाफ ( एमटीएस नॉन टेक्निकल) एंड हवलदार (सेंट्रल बोर्ड ऑफ इनडायरेक्ट टैक्सेस एंड कस्टम्स एंड सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स) भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन जारी हो गया है। नोटिफिकेशन जारी होते ही आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। इसके अलावा मोबाइल एप mySSC पर जाकर भी अप्लाई कर सकते हैं। केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों, संवैधानिक निकायों, सांविधिक संस्थाओं और न्यायाधिकरणों में भर्ती के लिए आवेदन 24 जुलाई की रात 11 बजे तक लिए जाएंगे। शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 25 जुलाई की रात 11 बजे तक और आवेदन में त्रुटि संशोधन 29 से 31 जुलाई की रात 11 बजे तक होंगे। कंप्यूटर आधारित प्रथम चरण की परीक्षा 20 सितंबर से 24 अक्टूबर तक प्रस्तावित है। एमटीएस भर्ती के माध्यम से केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में चपरासी, चौकीदार, जमादार, माली, गेटकीपर आदि पदों पर भर्ती होती है। इसके साथ केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) एवं केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) में हवलदार के पदों पर भर्ती की जाएगी। पिछले साल एमटीएस हवलदार भर्ती 2024 में 9583 पदों के लिए करीब 5744713 ने आवेदन किया था।
1. इस बार एमटीएस व हवलदार भर्ती में वैकेंसी
नोटिफिकेशन में एसएससी ने एमटीएस की वैकेंसी नहीं बताई है। आयोग ने कहा है कि अभी विभिन्न मंत्रालयों व विभागों से वैकेंसी ली जानी हैं। वहीं हवलदार की 1075 वैकेंसी बताई गई है।
2. शैक्षणिक योग्यता – दोनों पदों एमटीएस व हवलदार के लिए – 10वीं पास।
एमटीएस – 18-25 वर्ष। एससी व एसटी कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में पांच वर्ष और ओबीसी को तीन वर्ष की छूट दी जाएगी। आयु की गणना 1 अगस्त 2025 से होगी। उम्मीदवारों का जन्म 02.08.2000 से पहले और 01.08.2007 के बाद न हुआ हो
हवलदार – 18-27 वर्ष। एससी व एसटी कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में पांच वर्ष और ओबीसी को तीन वर्ष की छूट दी जाएगी। आयु की गणना 1 अगस्त 2025 से होगी।
3. एमटीएस भर्ती क्यों है बढ़िया मौका
एसएससी एमटीएस भर्ती सरकार नौकरी पाने का सपना देख रहे उन अभ्यर्थियों के लिए शानदार मौका होता है जिनका मैथ्स व रीजनिंग कमजोर है। दरअसल यह परीक्षा दो सेशन में होती है। दोनों सेशन एक ही दिन में आयोजित होते हैं। पहला सेशन न्यूमेरिकल एंड मैथमेटिकल एबिलिटी और रीजनिंग एबिलिटी व प्रोब्लम सोल्विंग का होगा। रीजनिंग और मैथ्स दोनों में 60-60 अंक के 20-20 प्रश्न पूछे जाएंगे। यानी रीजनिंग मैथ्स से कुल 40 प्रश्न आएंगे।
सेशन-1 सिर्फ क्वालिफाइंग होगा। जनरल कैटेगरी के अभ्यर्थियों को इसमें सिर्फ 30 फीसदी अंक लाने होंगे यानी उन्हें 40 में सिर्फ 12 सवाल सही करने होंगे। ओबीसी व ईडब्ल्यूएस को 10 व एससी एसटी को 8 प्रश्न ही हल करने होंगे। इस सेशन में नेगेटिव मार्किंग भी नहीं होगी। फाइनल मेरिट के निर्धारण में सेशन-1 के मार्क्स नहीं जुड़ेंगे। यही वजह है कि मैथ्स व रीजनिंग में कमजोर अभ्यर्थियों के लिए एमटीएस भर्ती की लिखित परीक्षा क्रैक करना आसान है।
सेशन-2 : 45 मिनट की अवधि का सेशन-1 खत्म होने के तुरंत बाद सेशन-2 खुलेगा। यह भी 45 मिनट का होगा। इस सेशन में जनरल अवेयरनेस व इंग्लिश लेंग्वेज एंड कॉम्पि्रहेंशन के प्रश्न पूछे जाएंगे। जनरल अवेयरनेस व इंग्लिश, दोनों से 25-25 प्रश्न पूछे जाएंगे जो 75-75 अंकों के होंगे। एमटीएस पद की फाइनल मेरिट लिस्ट इसी सेशन के प्राप्तांक के आधार पर बनेगी। यानी सेशन-2 के 150 नंबर के आधार पर मेरिट बनेगी। सेशन-2 में नेगेटिव मार्किंग होगी। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक काटा जाएगा।
उपरोक्त कंप्यूटर आधारित परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार, बहुविकल्पीय प्रश्न (एमसीक्यू) शामिल होंगे।
सत्र-I में उम्मीदवार के प्रदर्शन को पहले चेक किया जाएगा और सत्र-II में प्रदर्शन का मूल्यांकन तभी किया जाएगा जब उम्मीदवार सत्र-I में पास होगा। कंप्यूटर-आधारित टेस्ट के सत्र- I और साथ ही सत्र- II में न्यूनतम योग्यता अंक इस प्रकार हैं:
वर्ग- न्यूनतम योग्यता अंक (%)
सामान्य (यूआर) 30%
ओबीसी/ईडब्ल्यूएस 25%
अन्य सभी श्रेणियां (एससी, एसटी, दिव्यांग) 20% ।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation