• Latest
  • Trending

नोएडा बनेगा एयरक्राफ्ट इंजन व एरोस्पेस टेस्ट फैसिलिटी का हब

September 6, 2025
बातचीत से सुलझाएं विवाद : पीएम मोदी

उज्बेकिस्तान-भारत के बीच यूरेनियम समेत हुए 11 समझौते

September 6, 2026
मोदी-जापारीव बैठक किर्गिस्तान 2026

भारत और किर्गिस्तान बढ़ाएंगे आर्थिक सहयोग

September 6, 2026
मोदी-पुतिन द्विपक्षीय बैठक 2026

मोदी ने पुतिन से कहा, इस युद्ध का अंत हो

September 6, 2026
बातचीत से सुलझाएं विवाद : पीएम मोदी

बातचीत से सुलझाएं विवाद : पीएम मोदी

September 6, 2026
सिविल जज भर्ती 1 साल वकालत

अब एक साल वकालत कर बन सकेंगे जज

September 6, 2026
kerla-high-court

हाई कोर्ट में 10वीं पास को मिलेगी ₹52000 तक मंथली सैलरी

September 6, 2026
3 लाख छात्रों को साइबर एक्सपर्ट बनाएगा आईआईटी

3 लाख छात्रों को साइबर एक्सपर्ट बनाएगा आईआईटी

September 6, 2026
शिक्षक

अतिथि शिक्षकों के लिए खुशखबरी अब बन सकेंगे प्रधानाचार्य

September 6, 2026
लवकुश प्रसाद ISRO साइंटिस्ट

इसरो में साइंटिस्ट बन राज्य का नाम रोशन किया लवकुश ने

September 6, 2026
आईपीएस अंजलि विश्वकर्मा UPSC सफलता

यूपीएससी के लिए छोड़ी 48 लाख की नौकरी

September 6, 2026
विदेश में पीएचडी सबसे ज्यादा स्टाइपेंड

पीएचडी करने के लिए सालाना ₹1 करोड़ स्टाइपेंड

September 6, 2026
पुणे आयकर विभाग स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2026

खिलाड़ियों के लिए आयकर विभाग में भर्ती, ₹81000 तक सैलरी

September 6, 2026
Sunday, September 6, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

नोएडा बनेगा एयरक्राफ्ट इंजन व एरोस्पेस टेस्ट फैसिलिटी का हब

अभारत आज रक्षा और विज्ञान के क्षेत्र में नए युग की ओर

by ब्लिट्ज़ इंडिया
September 6, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

उज्बेकिस्तान-भारत के बीच यूरेनियम समेत हुए 11 समझौते

भारत और किर्गिस्तान बढ़ाएंगे आर्थिक सहयोग

ब्लिट्ज ब्यूरो

नोएडा। गौतमबुद्धनगर के सेक्टर-81 स्थित ड्रोन बनाने वाली कंपनी राफे एम फाइबर में विगत दिवस रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे ने एयरक्राफ्ट इंजन और डिफेंस एरोस्पेस टेस्ट फैसिलिटी का उद्घाटन किया। इस कंपनी द्वारा बनाए गए हाईटेक ड्रोन का इस्तेमाल हाल ही में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान किया गया था।
शेर जंगल का राजा
इस मौके पर रक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री दोनों ने अपने-अपने संबोधन में देश की रक्षा क्षमताओं और यूपी के डिफेंस सेक्टर की खुल कर सराहना की।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि रक्षा क्षेत्र की बढ़ती चुनौतियों को देखते हुए इलेक्ट्रॉनिक वार फेयर, अत्याधुनिक ड्रोन निर्माण, एयरक्राफ्ट इंजन और एरोस्पेस टेस्ट फैसिलिटी को बधाई देता हूं। उन्होंने कहा कि देश 1947 से लगातार विभिन्न चुनौतियों का सामना कर रहा है। ऑपरेशन सिंदूर से भारत ने युद्ध के एक नए दौर में प्रवेश किया है और भारत ने अपनी सामर्थ्य और शक्ति का प्रदर्शन किया है। यह भविष्य की चुनौतियों का सामना करने की प्रेरणा देता है और यह आज की आवश्यकता भी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब आपके पास ताकत है तो दुनिया आपके सामने नतमस्तक होती है। शास्त्र और शस्त्र दोनों में बेहतर समन्वय जरूरी है। जब दोनों में बेहतर समन्वय होगा तो सामने वाला शांति की अपील करेगा। उन्होंने बकरी और शेर का उदाहरण दिया और कहा कि शेर जंगल का राजा होता है, उसके पास सामर्थ्य भी है और वह राज भी करता है।
बताया डिफेंस कॉरिडोर के बारे में
मुख्यमंत्री ने महाराणा प्रताप का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि यूपी में 9 ऑर्डिनेंस फैक्ट्री हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि वर्तमान की चुनौतियों को समझा गया है। उन्होंने कहा कि डिफेंस कॉरिडोर के लिए साढ़े 12 हजार एकड़ जमीन उपलब्ध कराई गई है। इसमें आगरा, अलीगढ़, झांसी, चित्रकूट और कानपुर शामिल हैं। यूपी में आगे भी जमीन उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि ब्रह्मोस मिसाइल की यूनिट लखनऊ में स्थापित की गई है। ब्रह्मोस ने ऑपरेशन सिंदूर में अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि लखनऊ की मुस्कुराहट और बढ़ जाएगी जब लखनऊ से दुश्मन को निशाना बनाया जाएगा। अत्याधुनिक ड्रोन के नए केंद्र और नई यूनिट को मुख्यमंत्री ने बधाई दी और कहा कि यूपी सरकार देश की सुरक्षा के लिए जो भी आवश्यकता पड़ेगी उसके लिए हमेशा खड़ी है।
राजनाथ सिंह का बड़ा दावा
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने संबोधन में देश को समर्पित नई यूनिट को ऐतिहासिक बताया और इसे डिफेंस सिस्टम में साइंटिफिक रिवॉल्यूशन का उदाहरण करार दिया। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के विज़न में इस यूनिट और इससे जुड़े वैज्ञानिकों व इंजीनियरों का योगदान महत्वपूर्ण है। अमेरिका या चीन जैसे देशों के डिफेंस सिस्टम हमारे बनाए गए ड्रोन को डिटेक्ट करने में सक्षम नहीं हैं। 2017 में मात्र 10 लोगों से शुरू हुई इस कंपनी ने आज 600 से अधिक वैज्ञानिकों और इंजीनियरों के साथ मिलकर काम करते हुए देश की सबसे इनोवेटिव एयरक्राफ्ट मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का रूप ले लिया है। एक समय यूपी में कानून व्यवस्था इतनी खराब थी कि यहां बिज़नेस लगाने की कल्पना भी नहीं की जा सकती थी लेकिन आज योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश नई सोच और नई नीतियों के साथ निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बन गया है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation