• Latest
  • Trending
निफ्ट 2027 एंट्रेंस एग्जाम के लिए आवेदन शुरू

निफ्ट 2027 एंट्रेंस एग्जाम के लिए आवेदन शुरू

October 31, 2026
धूम्रपान नुकसान

हर कश के साथ घटती जिंदगी

October 31, 2026
सेना को एक ही खेप में मिले 450 'नागास्त्र-1आर' ड्रोन

सेना को एक ही खेप में मिले 450 ‘नागास्त्र-1आर’ ड्रोन

October 31, 2026
₹52,000 करोड़ की रक्षा खरीद को DAC की मंज़ूरी

रक्षा मंत्रालय ने की 4,106 करोड़ की डिफेंस डील

October 31, 2026
एचएएल ने की 2,000वें एयरो-इंजन की डिलीवरी : राजनाथ

एचएएल ने की 2,000वें एयरो-इंजन की डिलीवरी : राजनाथ

October 31, 2026
2047 तक 100 गीगावाट परमाणु बिजली का लक्ष्य

2047 तक 100 गीगावाट परमाणु बिजली का लक्ष्य

October 31, 2026
2047 तक 100 गीगावाट परमाणु ऊर्जा लक्ष्य में झारखंड की अहम भूमिका

यूरेनियम उत्पादन में झारखंड की 24 फीसदी हिस्सेदारी

October 31, 2026
सुप्रीम कोर्ट

एसआईआर विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई अब दिवाली के बाद

October 31, 2026
सुप्रीम कोर्ट

ठगी होने पर बैंक को लौटाना पड़ेगा पैसा!

October 31, 2026
cybersecurity

इंटरनेट बच्चों का मौलिक अधिकार: सुप्रीम कोर्ट

October 31, 2026
राफेल, सुखोई के साथ काशी में दिखा वायुसेना का दम

राफेल, सुखोई के साथ काशी में दिखा वायुसेना का दम

October 31, 2026
पीएम बोले- युवाओं ने देश का मान बढ़ाया

मन की बात मेरे लिए तीर्थ यात्रा से कम नहीं: पीएम मोदी

October 31, 2026
माता-पिता को खोया बहन ने दिया साथ

माता-पिता को खोया बहन ने दिया साथ

October 31, 2026
Saturday, October 31, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

निफ्ट 2027 एंट्रेंस एग्जाम के लिए आवेदन शुरू

फैशन की पढ़ाई करने का मौका, 16 नवंबर तक करें अप्लाई

by ब्लिट्ज़ इंडिया
October 31, 2026
in शिक्षा-रोजगार
0
निफ्ट 2027 एंट्रेंस एग्जाम के लिए आवेदन शुरू

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। अगर आपकी दिलचस्पी फैशन डिजाइनिंग की दुनिया में है और आप इस फील्ड की पढ़ाई और इसमें करियर बनाना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी एंट्रेंस एग्जामिनेशन (निफ्टी) 2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। देश के सबसे प्रतिष्ठित फैशन संस्थान निफ्ट में एडमिशन पाने के लिए युवाओं को इस राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा को पास करना अनिवार्य होता है। इस परीक्षा के जरिए नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी के विभिन्न स्नातक (यूजी), स्नातकोत्तर (पीजी), लेटरल एंट्री (एनएलईए), कारीगर और पीएचडी कार्यक्रमों में प्रवेश मिलता है। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को अपनी योग्यता, आवेदन शुल्क और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी जरूर देख लेनी चाहिए।

आवेदन की जरूरी तारीखें
आवेदन शुरू होने की तारीख:16 अक्टूबर 2026
बिना लेट फीस आवेदन की अंतिम तारीख: 16 नवंबर 2026
लेट फीस के साथ आवेदन की अंतिम तारीख: 21 नवंबर 2026
आवेदन में करेक्शन की तारीख: 22 से 25 नवंबर 2026
एग्जाम सिटी स्लिप जारी होने की तारीख: 21 दिसंबर 2026
एडमिट कार्ड: 4 जनवरी 2027
प्रवेश परीक्षा:10 जनवरी 2027

YOU MAY ALSO LIKE

केंद्रीय भंडारण निगम में 327 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

कनिष्ठ विश्लेषक के 417 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ

ऐसे करें आवेदन
1.सबसे पहले निफ्ट की आधिकारिक वेबसाइट https://exams.nta. nic.in/niftee/ पर जाएं।
2 अपनी जरूरत के अनुसार यूजी/पीजी, एनएलईए, आर्टिजन्स, एनआरआई या पीएचडी में से संबंधित आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
3.नए उम्मीदवार पहले रजिस्ट्रेशन करें और मांगी गई जानकारी भरें।
4.आवेदन फॉर्म में अपना नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और शैक्षणिक जानकारी सही-सही दर्ज करें।
5.निर्धारित फॉर्मेट में अपनी फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी प्रमाणपत्र अपलोड करें।
6.अपनी कैटेगरी और चुने गए कोर्स के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करें।
7.सभी जानकारियां जांचने के बाद फॉर्म सबमिट कर दें।
8.आवेदन पूरा होने पर कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

जरूरी डॉक्यूमेंट्स
आवेदन फॉर्म भरने से पहले उम्मीदवार कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपने पास तैयार रखें। इनमें शामिल हैं-
पहचान पत्र (आईडी प्रूफ )
हाल की पासपोर्ट साइज फोटो

हस्ताक्षर
शैक्षणिक मार्कशीट और प्रमाणपत्र
जरूरत के अनुसार कैटेगरी सर्टिफिकेट
दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए दिव्यांगता प्रमाणपत्र, यदि लागू हो

क्या है जरूरी योग्यता
प्रवेश परीक्षा के जरिए उम्मीदवार फैशन और डिजाइन से जुड़े कई कोर्सों में एडमिशन ले सकते हैं। इनमें बैचलर ऑफ डिजाइन (बी.डेस), बैचलर ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी, मास्टर ऑफ डिजाइन और मास्टर ऑफ फैशन मैनेजमेंट जैसे कोर्स शामिल हैं।

योग्यता की बात करें तो, अंडरग्रेजुएट (यूजी) कोर्स में एडमिशन के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है। वहीं, पोस्टग्रेजुएट (पीजी) कोर्स में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। हालांकि, अलग-अलग कोर्स के लिए पात्रता की शर्तें अलग हो सकती हैं, इसलिए आवेदन से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर देखें।

परीक्षा का पैटर्न और कैसे करें आवेदन
निफ्ट की यह प्रवेश परीक्षा दो अलग-अलग मोड में ली जाती है। इसमें जनरल एबिलिटी टेस्ट कंप्यूटर आधारित टेस्ट मोड में होता है, जबकि क्रिएटिव एबिलिटी टेस्ट पेन-एंड-पेपर आधारित टेस्ट मोड में लिया जाता है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation