ब्लिट्ज ब्यूरो
नई दिल्ली। एनआईएसीएल में 550 पदों पर निकली भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती अभियान के तहत अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यताएं निर्धारित की गई हैं। आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के पास भारत के किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से पदों के अनुसार डिप्लोमा, ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन व अन्य आवश्यक पात्रताएं होनी चाहिए। सलाह दी जाती है कि वे फॉर्म भरने से पहले वेबसाइट पर मौजूद नोटिफिकेशन को ध्यान से जरूर पढ़ लें।














