ब्लिट्ज ब्यूरो
नई दिल्ली। अंतरिक्ष में एक चांद है, जिसकी खूबसूरती और शीतलता की हर कोई तारीफ करता है। अब एक नया चांद मिला है। नासा ने इसका खुलासा किया है। नए चांद को नासा ने ‘क्वासी-मून यानी ‘अर्ध-चंद्रमा’ नाम दिया है। इसकी खासियत यह है कि पृथ्वी और सूर्य दोनों का ही चक्क र लगाता है। इसको लेकर नासा के वैज्ञानिकों ने कई अहम खुलासे किए हैं।
नए चांद की पहली झलक 28 मार्च 2023 को देखने को मिली थी। तब वैज्ञानिकों ने इसे पैनस्टार्स टेलिस्कोप से देखा था। इस पर अध्ययन शुरू हो गया, अब जाकर इसकी पुष्टि हुई है। इसका नाम इंटरनेशनल एस्ट्रोनॉमिकल यूनियन के माइनर प्लैनेट सेंटर की सूची में दर्ज किया गया है। यह पृथ्वी और सूर्य, दोनों का ही चक्क र लगाता है। हालांकि, सूर्य के ज्यादा शक्तिशाली गुरुत्वाकर्षण के चलते ये सूर्य की ओर खिंचा रहता है।