• Latest
  • Trending
New dates for 3 exams including UGC NET released

यूजीसी नेट समेत 3 परीक्षाओं की नई तिथियां जारी

July 5, 2024
daily-news

सप्ताह की समीक्षा: रेपो रेट में 0.25% की बढ़ोतरी, GST नियमों में राहत और रिकॉर्ड रक्षा निर्यात

October 11, 2026
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
Sunday, October 11, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

यूजीसी नेट समेत 3 परीक्षाओं की नई तिथियां जारी

- यूजीसी नेट परीक्षा अब 21 अगस्त से 4 सितंबर 2024 के बीच

by ब्लिट्ज़ इंडिया
July 5, 2024
in शिक्षा-रोजगार
0
New dates for 3 exams including UGC NET released
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। पेपर लीक के चलते यूजीसी नेट परीक्षा रद करने के बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने एग्जाम की नई डेट जारी कर दी है। यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन अब 21 अगस्त से 4 सितंबर 2024 के बीच होगा। यूजीसी नेट परीक्षा अब पेन पेपर (ऑफलाइन) मोड की बजाय कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) मोड में होगी। एनटीए ने नए परीक्षा कैलेंडर के मुताबिक जॉइंट सीएसआईआर यूजीसी परीक्षा अब 25 जुलाई से 27 जुलाई 2024 तक सीबीटी मोड में होगी। एनसीईटी परीक्षा 10 जुलाई को सीबीटी मोड में होगी। एनटीए ने कहा है कि ऑल इंडिया आयुष पोस्ट ग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट (एआईएपीजीईटी) 2024 का आयोजन पूर्व निधारित तिथि 6 जुलाई को ही होगा।

83 विषयों में यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन
एनटीए 83 विषयों में यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन कराएगा। आपको बता दें कि 18 जून को आयोजित हुई यूजीसी नेट परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद इसे रद कर दिया गया था। मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी गई थी। परीक्षा के लिए 11.21 लाख से अधिक उम्मीदवार पंजीकृत हैं। शिक्षा मंत्रालय ने यूजीसी नेट परीक्षा को रद करने का फैसला मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट में कथित अनियमितताओं को लेकर उपजे विवाद के बीच लिया था।

YOU MAY ALSO LIKE

हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड में ऑफिसर की वैकेंसी

दुनिया के बिजनेस स्कूलों के बीच आईआईएम रांची की एंट्री

यूजीसी नेट परीक्षा साल में दो बार
देश भर के विश्वविद्यालयों और अन्य उच्च शिक्षा संस्थानों में जूनियर प्रोफेसर फेलोशिप और असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए यूजीसी की नेट परीक्षा का आयोजन साल में दो बार किया जाता है। इस बार से पीएचडी में एंट्रेंस के तौर पर भी यूजीसी नेट स्कोर स्वीकार किया जाना है।

आपको बता दें इस बार एनटीए ने यूजीसी नेट परीक्षा अलग अलग चरणों में सीबीटी (कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट) मोड से कराने की बजाय एक ही दिन में पेन पेपर मोड (ओएमशीट शीट पर) से ली थी। छह साल बाद फिर से यूजीसी ने नेट का एग्जाम ऑफलाइन मोड (पेन पेपर मोड) में लिया था। लेकिन पेपर लीक होने के बाद अब एनटीए ने फिर से मल्टीपल शिफ्ट्स में सीबीटी मोड में एग्जाम लेने का फैसला लिया है।

एनसीईटी स्थगित
एनटीए की नेशनल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (एनसीईटी) परीक्षा पहले 12 जून को होनी थी लेकिन टेक्निकल दिक्क तों का हवाला देकर एनटीए ने इसे स्थगित कर दिया था। चार वर्षीय बीएड कोर्सेज (आईटीईपी) में दाखिले के लिए यह प्रवेश परीक्षा होती है। वहीं 25 जून से 27 जून 2024 तक सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा 2024 का आयोजन किया जाना था, लेकिन एनटीए ने इसे भी टाल दिया था। जॉइंट सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन जूनियर रिसर्च फेलोशिप और सहायक प्रोफेसर के लिए पात्रता और विज्ञान कोर्सेज में पीएचडी में प्रवेश के लिए पात्रता निर्धारित करने के लिए होती है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation