• Latest
  • Trending
New CGHS centers will open soon in rural and hilly areas

ग्रामीण और पहाड़ी इलाकों में जल्द खुलेंगे नए सीजीएचएस सेंटर

March 21, 2025
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
Friday, October 9, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

ग्रामीण और पहाड़ी इलाकों में जल्द खुलेंगे नए सीजीएचएस सेंटर

by ब्लिट्ज़ इंडिया
March 21, 2025
in the blitz
0
New CGHS centers will open soon in rural and hilly areas
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। संसदीय पैनल ने केंद्रीय सरकार स्वास्थ्य योजना (सीजीएचएस) के 47 लाख से ज्यादा लाभार्थियों के हितों को प्राथमिकता देते हुए कई सुधारों का रोडमैप लागू करने की सिफारिश की है।
संसद की एक स्थायी समिति ने कहा है कि रेफरल प्रक्रिया को और आसान बनाने की जरूरत है ताकि मरीज व उनके परिवार के सदस्यों को बीमारी के दौरान बार-बार डिस्पेंसरी के चक्क र न लगाने पड़ें। जून 2024 में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रेफरल गाइडलाइंस में संशोधन कर यह व्यवस्था की थी कि 70 वर्ष या इससे ज्यादा उम्र के पेंशनभोगियों और लाभार्थियों को स्पेशलिस्ट को दिखाने के लिए रेफरल की जरूरत नहीं होगी और इस उम्र के लोग बिना रेफरल के डायरेक्ट स्पेशलिस्ट डॉक्टर के पास जा सकेंगे। वहीं, कमेटी ने कहा है कि इन गाइडलाइंस की फिर से समीक्षा करने की जरूरत है, जिसमें 60 वर्ष या इससे ज्यादा उम्र के लोगों को भी बिना रेफरल के स्पेशलिस्ट को दिखाने की मंजूरी दी जाए।
नए सीजीएचएस वेलनेस
सेंटरों की बहुत जरूरत
समिति ने पाया है कि इन सीजीएचएस वेलनेस सेंटरों का वितरण समान नहीं है। देश के 80 शहरों में 341 एलोपैथिक वेलनेस सेंटर, 111 आयुष यूनिट्स और 19 पॉलिक्लीनिक हैं। सीजीएचएस स्कीम में 2486 प्राइवेट अस्पताल एम्पैनल्ड हैं। समिति ने 155वीं रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा है कि अगस्त 2023 तक 340 एलोपैथिक वेलनेस सेंटरों में से 26 प्रतिशत केवल दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में हैं। केवल छह राज्यों (दिल्ली एनसीआर को छोड़कर) में ही 10 से अधिक सीजीएचएस सेंटर हैं जबकि अरुणाचल प्रदेश और केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख, अंडमान निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में कोई सीजीएचएस वेलनेस सेंटर नहीं है।
समिति ने सिफारिश की है कि ग्रामीण, पहाड़ी इलाकों, रिमोट एरिया, उत्तर पूर्वी एरिया में भी नए सेंटर शुरू किए जाएं। कम से कम 10 सीजीएचएस अस्पतालों को शुरू करने की बात कही गई है। देशभर के प्रमुख शहरों में कम से कम एक एडवांस्ड मल्टी फैसिलिटी सेंटर हो। समिति को बताया गया है कि 22 नए सीजीएचएस वेलनेस सेंटर शुरू करने के प्रस्ताव को स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है और अभी यह प्रस्ताव वित्त विभाग के पास विचाराधीन है।
आयुष सेंटरों के विस्तार की स्पीड धीमी
समिति ने भारतीय चिकित्सा पद्धति (इंडियन सिस्टम ऑफ मेडिसिन) को सीजीएचएस वेलनेस सेंटर नेटवर्क के साथ इंटीग्रेट करने की सरकार की पहल को भी देखा है। समिति ने कहा था कि आयुष सेंटरों की संख्या मार्च 2014 में 85 से बढ़कर अगस्त 2023 में 107 हो गई, जो नौ वर्षों में केवल 25 प्रतिशत की ही बढ़ोतरी है। फरवरी 2025 तक आयुष सेटरों की संख्या थोड़ी बढ़कर 111 हो गई है। समिति ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आयुष सेंटरों के विस्तार की यह स्पीड बहुत धीमी है।

दवाओं की क्वॉलिटी गुणवत्ता पर ध्यान
कई बार मेडिकल स्टोर ऑर्गनाइजेशन (एमएसओ) और जन औषधि परियोजना (जेएपी) के माध्यम से खरीदी गई दवाओं की प्रभावशीलता के बारे में सवाल उठते हैं। पैनल ने पाया कि डिस्पेंसरी के फार्मेसी काउंटर पर वितरित दवाओं की क्वॉलिटी के बारे में कई शिकायतें हैं।

YOU MAY ALSO LIKE

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

सीजीएचएस सेंटरों में स्टाफ की भारी कमी
सीजीएचएस सेटरों की कमी तो मुद्दा है ही, साथ ही खाली पद भी एक समस्या है। अभी सीजीएचएस एलोपैथी डिस्पेंसरियों में 7022 पद हैं जिसमें से 28 प्रतिशत यानी 2023 पद खाली हैं। इसी तरह से आयुष डिस्पेंसरियों में 425 में से 26 प्रतिशत यानी ।।। पद खाली हैं। विभाग को यह सुनिश्चित करना होगा कि डॉक्टरों की कमी न हो और मरीजों को कोई दिक्कत न हो। समिति ने सिफारिश की है कि जिस तरह से कई प्राइवेट और पब्लिक अस्पतालों में इलेक्ट्रॉनिक टोकन सिस्टम लागू है, उसी तरह से सीजीएचएस सेटरों पर भी होना चाहिए। यह डिस्पले होना चाहिए कि क्या टोकन नंबर चल रहा है और मरीज का नाम भी हो।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation