• Latest
  • Trending

जल्द मुनाफा कमाने वाली कंपनी बनेगी नेत्राडाइन

May 15, 2025
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
Friday, October 9, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

जल्द मुनाफा कमाने वाली कंपनी बनेगी नेत्राडाइन

by ब्लिट्ज़ इंडिया
May 15, 2025
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

गलुरु। जापान की इनवेस्टमेंट कंपनी सॉफ्टबैंक का नाम आपने सुना ही होगा। दुनिया भर की उभरती और संभावना दिखने वाली कंपनियों में यह निवेश करती है। इसने बेंगलुरु के स्टार्टअप नेत्राडाइन में भी निवेश किया है। यह कंपनी इस साल यानी 2025 की पहली यूनिकॉर्न बन गई है। अब इस इस कंपनी की तरह से एक और बड़ी खबर आई है। नेत्राडाइन जल्द ही मुनाफा कमाने वाली कंपनी बन जाएगी।
इस साल करेगी कमाल
नेत्राडाइन के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट दुर्गादत्त नेडुंगडी ने कंपनी के मुनाफे के बारे में बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि 2025 के अंत तक या अगले साल की शुरुआत तक नेत्राडाइन फायदे में आ जाएगी। यह कंपनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग पर काम करती है। एआई का मतलब है, मशीनों को इंसानों की तरह सोचने और काम करने की क्षमता देना। यह कंपनी हर साल 50% की दर से बढ़ रही है। कंपनी अगले दो सालों में दुनिया के कई देशों में अपना कारोबार फैलाना चाहती है।
क्या है स्टार्टअप का वैल्युएशन
अमेरिका के सैन डिएगो और बेंगलुरु में स्थित इस स्टार्टअप की वैल्यू इस समय 1.3 बिलियन डॉलर है। कंपनी ने 2026 के अंत तक 15 देशों में अपना कारोबार फैलाने की योजना बनाई है। अभी यह कंपनी 10 देशों में काम कर रही है। 2025 में यह जापान और स्पेन में अपनी सेवाएं शुरू करेगी। इसके बाद 2026 के अंत तक आयरलैंड, फ्रांस और इटली में भी अपनी पहुंच बनाएगी। कंपनी का सबसे खास प्रोडक्ट एआई से चलने वाला सिस्टम है। इसे मोटर गाड़ियों में लगाया जाता है। इसमें कैमरे लगे होते हैं जो गाड़ी के अंदर और बाहर की वीडियो रिकॉर्ड करते हैं। इससे पता चलता है कि ड्राइवर कैसे गाड़ी चला रहा है। यह सिस्टम सड़क दुर्घटनाओं को कम करने में मदद करता है। साथ ही, दुर्घटना के समय गलत दावों से ड्राइवर को बचाता है। इससे इंश्योरेंस का खर्च भी कम होता है और नियमों का पालन करना भी आसान हो जाता है।
नेत्राडाइन दुनिया भर में 3,000 से ज्यादा ग्राहकों को सेवाएं दे रही है। इनमें कई बड़ी कंपनियां शामिल हैं जैसे कि ऑनलाइन शॉपिंग, खाने-पीने की चीजें, तेल और गैस, ट्रांसपोर्ट, बिजली, फील्ड सर्विस, यात्री परिवहन और कंस्ट्रक्शन कंपनियां। अमेजन, शेल और पेप्सिको जैसी बड़ी कंपनियां भी नेत्राडाइन की ग्राहक हैं। भारत में रिलायंस इंडस्ट्रीज और हिंदुस्तान यूनिलीवर भी इसकी सेवाएं ले रही हैं।

– सॉफ्टबैंक से पाया निवेश, इसी साल बनी ‘यूनिकॉर्न’
– ग्राहकों में रिलायंस, अमेजन, शेल, पेप्सिको जैसी कंपनियां

YOU MAY ALSO LIKE

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation