• Latest
  • Trending
NDMC area decorated for G20

जी20 के लिए सजा एनडीएमसी क्षेत्र

August 18, 2023
नेपाल के प्रधानमंत्री की दो दिन की यात्रा में धारचूला का पुल खुला, कांडला बंदरगाह का रास्ता मिला और 669 मेगावाट की परियोजना की नींव पड़ी।

अयोध्या-जनकपुर सीधी ट्रेन, नेपाल को 15,000 करोड़

November 24, 2026
पश्चिम एशिया संकट ने चुपचाप बदल दिया भारत के व्यापार का नक्शा

अक्टूबर का निर्यात: आंकड़े के भीतर क्या है

November 23, 2026
विकास परियोजनाएं

गंगा पर 19.7 किलोमीटर का नया रास्ता तैयार

November 21, 2026
पीएफ अब किस्तों में भी मिलेगा

पीएफ अब किस्तों में भी मिलेगा

November 20, 2026
पश्चिम एशिया संकट ने चुपचाप बदल दिया भारत के व्यापार का नक्शा

देश के ग्राहक को भी मिले एक्सपोर्ट क्वालिटी

November 19, 2026
export

अक्टूबर में निर्यात ने तोड़ा हर रिकॉर्ड

November 18, 2026
ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

डेडलाइन 2047हर दिन लिखी जा रही विकसित भारत की कहानी

November 18, 2026
modi

मोदी सरकार के गरीबी हटाओ प्रयासों पर वर्ल्ड बैंक की मोहर नारों से आगे निकला भारत

November 18, 2026
संप्रभु एआई

विकसित भारत के लिए हर काम का हो हिसाब

November 18, 2026
'नो फोन पॉलिसी' से अनूठी क्रांति की शुरुआत कर रहे हैं रेस्तरां

‘नो फोन पॉलिसी’ से अनूठी क्रांति की शुरुआत कर रहे हैं रेस्तरां

November 18, 2026
एक शताब्दी की ओर बढ़ती प्रेरणादायी यात्रा... भावुक पल

एक शताब्दी की ओर बढ़ती प्रेरणादायी यात्रा… भावुक पल

November 18, 2026
नोएडा एयरपोर्ट के पास बनेगी ‘सिंगापुर सिटी’

नोएडा एयरपोर्ट के पास बनेगी ‘सिंगापुर सिटी’

November 18, 2026
Tuesday, November 24, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

जी20 के लिए सजा एनडीएमसी क्षेत्र

by ब्लिट्ज़ इंडिया
August 18, 2023
in जी20शिखर-सममेलन
0
NDMC area decorated for G20
संदीप सक्सेना

नई दिल्ली। दिल्ली में आयोजित होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन को लेकर एनडीएमसी की तैयारी जोरों पर है। सौंदर्यीकरण से लेकर जल सुविधा, राजधानी को हरियाली युक्त बनाना और बुनियादी ढांचे में सुधार को लेकर एनडीएमसी ने अपने प्रयास को तेज कर दिया है। सड़कों-दीवारों को चमकाने-दमकाने के साथ 80 हजार पॉटेड पौधों को जगह-जगह रखा जाएगा। दिल्ली के प्रमुख क्षेत्र अशोक रोड, अकबर रोड, नेताजी नगर, बीकेएस मार्ग सहित प्रमुख क्षेत्र में नए पेड़ों से सजावट की गई है। ऐसे में विदेशी मेहमानों के स्वागत के लिए एनडीएमसी भव्य स्तर पर तैयारियों में जुटी है।

पर्यावरण के प्रति समर्पित
जी20 शिखर सम्मेलन के आयोजन से संबंधित तैयारी को लेकर एनडीएमसी उपाध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने बताया कि नई दिल्ली की सुंदरता बढ़ाने के लिए विभिन्न आकर्षक मूर्तियों को महत्वपूर्ण जगहों पर रखा गया है। इसमें पंचशील मार्ग, कमाल अतातुर्क मार्ग, कौटिल्य मार्ग, राजा जी मार्ग, तीन मूर्ति मार्ग शामिल है। सुंदरीकरण को देखते हुए कई स्थानों पर फव्वारे लगाए गए। इसके अलावा कई अन्य स्थानों पर सजावट का सामान स्थापित करने का काम जोरों पर है। कनॉट प्लेस, अकबर रोड, पंडारा रोड, जनपथ, संसद मार्ग, तीन मूर्ति मार्ग, हैदराबाद हाउस पुराना किला रोड जैसी जगहों पर फव्वारे लोगों के आकर्षण का केंद्र बन रहे हैं।

YOU MAY ALSO LIKE

गणेश चतुर्थी से नए संसद भवन में होगा विशेष सत्र

चीन भी जी20 पर कर रहा भारत की तारीफ

– खास जगहों पर रखे जाएंगे 80 हजार पॉटेड पौधे
– फूलों की पत्तियों में उभरेगी जी20 की थीम

दिल्ली की 41 सड़कों की मरम्मत
जी20 थीम की फूलों की पत्तियां विभिन्न जगहों पर सजावट के लिए रखी जा रही हैं। एनडीएमसी पर्यावरण के प्रति पूरी तरह समर्पित है और इसीलिए दिल्ली के क्षेत्रों को हरियाली युक्त बनाने के लिए पूरा प्रयास किया जा रहा है। एनडीएमसी उपाध्यक्ष ने यह भी बताया कि दिल्ली की 41 सड़कों पर मरम्मत कार्य, सोलर रेज्ड पेमेंट मार्क्स की स्थापना और थर्मोप्लास्टिक पेंट लगाने व अभियांत्रिकी का काम लगभग 90 फीसदी पूरा कर लिया गया है।
इसके अलावा जी20 की प्रमुख थीम ‘वसुधैव कुटुंबकम ्’ या ‘एक पृथ्वी एक परिवार एक भविष्य’ को दिल्ली की इन जगहों पर प्रमुखता से दर्शाया गया है। जी20 की मेजबानी कर रहे भारत के लिए शिखर सम्मेलन गौरवान्वित करने वाला पल है। लोगों को जागरूक करने और आयोजन के महत्व को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं जैसे पोस्टर मेकिंग, पेंटिंग, भाषण, क्विज, निबंध, वाद-विवाद का भी आयोजन किया जा रहा है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • नवी मुंबई में बन रही देश की पहली समुद्री रेल टनल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation