• Latest
  • Trending

देशहित सर्वोपरि

August 1, 2025
सीएम विजय की बड़ी डील, जापानी कंपनी तमिलनाडु में करेगी ₹1000 का निवेश

सीएम विजय की बड़ी डील, जापानी कंपनी तमिलनाडु में करेगी ₹1000 का निवेश

September 7, 2026
मद्रास हाई कोर्ट एमबीबीएस छात्रा फीस मामला

टेरर फंडिंग से चुकाई एमबीबीएस की फीस!

September 7, 2026
डॉक्टर दुल्हन ने शादी में की मेडिकल मदद

शादी की रस्में बीच में रोक दुल्हन ने कैटरिंग के लिए आईं महिलाओं का किया इलाज

September 7, 2026
कोचीन शिपयार्ड को मिली 18.16 एकड़ जमीन, ₹5,000 करोड़ के प्रोजेक्ट से 2,000 नौकरियां

कोचीन शिपयार्ड को मिला ‘मेगा बूस्टर’, केरलम सरकार सौंपेगी 18.16 एकड़ जमीन

September 7, 2026
भारत में चीनी की कीमतें बढ़ीं, सरकार ने इथेनॉल को बताया जिम्मेदार नहीं

चीनी कम

September 7, 2026
भारत तीसरा सबसे बड़ा एविएशन मार्केट

एयर इंडिया की मालिकों से मदद की गुहार

September 7, 2026
डबल-स्टैक लॉन्ग-हॉल कंटेनर ट्रेन

माल ढुलाई में नए दौर का सूत्रपात

September 7, 2026
अवध महाशक्ति फ्रेट ट्रेन

गोंडा से मुरादाबाद के बीच दौड़ी पहली ‘अवध महाशक्ति’ फ्रेट ट्रेन

September 7, 2026
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के 24 कोच वाले 50 ट्रेनसेट होंगे तैयार

September 7, 2026
रेलवे के पहले हाई स्पीड टेस्ट ट्रैक का काम अंतिम चरण में

रेलवे के पहले हाई स्पीड टेस्ट ट्रैक का काम अंतिम चरण में

September 7, 2026
गांधीधाम रेल कोच रेस्टोरेंट

नए अवतार में दिखाई देंगे रेल के पुराने जंग लगे डिब्बे

September 7, 2026
सुप्रीम कोर्ट

दहेज केस में 60-90 दिन में चार्जशीट की हो कोशिश

September 7, 2026
Monday, September 7, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

देशहित सर्वोपरि

by ब्लिट्ज़ इंडिया
August 1, 2025
in the blitz
0
दीपक द्विवेदी.

प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्ष पर वार तो किया पर साथ ही नसीहत भी दी कि दल हित में हमारे मत मिलें न मिलें लेकिन देश हित में हमारे मन जरूर मिलने चाहिए

परेशन सिंदूर पर संसद में चर्चा का दौर जारी है। अब तक हुई बहस से तो यही समझ में आता है कि शायद विपक्ष को इस बात का अहसास बिल्कुल भी नहीं था कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चर्चा का जवाब देने आएंगे तो विपक्ष के द्वारा ऑपरेशन सिंदूर पर अब तक की गई राजनीति से बुना गया ताना-बाना इस तरह तार-तार हो जाएगा। लोकसभा में दो दिन से जारी चर्चा के समापन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब जवाब देने के लिए खड़े हुए तो शायद विपक्ष को भी ये अंदाजा नहीं रहा होगा कि प्रधानमंत्री मोदी विपक्ष को इस कदर एक-एक प्वाइंट पर इतना करारा पलटवार करेंगे । उनके भाषण में तथ्य था, आक्रामकता थी, विपक्ष पर वार था और सेना के शौर्य का गुणगान था। प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी बात की शुरुआत ही विजयोत्सव से की और स्पष्ट कहा कि ये विजयोत्सव आतंकियों के हेडक्वार्टर को मिट्टी में मिलाने का है, ये विजयोत्सव सिंदूर की सौगंध पूरा करने का है, ये विजयोत्सव सेना के शौर्य की विजयगाथा है ।
पीएम मोदी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर अपनी बात विस्तार से रखते; उससे पहले ही उन्होंने यह साफ कर दिया कि लोकसभा में उनका यह बयान उन लोगों को आईना दिखाने का प्रयास है जिन्हें भारत का पक्ष नजर नहीं आता। उन्होंने पहलगाम हमले को भारत को हिंसा की आग में झोंकने का सुविचारित प्रयास करार दिया और कहा कि पहलगाम हमले के बाद ही सेना को कार्रवाई की खुली छूट दे दी गई थी जबकि नेता विपक्ष ने कहा था कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान सेना को खुली छूट नहीं दी गई। पीएम मोदी ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के हर उस आरोप का जवाब दिया जो वह समय-समय पर संसद के बाहर या भीतर उठाते रहे हें। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में सेना के शौर्य की पीएम मोदी ने खुलकर प्रशंसा की और कहा कि आतंकियों को ऐसी सजा दी गई कि आज भी आतंक के आकाओं की नींद उड़ी हुई है । हमारी सेनाओं ने 22 मिनट में 22 अप्रैल का बदला निर्धारित लक्ष्य के साथ ले लिया और पाकिस्तान की परमाणु धमकी को भी झूठा साबित कर दिया।
प्रधानमंत्री ने एक और बात साफ कर दी कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ जारी है और अगर पाकिस्तान ने दोबारा दुस्साहस किया तो उसे करारा जवाब मिलेगा। विदेश नीति के मसले पर लोकसभा में चर्चा के दौरान तमाम विपक्षी नेताओं ने सवाल किया और पूछा कि आखिरकार संघर्ष विराम किसके दबाव में हुआ। प्रधानमंत्री ने सख्त लहजे में बता दिया कि दुनिया के किसी भी नेता ने भारत को ऑपरेशन रोकने के लिए नहीं कहा था। पीएम मोदी के इस वक्तव्य ने पूरे विपक्ष की राजनीति की हवा निकाल दी क्योंकि नेता विपक्ष ने भी सदन में प्रधानमंत्री मोदी को यह स्पष्ट करने की चुनौती दी थी कि वह इस बात की घोषणा करें कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ किसी के दबाव में नहीं रोका गया। पीएम ने देश को बताया कि 9 मई को अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने उन्हें फोन करके बताया था पाकिस्तान बहुत बड़ा हमला करने वाला है, इस पर उन्होंने अमेरिकी उपराष्ट्रपति को साफ कह दिया था कि अगर पाकिस्तान का हमले का इरादा है तो भारत गोली का जवाब गोले से देगा।
पीएम ने बताया कि कैसे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का दुनिया ने समर्थन किया जबकि केवल तीन देशों ने पाकिस्तान के पक्ष में बयान दिया था। पीएम ने इस पर दुख जताया कि कुछ लोग सेना के तथ्यों की जगह पाकिस्तान के झूठ को आगे बढ़ाने में लगे हैं। पीएम ने बरसते हुए कहा कि पहलगाम में मारे गए लोगों में भी विपक्ष अपनी राजनीति तलाश रहा था। उन्होंने चेताया कि ऐसा कर के विपक्ष मीडिया में हेड लाइन तो ले सकता है लेकिन देशवासियों के दिलों में जगह नहीं बना सकता। हमारी मिसाइलों ने पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया था कि पाकिस्तान के डीजीएमओ ने फोन करके कहा, बस करो बहुत मारा, प्लीज हमला रोक दो।
कांग्रेस के पी चिदंबरम, प्रणति शिंदे जैसे नेताओं के बयानों की भी चुटकी लेते हुए पीएम मोदी ने जिक्र किया और कहा कि देश आत्मनिर्भर हो रहा लेकिन कांग्रेस मुद्दों के लिए पाकिस्तान पर निर्भर हो रही है । कांग्रेस के लोग प्रपंच के प्रवक्ता बन गए हैं और अब कांग्रेस का भरोसा पाकिस्तान के रिमोट कंट्रोल से बनता और बिगड़ता है। पीएम मोदी ने कहा कि देश इस बात से स्तब्ध है कि कांग्रेस पाकिस्तान को क्लीन चिट दे कर सरकार से ‘ऑपरेशन महादेव’ में मारे गए पाकिस्तानी आतंकियों के पाकिस्तानी होने के सबूत मांग रही है और यही सब पाकिस्तान भी मांग रहा है। प्रधानमंत्री ने उदाहरण दे कर कांग्रेस के पाकिस्तान से पुराने प्रेम का विस्तार से जिक्र किया और पुरानी कांग्रेस सरकारों द्वारा देश पर पाकिस्तान प्रायोजित बड़े-बड़े हमलों के बाद भी पाकिस्तान को मोस्ट फेवर्ड नेशन का दर्ज दिए जाने एवं सिंधु जल समझौते का भी संदर्भ दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्ष पर वार तो किया पर साथ ही नसीहत भी दी कि दल हित में हमारे मत मिलें न मिलें लेकिन देश हित में हमारे मन जरूर मिलने चाहिए।

YOU MAY ALSO LIKE

चीनी कम

एयर इंडिया की मालिकों से मदद की गुहार

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation