• Latest
  • Trending

शाहरुख, विक्रांत व रानी मुखर्जी को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार

September 27, 2025
बातचीत से सुलझाएं विवाद : पीएम मोदी

उज्बेकिस्तान-भारत के बीच यूरेनियम समेत हुए 11 समझौते

September 6, 2026
मोदी-जापारीव बैठक किर्गिस्तान 2026

भारत और किर्गिस्तान बढ़ाएंगे आर्थिक सहयोग

September 6, 2026
मोदी-पुतिन द्विपक्षीय बैठक 2026

मोदी ने पुतिन से कहा, इस युद्ध का अंत हो

September 6, 2026
बातचीत से सुलझाएं विवाद : पीएम मोदी

बातचीत से सुलझाएं विवाद : पीएम मोदी

September 6, 2026
सिविल जज भर्ती 1 साल वकालत

अब एक साल वकालत कर बन सकेंगे जज

September 6, 2026
kerla-high-court

हाई कोर्ट में 10वीं पास को मिलेगी ₹52000 तक मंथली सैलरी

September 6, 2026
3 लाख छात्रों को साइबर एक्सपर्ट बनाएगा आईआईटी

3 लाख छात्रों को साइबर एक्सपर्ट बनाएगा आईआईटी

September 6, 2026
शिक्षक

अतिथि शिक्षकों के लिए खुशखबरी अब बन सकेंगे प्रधानाचार्य

September 6, 2026
लवकुश प्रसाद ISRO साइंटिस्ट

इसरो में साइंटिस्ट बन राज्य का नाम रोशन किया लवकुश ने

September 6, 2026
आईपीएस अंजलि विश्वकर्मा UPSC सफलता

यूपीएससी के लिए छोड़ी 48 लाख की नौकरी

September 6, 2026
विदेश में पीएचडी सबसे ज्यादा स्टाइपेंड

पीएचडी करने के लिए सालाना ₹1 करोड़ स्टाइपेंड

September 6, 2026
पुणे आयकर विभाग स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2026

खिलाड़ियों के लिए आयकर विभाग में भर्ती, ₹81000 तक सैलरी

September 6, 2026
Sunday, September 6, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

शाहरुख, विक्रांत व रानी मुखर्जी को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार

साउथ के सुपर स्टार मोहनलाल को दादासाहेब फाल्के सम्मान

by ब्लिट्ज़ इंडिया
September 27, 2025
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली के विज्ञान भवन में 71वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह आयोजित हुआ। भारत सरकार की तरफ से सिनेमा की दुनिया में योगदान के लिए साउथ स्टार मोहनलाल को सर्वोच्च दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। शाहरुख खान को 33 साल के करियर में पहला बेस्ट एक्टर (फिल्म जवान) का नेशनल अवॉर्ड मिला। ये अवॉर्ड विक्रांत मैसी (12वीं फेल) को भी दिया गया है। इस बार बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड दो अभिनेताओं को सम्मिलत रूप से दिया गया।
रानी मुखर्जी को बेस्ट एक्ट्रेस (‘मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे’) का अवॉर्ड मिला है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सभी विजेताओं को सम्मानित किया। करण जौहर भी अपनी फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के लिए समारोह में मौजूद थे।
बेस्ट पॉपुलर फिल्म का अवॉर्ड करण जौहर की ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ को मिला है।
‘गिद्ध द स्कैवेंजर’ बेस्ट शॉर्ट मूवी
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ‘गिद्ध द स्कैवेंजर’ (हिंदी) के लिए निर्देशक मनीष सैनी को बेस्ट शॉर्ट मूवी (30 मिनट तक) का पुरस्कार प्रदान किया।
फीचर फिल्म के विनर्स के नाम
बेस्ट फीचर फिल्म- 12वीं फेल
बेस्ट चिल्ड्रेन फिल्म- नाल 2 (मराठी)
बेस्ट फीचर फिल्म प्रमोटिंग नेशनल, सोशल वैल्यूज- सैम बहादुर
बेस्ट पॉपुलर फिल्म- रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
बेस्ट डेब्यू फिल्म ऑफ ए डायरेक्टर- आशीष बेंडे, आत्मपॅम्फ्लेट (मराठी)
बेस्ट फिल्म (एनिमेशन, वीएफएक्स, कॉमिक)- हनु-मान (तेलुगू)
बेस्ट डायरेक्शन- सुदिप्तो सेन, द केरल स्टोरी
बेस्ट एक्टर- शाहरुख खान (जवान), विक्रांत मैसी (12वीं फेल)
बेस्ट एक्ट्रेस- रानी मुखर्जी (मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे)
बेस्ट एक्टर इन ए सपोर्टिंग रोल- विजय राघवन (पुक्क लम), सोमू भास्कर (पार्किंग)
बेस्ट एक्ट्रेस इन ए सपोर्टिंग रोल- उर्वशी (उल्लुझुकु), जानकी बोडीवाला (वश)
बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट – सुकृति वेनी (गांधी कथा चेतु), कबीर खंडारे (जिप्सी), त्रिशा तोसार, श्रीनिवास पोकले और भार्गव जगपात (नाल 2)
बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर- पीवीएनएस रोहित, तेलुगू (बेबी)
बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर- चलेया (जवान), शिल्पा राव
बेस्ट सिनेमेटोग्राफी- प्रशांतनु मोहपात्रा (द केरल स्टोरी)
बेस्ट डायलॉग राइटर- दीपक किंगरानी (सिर्फ एक बंदा काफी है)।

पीएम मोदी ने बधाई दी
प्रधानमंत्री मोदी ने अभिनेता मोहनलाल को दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड जीतने पर बधाई दी। उन्होंने X पर लिखा- दशकों तक फैले अपने समृद्ध फिल्मी और नाट्य सफर से मोहनलाल ने न केवल मलयालम सिनेमा, बल्कि थिएटर को भी नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। वे केरल की संस्कृति के सच्चे ध्वजवाहक हैं और तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और हिंदी फिल्मों में भी अपने अद्भुत अभिनय से अमिट छाप छोड़ चुके हैं।

YOU MAY ALSO LIKE

उज्बेकिस्तान-भारत के बीच यूरेनियम समेत हुए 11 समझौते

भारत और किर्गिस्तान बढ़ाएंगे आर्थिक सहयोग

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation