• Latest
  • Trending

मनोरंजन शिखर सम्मेलन में नारनौल की ऐतिहासिक इमारतों की धूम

May 15, 2025
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
तेजस एमके-2 समय सीमा

तेजस एमके-2 फाइटर जेट पर पूर्व वाइस चीफ की दो टूक ‘कब तक करेंगे इंतजार’

September 7, 2026
पीएम बोले- युवाओं ने देश का मान बढ़ाया

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशामुक्त होना जरूरी

September 7, 2026
आईसीएमआर तकनीक हस्तांतरण

आईसीएमआर की तीन जांच तकनीकें उद्योग के लिए होंगी हस्तांतरित

September 7, 2026
यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026

सीएम योगी ने चला ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ का सबसे बड़ा मास्टरस्ट्रोक

September 7, 2026
यूपी 50 हजार छात्राओं को स्कूटी

योगी सरकार का तोहफा, 50 हजार छात्राओं को देगी स्कूटी

September 7, 2026
दिल्ली चिड़ियाघर प्रवेश क्षेत्र पुनर्विकास

आधुनिक होगा दिल्ली चिड़ियाघर

September 7, 2026
हिमाचल स्कूल एडमिशन जाति कॉलम

हिमाचल में अगले सत्र से स्कूल एडमिशन फॉर्म में नहीं होगा जाति का कॉलम

September 7, 2026
ठाणे-पालघर बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का काम तेज, 135 किमी एलिवेटेड सेक्शन निर्माणाधीन

महाराष्ट्र में बुलेट ट्रेन के काम ने पकड़ी रफ्तार

September 7, 2026
गूगल गुजरात के युवाओं को कुशल बनाने में सहयोग देगा

गूगल गुजरात के युवाओं को कुशल बनाने में सहयोग देगा

September 7, 2026
Wednesday, September 9, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

मनोरंजन शिखर सम्मेलन में नारनौल की ऐतिहासिक इमारतों की धूम

अक्षय कुमार ने देखी हरियाणवी संस्कृति

by ब्लिट्ज़ इंडिया
May 15, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

ब्लिट्ज ब्यूरो

नारनौल। मुंबई के जिओ वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में विश्व ऑडियो विजुअल और मनोरंजन शिखर सम्मेलन (वेव-2025) में नारनौल की ऐतिहासिक इमारतें फिल्म निर्माताओं को दिखाई गईं ं। हरियाणवी संस्कृति को देखने के लिए अभिनेता अक्षय कुमार पहुंचे। बॉलीवुड स्टार ने हरियाणवी कल्चर और एेतिहासिक धरोहरों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।
सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग हरियाणा द्वारा लगाए गए पैवेलियन में न केवल राज्य के ऐतिहासिक स्थल बल्कि हरियाणा की सांस्कृतिक विरासत भी दिखाई गई। इस पैवेलियन में नारनौल शहर के ऐतिहासिक स्थान विशेष रूप से छाए रहे। इनमें जल महल, महेंद्रगढ़ का किला, राय बाल मुकुंद का छत्ता, ढोसी हिल्स की वीडियो लगातार प्रदर्शित की गईं जो बॉलीवुड और हॉलीवुड की प्रसिद्ध कंपनियों को लुभा रही हैं।
इतने बड़े स्तर पर पहली बार प्रदर्शनी
इतने बड़े स्तर पर पहली बार हरियाणा के सांस्कृतिक और धार्मिक स्थलों की प्रदर्शनी की गई। इस कार्यक्रम में दुनिया के 130 देशों से कला, संस्कृति, मीडिया, फिल्म और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रमुख कंपनियां और दिग्गज हस्तियां शामिल हुईं।
इतना ही नहीं जिला महेंद्रगढ़ में फिल्माई गई ‘झनक दार कंगना’ जैसी कुछ फिल्मों की झलक भी दिखाई गई।
लोकेशन के हिसाब से सबसे उपयुक्त महेंद्रगढ़
फिल्म लोकेशन के हिसाब से सबसे उपयुक्त जिला महेंद्रगढ़ आने वाले समय में फिल्मकारों के लिए बेहतरीन स्थान हो सकता है। इन्हीं संभावनाओं के चलते विभाग द्वारा यह पहल की गई है।
इस आयोजन से पर्यटन उद्योग को बढ़ावा मिलने और स्थानीय कलाकारों और फिल्म निर्माताओं के लिए नए अवसर मिलने की उम्मीद है।
जिला महेंद्रगढ़ में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की आत्मा स्कीम से दक्षिणी हरियाणा सांस्कृतिक मंच द्वारा चलाए जा रहे जिले के एकमात्र रेडियो अरावली एफएम-90.40 को भी विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया है।
सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की ओर से हरियाणा की पवेलियन देख रहे संयुक्त निदेशक नीरज कुमार ने बताया कि विभाग के महानिदेशक के एम पांडुरंग के मार्गदर्शन में यह पैवेलियन लगाया गया है। इसका मुख्य मकसद फिल्मकारों को हरियाणा में फिल्म बनाने के लिए आकर्षित करना है।
हरियाणा फिल्म एवं मनोरंजन नीति
उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार ने हरियाणा फिल्म एवं मनोरंजन नीति-2022 बनाई हुई है। इसके तहत सब्सिडी देने का प्रावधान भी किया गया है। इसमें चयनित फिल्मों को 50 लाख रुपए से लेकर 2 करोड़ रुपए तक की सब्सिडी दी जाती है। इस नीति का मुख्य उद्देश्य न केवल राज्य की लोक संस्कृति को संरक्षित और बढ़ावा देना है, बल्कि सिनेमा से लोगों को स्वस्थ मनोरंजन प्रदान करना भी है। साथ ही, इस पहल का उद्देश्य राज्य में रोजगार के अवसर पैदा करना है। फिल्म नीति के निर्माण के बाद, हरियाणा ने बॉलीवुड के अलावा अन्य भाषाओं में फिल्म बनाने वाले निर्माताओं को सिंगल-विंडो शूटिंग अनुमतियों और सब्सिडी प्रोत्साहनों से आकर्षित करना शुरू कर दिया है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation