• Latest
  • Trending
Namo Bharat and Metro will have 22 stations from Ghaziabad to Noida Airport.

गाजियाबाद से नोएडा एयरपोर्ट तक नमो भारत व मेट्रो के होंगे 22 स्टेशन

April 12, 2024
दिल्ली लक्ष्मी योजना: 4,000 महिलाओं को स्वीकृति पत्र, 1 सितंबर से मिलेंगे ₹2,500

लक्ष्मी योजना: पैसा 1 सितंबर से, पर 2.61 लाख फॉर्म अधूरे

August 26, 2026
UPI

यूपीआई के दस साल: अब औसत भुगतान सिर्फ़ ₹1,300 का

August 26, 2026
भारत उच्च शिक्षा

एच-1बी पर एक लाख डॉलर की नई फ़ीस का प्रस्ताव

August 26, 2026
hospital

मौसमी बुखार सामान्य है, पर इन चार को इंतज़ार नहीं करना

August 26, 2026
ई-श्रम पोर्टल के 5 साल: 31.89 करोड़ श्रमिक जुड़े, जानें रजिस्ट्रेशन और योजनाओं का लाभ

ई-श्रम के पाँच साल: 31.89 करोड़ नाम, और आपका हक़

August 26, 2026
daily-news

26 अगस्त की बड़ी खबरें: पंजाब में चीनी स्टॉक, शिमला भूकंप, खेलो इंडिया, बाजार और इसरो लॉन्च

August 26, 2026
दिल्ली लक्ष्मी योजना 2026

दिल्ली लक्ष्मी योजना: पहले 4,000 पत्र आज

August 26, 2026
सुप्रीम कोर्ट

क्रीमी लेयर पर सुप्रीम कोर्ट में विशेष पीठ

August 26, 2026
Amit Sah

तीन नए कानून, और एक साल की समयसीमा

August 26, 2026
गेहूँ के आटा-मैदा निर्यात से हटी रोक, किसानों और मंडी भाव पर क्या होगा असर?

बारिश 13% कम, पर दाल का रकबा बढ़ गया

August 26, 2026
farmer

चार साल बाद गेहूं और आटे का निर्यात खुला

August 26, 2026
daily-news

भारत की प्रगति की रिपोर्टिंग

August 26, 2026
Thursday, August 27, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

गाजियाबाद से नोएडा एयरपोर्ट तक नमो भारत व मेट्रो के होंगे 22 स्टेशन

72.5 किलोमीटर का एलिवेटेड ट्रैक बनाया जाएगा, 35 स्टेशन तक बढ़ेगा प्रोजेक्ट

by ब्लिट्ज़ इंडिया
April 12, 2024
in उत्तर-प्रदेश
0
Namo Bharat and Metro will have 22 stations from Ghaziabad to Noida Airport.
ब्लिट्ज ब्यूरो

ग्रेटर नोएडा। नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को गाजियाबाद से जोड़ने के लिए नमो भारत व मेट्रो के अब 22 स्टेशन बनेंगे। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने परियोजना की विस्त़ृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) यमुना प्राधिकरण को सौंप दी है।

एयरपोर्ट से गाजियाबाद तक 72.2 किलोमीटर तक एलिवेटेड ट्रैक बनाया जाएगा। इसी ट्रैक पर मेट्रो और नमो भारत, दोनों दौड़ेंगी। प्राधिकरण के मुताबिक डीपीआर और फिजीबिलिटी रिपोर्ट में 4.58 करोड़ रुपये का खर्च आया है। गाजियाबाद से जेवर एयरपोर्ट तक रैपिड रेल रूट पर फिलहाल 22 स्टेशन बनाए जाएंगे, जिन्हें भविष्य में 35 स्टेशन तक बढ़ाया जा सकेगा। नमो भारत और मेट्रो में छह बोगी होंगी। इसका निर्माण कार्य पूरा होने का लक्ष्य 2031 रखा गया है।

YOU MAY ALSO LIKE

महिलाओं के कार्यस्थल की नियमित सुरक्षा ऑडिट के निर्देश

अचानक बांकेबिहारी मंदिर पहुंचे योगी, ठाकुर जी की छवि को निहारते रहे

पहले चरण में गाजियाबाद के सिद्धार्थ विहार से ग्रेटर नोएडा ईकोटेक-6 तक 39.39 किलोमीटर का ट्रैक तैयार किया जाएगा। इस पर 18 स्टेशन बनेंगे, जिनमें से सात नमो भारत और 11 मेट्रो के होंगे। यह पूरा एलिवेटेड ट्रैक होगा। फास्ट नमो भारत 114 किलोमीटर प्रतिघंटा और सामान्य नमो भारत 80 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ेगी। मेट्रो की गति 46 किलोमीटर प्रतिघंटा रहेगी। प्रथम चरण का निर्माण 13055.10 करोड़ रुपये में होगा
।
दूसरे चरण में सिर्फ चार नमो भारत के स्टेशन बनेंगे
दूसरे चरण में ईकोटेक-6 से एयरपोर्ट तक नमो भारत के सिर्फ चार स्टेशन बनेंगे। इसकी लंबाई 32.90 किलोमीटर होगी और निर्माण पर 6988.50 करोड़ रुपये खर्च आएगा। सेक्टर-21 में फिल्म सिटी से जेवर एयरपोर्ट तक 14.6 किमी का अलग ट्रैक तैयार कर लाइट रेल ट्रांजिट (एलआरटी) चलाई जाएगी। वहीं, दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से नोएडा एयरपोर्ट के लिए भी नमो भारत चलाई जाएगी। नमो भारत का मुख्य जंक्शन सराय काले खां है। सराय काले खां सिद्धार्थ विहार से जुड़ा है।

नोएडा एयरपोर्ट पहुंचने में लगेगा इतना समय
स्थान- तेज गति- सामान्य गति
•सराय कालेखां-56 मिनट- 69 मिनट
•दिल्ली ऐरोसिटी- 66 मिनट- 79 मिनट
•गाजियाबाद- 37 मिनट- 50 मिनट
•मेरठ- 72 मिनट- 85 मिनट

नमो भारत के ये होंगे स्टेशन
-गाजियाबाद साउथ
-ग्रेनो वेस्ट सेक्टर-4
-ग्रेनो वेस्ट सेक्टर-2
-ग्रेनो वेस्ट सेक्टर-12
-मलकपुर
-अल्फा-1
-ईकोटेक-6
-दनकौर
-यीडा का सेक्टर-18
-यीडा का सेक्टर-21
-जेवर एयरपोर्ट

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation