• Latest
  • Trending

अयोध्या में चार प्रमुख द्वारों के नाम बदले

October 18, 2025
23 महीने में नौसेना को मिले सातों युद्धपोत

23 महीने में नौसेना को मिले सातों युद्धपोत

November 29, 2026
131 मानकः भारत एशिया की तीसरी ‘मेजर पॉवर’

131 मानकः भारत एशिया की तीसरी ‘मेजर पॉवर’

November 28, 2026
daily-news

आंकड़ों से आगे शक्ति का यथार्थ

November 28, 2026
इलाज का खर्च उठाने में सरकार की बढ़ी हिस्सेदारी

इलाज का खर्च उठाने में सरकार की बढ़ी हिस्सेदारी

November 28, 2026
मां का तनाव बढ़ा, तो बच्चे का वजन घटा : रिसर्च

मां का तनाव बढ़ा, तो बच्चे का वजन घटा : रिसर्च

November 28, 2026
संविधान ने हमें समर्थ बनाया, बना पथ प्रदर्शक

संविधान ने हमें समर्थ बनाया, बना पथ प्रदर्शक

November 28, 2026
रूफटॉप सोलर

यूपी में 5 लाख घर, छतों पर लगे सोलर सिस्टम से होंगे रोशन

November 28, 2026
सीएम योगी ने युवाओं को बांटे 53 हजार टैबलेट

सीएम योगी ने युवाओं को बांटे 53 हजार टैबलेट

November 28, 2026
उत्तर प्रदेश की वोटर लिस्ट में 18.84 लाख मतदाता बढ़े

उत्तर प्रदेश की वोटर लिस्ट में 18.84 लाख मतदाता बढ़े

November 28, 2026
जेवर प्लांट में 200 मिलियन डॉलर का निवेश करेगी सीएनएच

जेवर प्लांट में 200 मिलियन डॉलर का निवेश करेगी सीएनएच

November 28, 2026
छत्रपति संभाजीनगर को मिला देश में तीसरा स्थान

छत्रपति संभाजीनगर को मिला देश में तीसरा स्थान

November 28, 2026
दिल्ली में पूर्व अग्निवीरों को 20% आरक्षण, सरकारी भर्ती में उम्र और PET में भी छूट

महाराष्ट्र, हरियाणा देंगे अग्निवीरों को आरक्षण

November 28, 2026
Sunday, November 29, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

अयोध्या में चार प्रमुख द्वारों के नाम बदले

रामनगरी के लिए सीएम योगी का नया प्लान

by ब्लिट्ज़ इंडिया
October 18, 2025
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

अयोध्या। अयोध्या में राममंदिर के चार प्रमुख द्वार अब भारत के चार महान संतों के नाम पर समर्पित हो गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की है कि दक्षिण द्वार का नाम जगद्गुरु शंकराचार्य, दक्षिण-पूर्व द्वार का जगद्गुरु माधवाचार्य, उत्तर द्वार का जगद्गुरु रामानुजाचार्य और सुग्रीव किला मार्ग से प्रवेश द्वार का नाम जगद्गुरु रामानंदाचार्य किया गया है। सीएम योगी ने कहा, यह उत्तर-दक्षिण भारत की सांस्कृतिक एकता का प्रतीक कदम है।

रामनगरी अयोध्या में भक्ति, संस्कृति और राष्ट्रीय एकता का अनोखा संगम देखने को मिला। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पति कुंड पर दक्षिण भारत के तीन महान संगीत संतों त्यागराज स्वामीगल, पुरंदरदास और अरुणाचल कवि की भव्य प्रतिमाओं का अनावरण किया। इस मौके उनके साथ केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भी मौजूद थीं।

YOU MAY ALSO LIKE

23 महीने में नौसेना को मिले सातों युद्धपोत

131 मानकः भारत एशिया की तीसरी ‘मेजर पॉवर’

सीएम योगी ने कहा कि ये तीनों संत भारत की सांस्कृतिक एकता और आध्यात्मिक परंपरा के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा, त्यागराज, पुरंदरदास और अरुणाचल कवि तीनों ने अपनी-अपनी भाषाओं में रामभक्ति को जन-जन तक पहुंचाया। आज उनकी प्रतिमाएं रामलला के चरणों में स्थापित होना, उत्तर-दक्षिण के बीच भक्ति का सेतु बनने जैसा है। योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह कदम एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना को जीवंत करता है और देश को समरसता की दिशा में आगे बढ़ाता है।

त्यागराज स्वामी कर्नाटक संगीत की त्रिमूर्ति
सीएम योगी ने बताया कि त्यागराज स्वामी कर्नाटक संगीत की त्रिमूर्ति में प्रमुख स्थान रखते हैं। उन्होंने तेलुगु भाषा में हजारों भक्ति गीतों की रचना की, जिनमें भगवान श्रीराम के प्रति अनन्य प्रेम झलकता है। उनके गीतों ने दक्षिण भारत में भक्ति की परंपरा को जीवंत रखा और आज उनका संदेश पूरे भारत में रामनगरी अयोध्या से गूंज रहा है।

पुरंदरदास हरिदास संप्रदाय के अग्रदूत
मुख्यमंत्री ने बताया कि पुरंदरदास को 15वीं सदी में कर्नाटक संगीत का जनक कहा जाता है। उन्होंने व्यापारी जीवन त्यागकर हरिदास संप्रदाय के प्रमुख संत के रूप में लगभग साढ़े चार लाख से अधिक भक्ति गीतों की रचना की। उनके गीतों ने समाज में भक्ति और नैतिकता का संदेश दिया।

अरुणाचल कवि रामनाटकम ्से श्रीराम का प्रसार
सीएम योगी ने कहा कि श्री अरुणाचल कवि ने तमिल भाषा में रामनाटकम ् जैसे अमर काव्य के माध्यम से श्रीराम के आदर्शों और उनके मर्यादा पुरुषोत्तम स्वरूप को जन-जन तक पहुंचाया। उन्होंने कहा कि यह प्रेरणास्पद कृति आज भी तमिलनाडु में रामभक्ति का पर्याय मानी जाती है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • नवी मुंबई में बन रही देश की पहली समुद्री रेल टनल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation