• Latest
  • Trending

दीपावली पर मुस्लिम महिलाओं ने की भगवान राम की आरती

October 27, 2025
ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

फास्ट-ट्रैक अदालतों को 2031 तक मिला फंड

November 6, 2026
solar

सौर बिजली रात तक सहेजने को ₹14,500 करोड़ मंजूर

November 6, 2026
स्वदेशी एआई

अब 22 भारतीय भाषाओं में बोलेगा देसी एआई

November 4, 2026
स्वच्छ ऊर्जा से मजबूत हो रही भारत की ऊर्जा सुरक्षा

21 लाख सोलर घरों का बिजली बिल शून्य

November 3, 2026
श्रीहरिकोटा से एनवीएस-03 लेकर उड़ान भरता जीएसएलवी-एफ18। एजेंसी जांच: तस्वीर पर एएनआई, पीटीआई या रॉयटर्स का नाम हो तो न लगाएं।

नाविक को मिला तीसरा नया उपग्रह

November 2, 2026
नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

October 31, 2026
नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

October 31, 2026
युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

October 31, 2026
केविन पीटरसन ने बताया, कैसे बदल रहा है भारत

नया भारत, जिसे दुनिया देख रही है

October 31, 2026
यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

October 31, 2026
यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

October 31, 2026
फिर बदला भदोही का नाम

फिर बदला भदोही का नाम

October 31, 2026
Saturday, November 7, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

दीपावली पर मुस्लिम महिलाओं ने की भगवान राम की आरती

कहा, कोई फतवा हमें श्रीराम से अलग नहीं कर सकता

by ब्लिट्ज़ इंडिया
October 27, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

फास्ट-ट्रैक अदालतों को 2031 तक मिला फंड

सौर बिजली रात तक सहेजने को ₹14,500 करोड़ मंजूर

ब्लिट्ज ब्यूरो

वाराणसी। धार्मिक नगरी काशी में दीपावली पर एक अनोखा और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला। मुस्लिम महिलाओं ने भगवान राम की आरती उर्दू में गाकर शांति और एकता का संदेश दिया। यह कार्यक्रम 19 वर्षों से नियमित रूप से आयोजित किया जा रहा है।
धार्मिक नगरी काशी में विश्व शांति का संदेश देने के लिए दीपावली पर बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाएं लमही के सुभाष भवन में भगवान श्रीराम की आरती के लिए एकत्र हुईं। मुस्लिम महिला फाउंडेशन और विशाल भारत संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में 19 वर्षों से चली आ रही मुस्लिम महिलाओं की श्रीराम महाआरती का आयोजन किया गया।
‘जगद्गुरु बालक देवाचार्य के मार्गदर्शन में मुस्लिम महिलाओं ने फूलों से सजी थाल में दीपक जलाकर भगवान श्रीराम और माता जानकी की प्रतिमा की आरती की। नाजनीन अंसारी द्वारा उर्दू में रचित श्रीराम आरती को सभी ने मिलकर गाया। यह आयोजन अलगाववादियों और कट्टरपंथी समूहों के लिए करारा जवाब है। जगद्गुरु स्वयं मुस्लिम महिलाओं के साथ आरती में शामिल हुए। आरती के बाद मुस्लिम महिला फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष नाजनीन अंसारी ने सभी को भगवान श्रीराम का भोग वितरित किया।
इस अवसर पर जगद्गुरु बालक देवाचार्य जी महाराज ने कहा, इस दृश्य से विश्व को सबक लेना चाहिए। घर-परिवार से लेकर देश में शांति स्थापित करने के लिए राम के नाम का सहारा लें। राम की संस्कृति सभी को साथ लेकर चलने और बिना भेदभाव के सबको गले लगाने की है। मुस्लिम महिलाओं ने अपने पूर्वजों की संस्कृति को अपनाकर अपनी जड़ों से जुड़ने का प्रयास किया है। यह प्रयास रामराज्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। मुस्लिम महिला फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष नाजनीन अंसारी ने कहा, हमने मजहब बदला है, धर्म नहीं। धर्म तो केवल सनातन है। हम सभी सनातनी हिंदू हैं। अपने पूर्वजों और परंपराओं से सभी भारतीय एक हैं। पूजा का तरीका बदलने से हम अपनी जड़ों और परंपराओं को कैसे छोड़ सकते हैं? राम का नाम सुख, समृद्धि, शांति, दया, प्रेम, करुणा, संबंध, संस्कार, एकता, त्याग और सम्मान का प्रतीक है। यदि राम के नाम से यह संभव है, तो प्रत्येक देश को अपने परिवार और राष्ट्र को बचाने के लिए राम नाम की पूंजी संग्रह करनी चाहिए।
विशाल भारत संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजीव श्री गुरुजी ने कहा, रामपंथ ही विश्व में फैली नफरत को समाप्त करने का एकमात्र साधन है। जहां राम के कदम पड़ेंगे, वहां रामराज्य का सुखद अनुभव होगा। राम का आगमन पीड़ा से मुक्ति, प्रेम की वृद्धि और सेवा के संस्कार का प्रतीक है। यही देश को महान बनाएगा। विश्व अब शांति की तलाश में है, तो आइए राम की ओर बढ़ें, जहां सभी की स्वीकार्यता है।
विशाल भारत संस्थान की केंद्रीय परिषद सदस्य डॉ. नजमा परवीन ने कहा, हम इतने बेगैरत नहीं कि अपने पूर्वजों को भूलकर अरबी या तुर्की बनने का दिखावा करें। हम शुद्ध भारतीय हैं और हमारी जड़ें सनातन में हैं। जाति और गोत्र हमारी पहचान हैं। कोई फतवा या धमकी हमें हमारे श्रीराम से अलग नहीं कर सकती।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation