• Latest
  • Trending
wpl

मुंबई इंडियंस दूसरी बार बनी डब्ल्यूपीएल चैंपियन

March 21, 2025
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
तेजस एमके-2 समय सीमा

तेजस एमके-2 फाइटर जेट पर पूर्व वाइस चीफ की दो टूक ‘कब तक करेंगे इंतजार’

September 7, 2026
पीएम बोले- युवाओं ने देश का मान बढ़ाया

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशामुक्त होना जरूरी

September 7, 2026
आईसीएमआर तकनीक हस्तांतरण

आईसीएमआर की तीन जांच तकनीकें उद्योग के लिए होंगी हस्तांतरित

September 7, 2026
यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026

सीएम योगी ने चला ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ का सबसे बड़ा मास्टरस्ट्रोक

September 7, 2026
यूपी 50 हजार छात्राओं को स्कूटी

योगी सरकार का तोहफा, 50 हजार छात्राओं को देगी स्कूटी

September 7, 2026
दिल्ली चिड़ियाघर प्रवेश क्षेत्र पुनर्विकास

आधुनिक होगा दिल्ली चिड़ियाघर

September 7, 2026
हिमाचल स्कूल एडमिशन जाति कॉलम

हिमाचल में अगले सत्र से स्कूल एडमिशन फॉर्म में नहीं होगा जाति का कॉलम

September 7, 2026
ठाणे-पालघर बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का काम तेज, 135 किमी एलिवेटेड सेक्शन निर्माणाधीन

महाराष्ट्र में बुलेट ट्रेन के काम ने पकड़ी रफ्तार

September 7, 2026
गूगल गुजरात के युवाओं को कुशल बनाने में सहयोग देगा

गूगल गुजरात के युवाओं को कुशल बनाने में सहयोग देगा

September 7, 2026
Wednesday, September 9, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

मुंबई इंडियंस दूसरी बार बनी डब्ल्यूपीएल चैंपियन

by ब्लिट्ज़ इंडिया
March 21, 2025
in the blitz
0
wpl
गुलशन वर्मा

मुंबई। मुबंई इंडियंस ने 3 साल में दूसरी बार विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) का खिताब जीत लिया है। टीम ने दिल्ली कैपिटल्स को फाइनल में 8 रन से हराया। दिल्ली लगातार तीसरी बार रनर-अप रही। ब्रेबोर्न स्टेडियम में मुंबई ने पहले खेलते हुए 7 विकेट खोकर 149 रन बनाए। दिल्ली की टीम 141 रन ही बना सकी।
मुंबई से कप्तान हरमनप्रीत कौर ने अहम मौके पर फिफ्टी लगाई। उन्होंने नैटली सिवर ब्रंट के साथ 89 रन की अहम पार्टनरशिप भी की। सिवर ब्रंट ने गेंदबाजी में 3 विकेट लिए और अपनी टीम का कमबैक कराया।

– दिल्ली कैपिटल्स को 8 रन से फाइनल में हराया
– हरमनप्रीत की फिफ्टी, सिवर-ब्रंट को 3 विकेट

YOU MAY ALSO LIKE

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

मुंबई ने पावरप्ले में 2 विकेट गंवाए
टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत खराब रही। टीम ने 14 रन के स्कोर तक 2 विकेट गंवा दिए। यहां से कप्तान हरमनप्रीत कौर और नैटली सिवर ब्रंट ने पारी संभाली। हालांकि, दोनों ने बेहद धीमे बैटिंग की।
8वें ओवर के बाद हरमन ने शॉट्स खेलने शुरू कर दिए, उन्होंने 15वें ओवर में टीम का स्कोर 100 के पार पहुंचाया। इसी ओवर में नैटली 30 रन बनाकर आउट हो गईं। उन्होंने हरमन के साथ 89 रन की पार्टनरशिप की।
टीम ने सम्मानजनक स्कोर बनाया
हरमन एक एंड पर टिकी रहीं, उनके सामने अमीलिया केर 2 और सजीवन साजना खाता खोले बगैर आउट हो गईं। हरमन भी 66 रन बनाकर आउट हो गईं। आखिर में जी कमलिनी ने 10, अमनजोत कौर ने 14 और संस्कृति गुप्ता ने 8 रन बनाकर टीम का स्कोर 149 तक पहुंचा दिया। दिल्ली टीम की ओर से से मारिजान कैप, जेस जोनासेन और श्री चरणी ने 2-2 विकेट लिए। एनाबेल सदरलैंड को 1 विकेट मिला। शिखा पांडे और मिन्नु मणि को कोई विकेट नहीं मिला।
दिल्ली की भी खराब शुरुआत
150 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत भी खराब रही। टीम ने 17 रन पर 2 विकेट गंवा दिए। 66 रन तक टीम के 5 विकेट गिर चुके थे। कप्तान मेग लैनिंग 13, शेफाली वर्मा 4, जेस जोनासेन 13 और एनाबेल सदरलैंड 2 रन बनाकर आउट हो गईं।
कैप, जेमिमा ने फाइट दिखाई
जेमिमा रोड्रिग्ज ने फाइट दिखाई और टीम को जीत दिलाने की कोशिश की, लेकिन वे 30 रन बनाकर आउट हो गईं। उनके बाद साराह ब्रायस 5, मिन्नु मणि 4 और शिखा पांडे खाता खोले बगैर आउट हो गईं। मारिजान कैप ने 5 चौके और 2 छक्के लगाए, लेकिन वे भी 40 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। निकी प्रसाद ने आखिर में टीम को जीत दिलाने की कोशिश की, लेकिन उनकी कोशिश नाकाम रही। टीम 9 विकेट खोकर 141 रन ही बना सकी। मुंबई से नैट सिवर-ब्रंट ने 3 और अमीलिया केर ने 2 विकेट लिए। इस्माइल, हेली मैथ्यूज और साईका इशाक को 1-1 विकेट मिला।
लीडरबोर्ड पर मुंबई की प्लेयर्स का दबदबा
मुंबई की बैटर और बॉलर्स ने लीडरबोर्ड पर भी दबदबा बनाया। नैटली सिवर ब्रंट 10 मैचों में 523 रन बनाकर टॉप स्कोरर रहीं, उन्होंने टूर्नामेंट इतिहास में 1000 रन भी पूरे कर लिए। मुंबई की हेली मैथ्यूज 307 रन बनाकर तीसरे और कप्तान हरमनप्रीत कौर 302 रन बनाकर पांचवें नंबर पर रहीं। बॉलर्स में अमीलिया केर और हेली मैथ्यूज ही टॉप विकेट टेकर रहीं। मुंबई की दोनों स्पिनर्स ने 18-18 विकेट लिए। नैट सिवर ब्रंट 12 विकेट लेकर पांचवें नंबर पर रहीं। दिल्ली के लिए जेस जोनासेन ने 13 विकेट लिए। शेफाली वर्मा 304 रन बनाकर दिल्ली कैपिटल्स की टॉप स्कोरर रहीं।
यह लीग 2023 में शुरू हुई। तब भी मुंबई ने दिल्ली को हराकर टाइटल जीता था। दूसरे सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने खिताब जीता। मुंबई ने तीसरे सीजन में दूसरा टाइटल अपने नाम कर लिया। दिल्ली कैपिटल्स ने तीनों सीजन पॉइंट्स टेबल में टॉप किया, लेकिन टीम तीनों बार रनर-अप ही रही।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation