• Latest
  • Trending

मुंबई के कलाकारों ने बनाई गुजरात की सबसे बड़ी इको-फ्रेंडली गणेश प्रतिमा

August 29, 2025
Gwalior-Fort-in-Madhya-Pradesh

ग्वालियर में ₹5,500 करोड़, 18 हज़ार नौकरियां

August 6, 2026
hospital

22 बच्चे, और वायरस का वाहक अब भी तय नहीं

August 6, 2026
farmer

किसान के हर ₹1 पर ₹2.30

August 6, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

अब सिर्फ़ 460 गांव बाकी हैं

August 6, 2026
solar

19 लाख घरों का बिजली बिल अब ज़ीरो

August 6, 2026
airport

अब खाड़ी नहीं, अमेरिका से आता है ज़्यादा पैसा

August 5, 2026
वैश्विक संकट के बीच भी नहीं थमेगी भारत की रफ्तार

यूपी में जीएसटी 15% बढ़ा

August 5, 2026
boxing

ग्लासगो में 39 पदक, सात गोल्ड सिर्फ़ बॉक्सिंग से

August 5, 2026
solar

बारह लाख घरों ने बिजली बेचकर कमाए

August 5, 2026
पीएम-किसान अब 2031 तक चलेगी

पीएम-किसान अब 2031 तक

August 5, 2026
आरबीआई

कल सुबह 10 बजे आरबीआई का फ़ैसला आएगा। आपकी होम लोन ईएमआई पर इसका क्या असर होगा — और असली बात रेट में नहीं, भाषा में है

August 4, 2026
election center

तीन राज्य, तीन सीटें, तीन अलग नतीजे: बांकीपुर, दतिया और मांजलपुर ने एक ही दिन तीन अलग कहानियां सुनाईं

August 4, 2026
Thursday, August 6, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

मुंबई के कलाकारों ने बनाई गुजरात की सबसे बड़ी इको-फ्रेंडली गणेश प्रतिमा

- 350 किलो टिशू पेपर का हुआ इस्तेमाल, झील में होगा विसर्जन

by ब्लिट्ज़ इंडिया
August 29, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

ग्वालियर में ₹5,500 करोड़, 18 हज़ार नौकरियां

22 बच्चे, और वायरस का वाहक अब भी तय नहीं

ब्लिट्ज ब्यूरो

सूरत। गणेश उत्सव को पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए सूरत की ‘सरकार गणेश उत्सव’ समिति ने नई पहल की है। समिति ने गुजरात की सबसे बड़ी इको फ्रेंडली गणेश प्रतिमा बनवाई है। इस प्रतिमा की सबसे खास बात यह है कि इसे 350 किलोग्राम टिशू पेपर से बनाया गया है। 16 फीट ऊंची और 6 फीट चौड़ी इस विशाल प्रतिमा को मुंबई के 15 कुशल कारीगरों ने एक महीने में तैयार किया है।
इस प्रतिमा में कारीगरी इतनी सटीकता से की गई है कि पहली नजर में किसी को यकीन ही नहीं होता कि यह कागज से बनी है। इस प्रतिमा के आभूषणों से लेकर मुद्रा तक को बारीकी से उकेरा गया है। यह प्रतिमा न केवल भक्तों की आस्था का प्रतीक है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति बढ़ती जागरूकता का भी उदाहरण है।
पीओपी की प्रतिमा के विसर्जन पर
बैन के बाद आया विचार
इस पर्यावरण-अनुकूल पहल का विचार ‘सरकार गणेश उत्सव’ समूह के सागर राजपूत का है। उन्होंने बताया कि मुंबई में गणेश उत्सव के दौरान पीओपी की मूर्तियों के विसर्जन पर बैन लगा दिया गया था। इसका वीडियो देखने के बाद हमें यह पर्यावरण-अनुकूल गणेश प्रतिमा बनाने का विचार आया। इससे हम परंपरा को जीवित रख पाएंगे और साथ ही पर्यावरण को नुकसान भी नहीं पहुंचेगा।
पीओपी प्रतिमाएं जल प्रदूषण का कारण
परंपरागत रूप से गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन नदियों, झीलों या समुद्र में किया जाता है लेकिन पीओपी और रासायनिक रंगों से बनी मूर्तियां जल प्रदूषण का एक बड़ा कारण हैं जिससे जलीय जीवन और पर्यावरण को गंभीर खतरा है। इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए, यह पर्यावरण-अनुकूल प्रतिमा एक सकारात्मक समाधान प्रस्तुत करती है। मूर्ति का विसर्जन एक कृत्रिम झील में किया जाएगा। इस गणेश प्रतिमा का विसर्जन पारंपरिक तरीके से नदी या समुद्र में नहीं किया जाएगा।
मंडल ने पास ही के प्लॉट में एक कृत्रिम झील का निर्माण किया है जिसमें प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। कागज से बनी होने के कारण यह पानी में आसानी से घुल जाएगी और किसी भी प्रकार का प्रदूषण नहीं होगा।
विसर्जन के बाद बचे हुए गूदे का उपयोग खाद के रूप में किया जा सकता है, जिससे एक पूर्णतः स्थायी चक्र पूरा होता है। यह पहल अन्य मंडलों और भक्तों के लिए भी एक प्रेरणादायक उदाहरण है।
प्रतिमा के लाने के दौरान जुलूस निकाला
इस भव्य प्रतिमा को शहर में लाने के लिए विशाल जुलूस निकाला गया। इसमे हजारों श्रद्धालु शामिल हुए जिनके चेहरों पर भगवान गणेश के आगमन की खुशी और उत्साह साफ दिखाई दे रहा था। ढोल-नगाड़ों और गणेश जी के जयघोष के साथ शुरू हुए इस जुलूस ने पूरे शहर में एक पवित्र और उत्साहपूर्ण माहौल बना दिया।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation