• Latest
  • Trending

27 फीसदी ओबीसी कोटे के लिए प्रतिबद्ध है एमपी सरकार: सीएम

September 20, 2025
daily-news

सप्ताह की समीक्षा: रेपो रेट में 0.25% की बढ़ोतरी, GST नियमों में राहत और रिकॉर्ड रक्षा निर्यात

October 11, 2026
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
Sunday, October 11, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

27 फीसदी ओबीसी कोटे के लिए प्रतिबद्ध है एमपी सरकार: सीएम

ओबीसी महासभा का डेलिगेशन सीएम मोहन यादव से मिला

by ब्लिट्ज़ इंडिया
September 20, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

सप्ताह की समीक्षा: रेपो रेट में 0.25% की बढ़ोतरी, GST नियमों में राहत और रिकॉर्ड रक्षा निर्यात

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

ब्लिट्ज ब्यूरो

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि उनकी सरकार सूबे में अन्य पिछड़ा वर्ग यानी ओबीसी के लिए 27 फीसदी आरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। दरअसल, ओबीसी महासभा के एक डेलिगेशन ने सीएम मोहन यादव से उनके आवास पर मुलाकात की थी। डेलिगेशन ने सीएम को ज्ञापन भी सौंपा। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिया कि सरकार की ओर से ओबीसी समुदाय के अधिकारों की रक्षा हर हाल में की जाएगी।
आधिकारिक बयान में कहा गया है कि केंद्र सरकार ने सभी समुदायों का बुनियादी डेटा तैयार करने के लिए जाति-आधारित जनगणना को मंजूरी दी है। ओबीसी आरक्षण का मुद्दा सुप्रीम कोर्ट में लंबित है। इसकी नियमित सुनवाई 23 सितंबर से शुरू होने वाली है। राज्य सरकार अदालत के फैसले का पालन करेगी।
ओबीसी महासभा की राष्ट्रीय कोर कमेटी के सदस्य लोकेंद्र गुर्जर ने कहा कि मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भरोसा दिया है कि उनकी सरकार 27 फीसदी आरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। मौजूदा वक्त में एमपी में ओबीसी को 14 फीसदी आरक्षण मिल रहा है। ओबीसी समाज चाहता है कि यह कोटा 27 फीसदी तक बढ़े। गुर्जर संगठन के सदस्य भी प्रतिनिधिमंडल में शामिल रहे। इससे पहले महाधिवक्ता प्रशांत सिंह की अध्यक्षता में हुई एक बैठक में यह फैसला लिया कि सॉलिसिटर जनरल और अटॉर्नी जनरल के साथ राज्य सरकार ओबीसी समुदाय की ओर से प्रस्तावित वकीलों के माध्यम से सुप्रीम कोर्ट में मामले को प्रभावी ढंग से रखेगी।
बता दें कि मध्य प्रदेश की जनसंख्या में ओबीसी की हिस्सेदारी लगभग 51.8 फीसदी है। यही कारण है कि राजनीतिक दलों की नजरें ओबीसी मतदाताओं पर रहती हैं। दिसंबर 2018 से मार्च 2020 तक सत्ता में रही कमलनाथ की अगुवाई वाली सरकार ने एक अध्यादेश के जरिए ओबीसी के लिए आरक्षण को 14 फीसदी से बढ़ाकर 27 प्रतिशत कर दिया था। बाद में यह फैसला कानूनी पचड़ों में फंस गया था।
– अन्य पिछड़ा वर्ग के हितों की रक्षा हर हाल में होगी

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation