ब्लिट्ज ब्यूरो
भुवनेश्वर। भाजपा के आदिवासी नेता और चार बार के विधायक मोहन चरण माझी ओडिसा के 15वें सीएम होंगे। राज्य में विधानसभा चुनावों में स्पष्ट जनादेश के साथ भाजपा पहली बार सत्ता में आई है। इसके साथ ही राज्य में बीजद का 24 साल का शासन खत्म हो गया।
माझी के नाम की घोषणा करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने यहां कहा कि केवी सिंह देव और प्रभाती परिदा को राज्य का उपमुख्यमंत्री बनाया जाएगा। इसके बाद माझी ने राज्यपाल के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश किया। माझी ने राज्यपाल को 81 विधायकों की सूची पेश की। इसमें 78 भाजपा के और 3 निर्दलीय विधायक हैं।
राजनाथ सिंह ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, यह घोषणा करते हुए प्रसन्नता हो रही है कि मोहन चरण माझी को सर्वसम्मति से ओडिशा भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया है। वह एक युवा और गतिशील पार्टी कार्यकर्ता हैं जो ओडिशा के नए मुख्यमंत्री के रूप में राज्य को प्रगति और समृद्धि के मार्ग पर आगे ले जाएंगे। उन्हें बहुत-बहुत बधाई।
पिछली विधानसभा में भाजपा के मुख्य सचेतक रहे केवी सिंह हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में चौथी चार विधानसभा के लिए चुने गए। उन्होंने क्योंझर विधानसभा क्षेत्र से बीजद की मीना माझी को हराया।