• Latest
  • Trending

मोदी के मास्टर स्ट्रोक

May 30, 2025
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
Saturday, October 10, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

मोदी के मास्टर स्ट्रोक

विकसित भारत @ 2047 की सफलता के लिए...

by ब्लिट्ज़ इंडिया
May 30, 2025
in the blitz
0
विनोद शील

नई दिल्ली। हाल ही में देश में अनेक ऐसे घटनाक्रम हुए हैं जिनसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की साख में अभूतपूर्व इजाफा हुआ है। एक तरफ जहां पहलगाम में आतंकवादियों के हमले में मारे गए सैलानियों को लेकर विपक्ष हमलावर था, वहीं पीएम मोदी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के अंतर्गत आतंकवादियों और उसके आका पाकिस्तान को जिस ढंग से जवाब दिया; उसको आज पूरा विश्व समर्थन दे रहा है और भारतीय सेना के शौर्य की प्रशंसा भी कर रहा है। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद उपलब्धियों का क्रम थमा नहीं जिनकी वजह से प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व को हर जगह सराहना मिल रही है। अमेरिका हो या यूरोप अथवा कोई अन्य देश; पीएम मोदी ने देश और दुनिया को दिखा दिया है कि नया भारत अपने दम पर बड़ी-बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकता है और इन्हें मोदी के मास्टर स्ट्रोक के रूप में देखा जा रहा है।

33 देशों की यात्रा पर सात सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल
33 देशों की यात्रा पर निकले भारत के सात सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल अपने उद्देश्य को हासिल करने में सफल होते दिख रहे हैं क्योंकि दुनिया को पाकिस्तानी आतंकवाद के उन पहलुओं की अब बारीकी से जानकारी मिल रही है जिससे अब तक वे अनजान थे। हाल के भारत-पाकिस्तान सैन्य संघर्ष के दौरान कई देश खामोश दिखे थे लेकिन अब जब उन्हें पाकिस्तानी करतूतों और आतंकवाद से पीड़ित भारत के दर्द का अहसास हो रहा है तो वह खुलकर हमारा समर्थन कर रहे हैं। इस लिहाज से दुनियाभर में पाकिस्तान को अलग-थलग करने की यह कवायद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मास्टर स्ट्रोक साबित हो रही है। खास बात यह है कि विचारों, नीतियों और सिद्धांतों के आधार पर एक दूसरे से गहरे मतभेद रखने के बावजूद देशहित के नाम पर जिस तरह सभी दलों के सांसद पूरी दुनिया में एकता के साथ भारत की बात रख रहे हैं, वह पूरे विश्व के लिए एक मिसाल बनी है।

YOU MAY ALSO LIKE

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

ऑपरेशन सिंदूर: 22 मिनट में लिया 22 अप्रैल का बदला
22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में 26 निर्दोष सैलानियों की पाकिस्तान पोषित आतंकवादियों द्वारा निर्मम हत्या किया जाना अत्यंत दुखद था किंतु पीएम मोदी के नेतृत्व में देश की शूरवीर सेना ने 22 मिनट में 9 बड़े आतंकवादी ठिकानों को मिट्टी में मिलाकर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत जो बदला लिया, उसे सेनाओं के शौर्य के साथ- साथ पीएम मोदी के मास्टर स्ट्रोक के रूप में भी माना जा रहा है। भारतीय सेना ने आतंकी ठिकानों को मिटा दिया और किसी नागरिक को कोई भी नुकसान नहीं पहुंचा।

भारत बना चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था
भीतरी और बाहरी दुश्मनों की चुनौतियों तथा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वार के बीच मोदी सरकार की देश को 2047 तक विकसित भारत बनाने की नीतियों के चलते भारत आज विश्व में चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। भारत ने अर्थव्यवस्था के मामले में जापान को भी पछाड़ दिया है। इसके पूर्व भारत ने ब्रिटेन को पीछे छोड़कर पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने का गौरव हासिल किया था। अब यह माना जा रहा है कि भारत बहुत जल्द विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के मुकाम को भी हासिल कर लेगा।

‘मेक इन इंडिया’ कार्यक्रम की धूम
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में ‘मेक इन इंडिया’ मुहिम की शुरुआत की गई थी। इसके तहत भारत में रक्षा के क्षेत्र में विभिन्न स्टार्टअप्स और निजी क्षेत्र ने एक साथ मिलकर अनेक स्वदेशी हथियारों का निर्माण किया। यद्यपि कई विपक्षी दलों ने इस मुहिम की आलोचना भी की किंतु बिना किसी विदेशी मदद के भारत में बने हथियारों ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान को 3 दिन में ही धूल चटा दी जिससे ‘मेक इन इंडिया’ के तहत बने तमाम रक्षा उपकरणों ने पूरे विश्व में अपनी धाक जमा दी। तमाम देश आज की तारीख में अब इन हथियारों को भारत से खरीदने के लिए रुचि दिखा रहे हैं। इसी के साथ मोदी सरकार ने अब इस बात की घोषणा भी कर दी है कि वह अब देश में ही 5वीं पीढ़ी के एडवांस फाइटर जेट का निर्माण करेगी। निर्माण परियोजना को भी सरकार ने मंजूरी प्रदान कर दी है। अगर भारत फाइटर जेट बनाने में सफल हो जाता है तो हम अमेरिका और चीन के बाद चौथे ऐसे देश होंगे जिसके पास 5वीं पीढ़ी का स्वदेशी फाइटर जेट होगा।

दुश्मन देश के युवाओं से सीधी बात
हाल ही में पीएम मोदी गुजरात के दौरे पर थे। भुज में उन्होंने पाकिस्तान के युवाओं से ‘मन की बात’ की। ऐसा पहली बार हुआ है कि भारत के किसी पीएम ने दुश्मन देश के युवाओं से सीधे कहा हो कि वे पाकिस्तान सरकार की बातों में न आएं जो आतंकवाद का समर्थन करती है। वे अपने बेहतर भविष्य के लिए सरकार पर आतंकवाद खत्म करने के लिए दबाव डालें। मोदी ने पाकिस्तान के युवाओं को यह भी समझाया कि पाकिस्तान सरकार के गलत फैसलों के कारण ही वहां के लोगों की जान खतरे में है। वास्तव में यह बिल्कुल नए प्रकार का संवाद था जिसमें किसी दुश्मन देश की जनता को किसी देश के प्रधानमंत्री ने दो टूक शब्दों में चेताया।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation