• Latest
  • Trending
yogi

मोदी की गारंटी शत-प्रतिशत जमीन पर उतरेगी : योगी

December 29, 2023
Sarbananda Sonowal

तीन साल में आधी सिफ़ारिश पर हुआ अमल

August 27, 2026
दिल्ली लक्ष्मी योजना: 4,000 महिलाओं को स्वीकृति पत्र, 1 सितंबर से मिलेंगे ₹2,500

लक्ष्मी योजना: पैसा 1 सितंबर से, पर 2.61 लाख फॉर्म अधूरे

August 26, 2026
UPI

यूपीआई के दस साल: अब औसत भुगतान सिर्फ़ ₹1,300 का

August 26, 2026
भारत उच्च शिक्षा

एच-1बी पर एक लाख डॉलर की नई फ़ीस का प्रस्ताव

August 26, 2026
hospital

मौसमी बुखार सामान्य है, पर इन चार को इंतज़ार नहीं करना

August 26, 2026
ई-श्रम पोर्टल के 5 साल: 31.89 करोड़ श्रमिक जुड़े, जानें रजिस्ट्रेशन और योजनाओं का लाभ

ई-श्रम के पाँच साल: 31.89 करोड़ नाम, और आपका हक़

August 26, 2026
daily-news

26 अगस्त की बड़ी खबरें: पंजाब में चीनी स्टॉक, शिमला भूकंप, खेलो इंडिया, बाजार और इसरो लॉन्च

August 26, 2026
दिल्ली लक्ष्मी योजना 2026

दिल्ली लक्ष्मी योजना: पहले 4,000 पत्र आज

August 26, 2026
सुप्रीम कोर्ट

क्रीमी लेयर पर सुप्रीम कोर्ट में विशेष पीठ

August 26, 2026
Amit Sah

तीन नए कानून, और एक साल की समयसीमा

August 26, 2026
गेहूँ के आटा-मैदा निर्यात से हटी रोक, किसानों और मंडी भाव पर क्या होगा असर?

बारिश 13% कम, पर दाल का रकबा बढ़ गया

August 26, 2026
farmer

चार साल बाद गेहूं और आटे का निर्यात खुला

August 26, 2026
Thursday, August 27, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

मोदी की गारंटी शत-प्रतिशत जमीन पर उतरेगी : योगी

जनता की खुशहाली से ही भारत 2047 तक बनेगा विकसित राष्ट्र

by ब्लिट्ज़ इंडिया
December 29, 2023
in उत्तर-प्रदेश
0
yogi
ब्लिट्ज ब्यूरो

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने की गारंटी ही ‘मोदी की गारंटी’ है और यह शत-प्रतिशत जमीन पर उतरेगी। मुख्यमंत्री ने आजमगढ़ और वाराणसी में ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ कार्यक्रमों को सम्बोधित किया।

उन्होंने कहा, ”हम सभी भारतीयों का संकल्प होना चाहिए कि हमारा देश दुनिया की सबसे बड़ी ताकत बने। इसके लिए आतंकवाद, नक्सलवाद, जातिवाद और भ्रष्टाचार को समाप्त करना होगा। देश की जनता की खुशहाली से ही भारत 2047 तक विकसित राष्ट्र बनेगा।

YOU MAY ALSO LIKE

महिलाओं के कार्यस्थल की नियमित सुरक्षा ऑडिट के निर्देश

अचानक बांकेबिहारी मंदिर पहुंचे योगी, ठाकुर जी की छवि को निहारते रहे

आदित्यनाथ ने पिछली सरकारों पर आरोप लगाते हुए कहा, ”पहले योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता था, मिलता था तो केवल चूरन। योजनाओं में भ्रष्टाचार और बंदरबांट होती थी, जिसे प्रधानमंत्री मोदी ने खत्म कर दिया। यही ‘मोदी की गारंटी’ है और इसी संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ का आयोजन प्रदेश की हर ग्राम सभा में किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ का उद्देश्य यही है कि जो लोग सरकार की योजनाओं से लाभान्वित हुए हैं, वो अपने अनुभव ‘मेरी कहानी मेरी जुबानी’ के माध्यम से अभिव्यक्त करें।

– लोग सरकार की योजनाओं से लाभान्वित हुए हैं

उन्होंने कहा कि जो लोग योजनाओं से अब तक लाभान्वित नहीं हुए हैं, उनके लिए अलग-अलग काउंटर बनाए गये हैं, जहां वह योजनाओं के लिए पंजीकरण करा सकेंगे और यहां हाथों-हाथ पंजीकरण हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि योजनाओं का लाभ जब जनता को बिना भेदभाव के देने का कार्य होता है, तो उसके पीछे सरकार के संकल्प दिखाई देते हैं।

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जनता को योजनाओं का लाभ शत-प्रतिशत मिले, इसके लिए गांव-गांव में विकसित भारत संकल्प यात्रा निकाली जा रही है। उत्तर प्रदेश में 526 वीडियो वैन भी इस कार्य में लगाई गई हैं।

मुख्यमंत्री ने आजमगढ़ का जिक्र करते हुए कहा कि इस जिले में अब भय और आतंक नहीं बल्कि विकास है। प्रदेश में लाखों करोड़ रुपये का निवेश होने जा रहा है, जिससे रोजगार के नये अवसरों का सृजन होगा। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन से पहले छोटे बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार संपन्न कराया। साथ ही धात्री महिलाओं को पोषण पोटली भी वितरित की। इस मौके पर विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों ने मंच से अपने अनुभवों को साझा किया।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation