• Latest
  • Trending

मोदी को फिर मिला देश-दुनिया का भरोसा

August 1, 2025
smrat chaudhary

सीएम सम्राट चौधरी ने बहनों को दिए 3 तोहफे

September 7, 2026
सीएम विजय की बड़ी डील, जापानी कंपनी तमिलनाडु में करेगी ₹1000 का निवेश

सीएम विजय की बड़ी डील, जापानी कंपनी तमिलनाडु में करेगी ₹1000 का निवेश

September 7, 2026
मद्रास हाई कोर्ट एमबीबीएस छात्रा फीस मामला

टेरर फंडिंग से चुकाई एमबीबीएस की फीस!

September 7, 2026
डॉक्टर दुल्हन ने शादी में की मेडिकल मदद

शादी की रस्में बीच में रोक दुल्हन ने कैटरिंग के लिए आईं महिलाओं का किया इलाज

September 7, 2026
कोचीन शिपयार्ड को मिली 18.16 एकड़ जमीन, ₹5,000 करोड़ के प्रोजेक्ट से 2,000 नौकरियां

कोचीन शिपयार्ड को मिला ‘मेगा बूस्टर’, केरलम सरकार सौंपेगी 18.16 एकड़ जमीन

September 7, 2026
भारत में चीनी की कीमतें बढ़ीं, सरकार ने इथेनॉल को बताया जिम्मेदार नहीं

चीनी कम

September 7, 2026
भारत तीसरा सबसे बड़ा एविएशन मार्केट

एयर इंडिया की मालिकों से मदद की गुहार

September 7, 2026
डबल-स्टैक लॉन्ग-हॉल कंटेनर ट्रेन

माल ढुलाई में नए दौर का सूत्रपात

September 7, 2026
अवध महाशक्ति फ्रेट ट्रेन

गोंडा से मुरादाबाद के बीच दौड़ी पहली ‘अवध महाशक्ति’ फ्रेट ट्रेन

September 7, 2026
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के 24 कोच वाले 50 ट्रेनसेट होंगे तैयार

September 7, 2026
रेलवे के पहले हाई स्पीड टेस्ट ट्रैक का काम अंतिम चरण में

रेलवे के पहले हाई स्पीड टेस्ट ट्रैक का काम अंतिम चरण में

September 7, 2026
गांधीधाम रेल कोच रेस्टोरेंट

नए अवतार में दिखाई देंगे रेल के पुराने जंग लगे डिब्बे

September 7, 2026
Monday, September 7, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

मोदी को फिर मिला देश-दुनिया का भरोसा

दुनिया में भी सबसे लोकप्रिय नेता

by ब्लिट्ज़ इंडिया
August 1, 2025
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर दुनिया के सबसे लोकप्रिय लोकतांत्रिक नेता बन गए हैं। अमेरिका की रिसर्च फर्म ‘मॉर्निंग कंसल्ट’ के ताजा सर्वे के मुताबिक, 75 प्रतिशत भारतीयों ने मोदी के कामकाज को मंजूरी दी है। ये सर्वे 4 से 10 जुलाई 2025 के बीच किया गया था।

मोदी को मिला यह समर्थन उन्हें दुनिया के दूसरे नेताओं से काफी आगे खड़ा करता है। सर्वे में दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-मयोंग को दूसरा (59%) और अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर मिली को तीसरा स्थान (57%) मिला है।
सरकार ने बताया देश के लिए गर्व का मौका
इस उपलब्धि पर केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा, “एक अरब से ज़्यादा भारतीयों का समर्थन और दुनियाभर में सम्मान – यही मोदी जी की सशक्त और निर्णायक नेतृत्व क्षमता को साबित करता है।”
लगातार मिलती रही है जनता की मंजूरी
ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। ‘मॉर्निंग कंसल्ट’ की रिपोर्ट बताती है कि मोदी सितंबर 2021 से लगातार इस सूची में शीर्ष पर बने हुए हैं। तब उनकी रेटिंग 70% थी, जो 2022 में बढ़कर 71% हो गई। 2023 में यह कई बार 76% तक गई और फरवरी 2024 में 78% तक पहुंची।
लोकप्रियता के अन्य सर्वे
प्यू रिसर्च सेंटर की 2023 की रिपोर्ट में 79% भारतीयों ने मोदी के लिए सकारात्मक राय जताई, जिसमें से 55% ने उन्हें “बहुत अच्छा” बताया। इससे पहले के सालों में यह आंकड़ा और भी ऊंचा रहा—2015 में 87%, 2016 में 81%, और 2017 में 88% तक पहुंच चुका है। वहीं, गैलप के सर्वे में 2023 के अंत में मोदी की लोकप्रियता 73% दर्ज की गई। खास बात यह है कि 2019 में दोबारा चुने जाने के बाद से उनकी रेटिंग कभी 70% से नीचे नहीं गई। साथ ही, सरकार पर जनता का भरोसा भी 2023 में 82% पर रहा, जबकि 2014 से पहले यह सिर्फ 56% था।
लोगों में उम्मीद और जिंदगी में सुधार
मोदी की लोकप्रियता की एक बड़ी वजह यह भी है कि लोग मानते हैं कि उनके जीवन में सुधार हो रहा है।
भारत में आर्थिक भरोसा बाकी बड़े देशों से ज़्यादा है। 2023 में भारत की सड़कों और पब्लिक ट्रांसपोर्ट को लेकर संतुष्टि का स्तर 76% पहुंच गया—जो अमेरिका, ब्रिटेन और कनाडा से भी बेहतर था। लोकनीति-सीएसडीएस के एक सर्वे के अनुसार, मोदी की सबसे बड़ी ताकत है उनकी भाषण देने की कला (25%), विकास पर फोकस (20%), मेहनती और करिश्माई नेता की छवि (13-13%)। साथ ही, 63% लोग मानते हैं कि उनके नेतृत्व में भारत की अंतरराष्ट्रीय पहचान और प्रभाव बढ़ा है।
इप्सोस इंडिया के सर्वे के मुताबिक, मोदी सरकार को शिक्षा (71%), सफाई (60%) और स्वास्थ्य सेवाओं (55%) जैसे अहम क्षेत्रों में अच्छी रेटिंग मिली है। फरवरी 2024 में पीएम मोदी की लोकप्रियता फिर 75% तक पहुंच गई थी, जिसमें उत्तर भारत (92%) और पश्चिम भारत (80%) में सबसे ज़्यादा समर्थन मिला। 26 जुलाई 2025 को नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद पर लगातार 4,079 दिन पूरे किए—जिससे वे इंदिरा गांधी को पीछे छोड़ते हुए भारत के दूसरे सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले प्रधानमंत्री बन गए हैं। अब उनसे आगे सिर्फ जवाहरलाल नेहरू हैं। कई लोकतांत्रिक देशों में जहां समय के साथ नेताओं की लोकप्रियता कम हो जाती है, वहीं मोदी एक दशक से ज़्यादा वक्त तक सत्ता में रहते हुए भी जनता का भरोसा बनाए रखने में सफल रहे हैं। अलग-अलग प्रतिष्ठित संस्थानों के आंकड़े यही बताते हैं कि मोदी आज भी भारत की जनता के बीच सबसे भरोसेमंद नेता बने हुए हैं।

YOU MAY ALSO LIKE

चीनी कम

एयर इंडिया की मालिकों से मदद की गुहार

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation