• Latest
  • Trending

लखनऊ में बनेगा मॉडर्न सेंट्रल म्यूजियम

October 18, 2025
बातचीत से सुलझाएं विवाद : पीएम मोदी

उज्बेकिस्तान-भारत के बीच यूरेनियम समेत हुए 11 समझौते

September 6, 2026
मोदी-जापारीव बैठक किर्गिस्तान 2026

भारत और किर्गिस्तान बढ़ाएंगे आर्थिक सहयोग

September 6, 2026
मोदी-पुतिन द्विपक्षीय बैठक 2026

मोदी ने पुतिन से कहा, इस युद्ध का अंत हो

September 6, 2026
बातचीत से सुलझाएं विवाद : पीएम मोदी

बातचीत से सुलझाएं विवाद : पीएम मोदी

September 6, 2026
सिविल जज भर्ती 1 साल वकालत

अब एक साल वकालत कर बन सकेंगे जज

September 6, 2026
kerla-high-court

हाई कोर्ट में 10वीं पास को मिलेगी ₹52000 तक मंथली सैलरी

September 6, 2026
3 लाख छात्रों को साइबर एक्सपर्ट बनाएगा आईआईटी

3 लाख छात्रों को साइबर एक्सपर्ट बनाएगा आईआईटी

September 6, 2026
शिक्षक

अतिथि शिक्षकों के लिए खुशखबरी अब बन सकेंगे प्रधानाचार्य

September 6, 2026
लवकुश प्रसाद ISRO साइंटिस्ट

इसरो में साइंटिस्ट बन राज्य का नाम रोशन किया लवकुश ने

September 6, 2026
आईपीएस अंजलि विश्वकर्मा UPSC सफलता

यूपीएससी के लिए छोड़ी 48 लाख की नौकरी

September 6, 2026
विदेश में पीएचडी सबसे ज्यादा स्टाइपेंड

पीएचडी करने के लिए सालाना ₹1 करोड़ स्टाइपेंड

September 6, 2026
पुणे आयकर विभाग स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2026

खिलाड़ियों के लिए आयकर विभाग में भर्ती, ₹81000 तक सैलरी

September 6, 2026
Sunday, September 6, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

लखनऊ में बनेगा मॉडर्न सेंट्रल म्यूजियम

राजधानी समेत 6 जिलों में यूपी-एससीआर के विकास का प्लान

by ब्लिट्ज़ इंडिया
October 18, 2025
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

लखनऊ। यूपी स्टेट कैपिटल रीजन (यूपी-एससीआर) में एक सेंट्रल म्यूजियम बनाया जाएगा। इस म्यूजियम में प्रदेश के प्रमुख पर्यटक स्थलों के एआई जनरेटेड थ्रीडी विजुअल्स प्रदर्शित किए जाएंगे। साथ ही उनके इतिहास से जुड़ी विस्तृत जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी।

दरअसल उत्तर प्रदेश की राजधानी समेत छह जिलों लखनऊ, सीतापुर, उन्नाव, हरदोई, बाराबंकी और रायबरेली को मिलाकर उत्तर प्रदेश स्टेट कैपिटल रीजन (यूपी-एससीआर) विकसित किया जाना है। म्यूजियम की इस पहल को प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
लखनऊ विकास प्राधिकरण के पारिजात सभागार में एससीआर के रीजनल प्लान सर्वे रिपोर्ट का प्रेजेंटेशन दिया गया था। बैठक में विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा, सांसद प्रतिनिधि दिवाकर त्रिपाठी व राघवेंद्र शुक्ला, एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार, मुख्य नगर नियोजक के.के. गौतम, मुख्य अभियंता नवनीत शर्मा समेत अन्य अधिकारी व सलाहकार उपस्थित थे।

YOU MAY ALSO LIKE

उज्बेकिस्तान-भारत के बीच यूरेनियम समेत हुए 11 समझौते

भारत और किर्गिस्तान बढ़ाएंगे आर्थिक सहयोग

इस संबंध में एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि जीआईएस आधारित क्षेत्रीय महायोजना तैयार करने के लिए एईकॉम इंडिया प्रा.लि. और एजीस इंडिया कंसल्टिंग इंजीनियर्स प्रा. लि. के कंसोर्टियम का चयन किया गया है। यह कंसल्टेंट एक साल में रीजनल प्लान तैयार करेगा और अगले पांच सालों में उसके अनुसार परियोजनाओं का डीपीआर बनाकर उन्हें जमीनी स्तर पर लागू कराएगा।

कंसल्टेंट रिपोर्ट के अनुसार, लखनऊ अन्य जिलों की तुलना में ज्यादा विकसित है और प्रतिदिन हजारों लोग आसपास के जिलों से शिक्षा, स्वास्थ्य, नौकरी और व्यवसाय के लिए यहां आते हैं। इसलिए अब इन जिलों में भी समानांतर विकास किया जाएगा। गांवों तक शहरी सुविधाएं पहुंचेंगी और लोगों को उनके क्षेत्र में ही निवास, व्यापार और नौकरी आदि के लिए अच्छा वातावरण मिलेगा। साथ ही जिलों के बीच हाई स्पीड कनेक्टिविटी का प्रावधान करने से माइग्रेशन में कमी आएगी।

एससीआर का क्षेत्रफल लगभग 26,000 वर्ग किलोमीटर है। वहीं बैठक में सांसद प्रतिनिधि दिवाकर त्रिपाठी ने कहा कि लखनऊ का विकास शहरीकरण की वजह से हुआ है। इसी तरह बाराबंकी, उन्नाव समेत अन्य जिलों में भी शहरीकरण के लिए विस्तृत प्लान तैयार कराने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आबादी के अनुपात में स्वास्थ्य, शिक्षा समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं का क्या दायरा है। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए कार्ययोजना बनानी होगी।

सांसद प्रतिनिधि ने कहा कि वर्तमान में लगभग 16 करोड़ टूरिस्ट अयोध्या आ रहे हैं। इन्हें लखनऊ व एससीआर के अन्य जिलों से कैसे कनेक्ट किया जाए, उसके लिए भी विस्तृत प्लान तैयार किया जाए। इसके अलावा सीतापुर और हरदोई रोड पर कृषि आधारित उद्योगों का हब विकसित करने के लिए रूपरेखा तैयार की जाए। वहीं एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि लखनऊ, सीतापुर, उन्नाव, हरदोई, बाराबंकी और रायबरेली में आधारभूत सुविधाओं को उच्चीकृत करने पर काम किया जा रहा है।

इस क्रम में जिलों के बीच हाई स्पीड रेल और रोड कनेक्टिविटी का प्रावधान किया जा रहा है। आवागमन तेज और सुगम होने से औद्योगिक और व्यावसायिक विकास को बल मिलेगा। इससे बड़ी तादाद में रोजगार के अवसर सृजित होंगे और प्रदेश का आर्थिक विकास होगा।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation