• Latest
  • Trending

कानपुर, वाराणसी सहित 16 जिलों में इंडस्टि्रयल प्लॉट्स की मेगा ई-नीलामी

June 27, 2025
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
Saturday, October 10, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

कानपुर, वाराणसी सहित 16 जिलों में इंडस्टि्रयल प्लॉट्स की मेगा ई-नीलामी

by ब्लिट्ज़ इंडिया
June 27, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

ब्लिट्ज ब्यूरो

लखनऊ। उत्तर प्रदेश को उद्यम प्रदेश के तौर पर परिवर्तित कर रही योगी सरकार प्रदेश के 16 जिलों में 144 औद्योगिक प्लॉट्स के आवंटन के लिए मेगा ई-नीलामी करने जा रही है। सीएम योगी का स्पष्ट निर्देश है कि प्रदेश में नए उद्यम लगाने के लिए इच्छुक उद्यमियों को औद्योगिक प्राधिकरणों द्वारा न केवल भूमि उपलब्ध करायी जाए बल्कि यह सुनिश्चित किया जाए कि पारदर्शी तरीके से प्रक्रिया को पूरा किया जाए।
उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) द्वारा मेगा ई-नीलामी की जो स्कीम पेश की गई है उसके जरिए 300 स्क्वेयर मीटर से लेकर 13,197 स्क्वेयर मीटर तक के प्लॉट्स के आवंटन की प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा। इस प्रक्रिया के जरिए मथुरा, मैनपुरी, शाहजहांपुर, हमीरपुर, जालौन, झांसी, फतेहपुर, कानपुर, बांदा, बागपत, उन्नाव, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, हापुड़, वाराणसी और अमेठी में औद्योगिक भूखंड आवंटन का मार्ग प्रशस्त होगा।
5 जुलाई तक आवेदन करें
उल्लेखनीय है कि इसमें से बागपत में चिह्नित 5097.10 वर्ग मीटर का प्लॉट उत्तर प्रदेश औद्योगिक निवेश एवं प्रोत्साहन नीति (यूपीआईआईईपीपी-2022) के अंतर्गत इन्वेस्ट यूपी अनुमोदित मेगा प्रोजेक्ट के लिए आरक्षित है। इन सभी प्लॉट्स के रिजर्व प्राइस तय हैं और इनके लिए 5 जुलाई तक आवेदन किया जा सकता है। सभी आवेदनों में से पात्र आवेदनों को चिह्नित कर 11 जुलाई को होने वाली मेगा ई-नीलामी प्रक्रिया में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा जिसके जरिए वह संबंधित प्लॉट्स की बोली लगा सकेंगे।
यूपीसीडा द्वारा तैयार की गई मेगा ई-नीलामी प्रक्रिया में प्रदेश के 16 जिलों में कुल 144 औद्योगिक भूखंडों की नीलामी का मार्ग प्रशस्त होगा। इसमें सर्वाधिक 33 प्लॉट्स अमेठी में नीलामी के लिए उपलब्ध होंगे। इसमें आईआईडीसी बंथरा में 300 स्क्वेयर मीटर के प्लॉट्स सबसे छोटे हैं, जिसमें प्रत्येक की रिजर्व प्राइस 16.47 लाख रुपये है।
यहां पर लेदर गुड्स मैन्युफैक्चरिंग यूनिट की स्थापना हो सकेगी जबकि सबसे बड़ा प्लॉट 13,197 स्क्वेयर मीटर का है जो कि कानपुर के मलवां में स्थित है जिसकी रिजर्व प्राइस 3.74 करोड़ रुपए है और इसका उपयोग सामान्य केटेगरी के औद्योगिक इकाई लगाने में हो सकेगा। प्रक्रिया के जरिए मथुरा में 14, मैनपुरी में 11, शाहजहांपुर में 9, हमीरपुर में 9, जालौन में 8, झांसी में 4, पतेहपुर में 15, कानपुर में 9, बांदा में 3, उन्नाव में 7, सहारनपुर में 8, मुजफ्फरनगर में 4, हापुड़ में 7 और वाराणसी में 2 औद्योगिक प्लॉट्स की ई-नीलामी प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा, जिससे नए औद्योगिक इकाइयों की स्थापना का मार्ग प्रशस्त होगा।
11 जुलाई को होगी ई-नीलामी
यूपीसीडा द्वारा तैयार की गई योजना के अनुसार, मेगा ई-ऑक्शन में भाग लेने के लिए सभी इच्छुक आवेदनकर्ता कैटलॉग फीस, प्रोसेसिंग फीस और ईएमडी भुगतान 4 जुलाई तक कर सकते हैं। जबकि, सभी औपचारिकताओं को पूर्ण करते हुए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 5 जुलाई निर्धारित की गई है।
इन सभी आवेदन की स्क्रीनिंग करने के बाद पात्र आवेदनकर्ताओं को 11 जुलाई को होने वाली मेगा ई-नीलामी में हिस्सा लेकेर बोली लगाने का मौका मिलेगा। प्रपत्र डाउनलोड, पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और सारी प्रक्रिया ऑनलाइन ही पूरी की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए यूपीसीडा की आधिकारिक वेबसाइट और निवेश मित्र पोर्टल पर लॉगिन किया जा सकता है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation