• Latest
  • Trending

फेस्टिवल सीजन में ‘मीशो’ देगी 12 लाख लोगों को रोजगार

September 6, 2025
बातचीत से सुलझाएं विवाद : पीएम मोदी

उज्बेकिस्तान-भारत के बीच यूरेनियम समेत हुए 11 समझौते

September 6, 2026
मोदी-जापारीव बैठक किर्गिस्तान 2026

भारत और किर्गिस्तान बढ़ाएंगे आर्थिक सहयोग

September 6, 2026
मोदी-पुतिन द्विपक्षीय बैठक 2026

मोदी ने पुतिन से कहा, इस युद्ध का अंत हो

September 6, 2026
बातचीत से सुलझाएं विवाद : पीएम मोदी

बातचीत से सुलझाएं विवाद : पीएम मोदी

September 6, 2026
सिविल जज भर्ती 1 साल वकालत

अब एक साल वकालत कर बन सकेंगे जज

September 6, 2026
kerla-high-court

हाई कोर्ट में 10वीं पास को मिलेगी ₹52000 तक मंथली सैलरी

September 6, 2026
3 लाख छात्रों को साइबर एक्सपर्ट बनाएगा आईआईटी

3 लाख छात्रों को साइबर एक्सपर्ट बनाएगा आईआईटी

September 6, 2026
शिक्षक

अतिथि शिक्षकों के लिए खुशखबरी अब बन सकेंगे प्रधानाचार्य

September 6, 2026
लवकुश प्रसाद ISRO साइंटिस्ट

इसरो में साइंटिस्ट बन राज्य का नाम रोशन किया लवकुश ने

September 6, 2026
आईपीएस अंजलि विश्वकर्मा UPSC सफलता

यूपीएससी के लिए छोड़ी 48 लाख की नौकरी

September 6, 2026
विदेश में पीएचडी सबसे ज्यादा स्टाइपेंड

पीएचडी करने के लिए सालाना ₹1 करोड़ स्टाइपेंड

September 6, 2026
पुणे आयकर विभाग स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2026

खिलाड़ियों के लिए आयकर विभाग में भर्ती, ₹81000 तक सैलरी

September 6, 2026
Sunday, September 6, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

फेस्टिवल सीजन में ‘मीशो’ देगी 12 लाख लोगों को रोजगार

- अन्य ई-कॉमर्स कंपनियां भी तैयारियों में लगीं

by ब्लिट्ज़ इंडिया
September 6, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

उज्बेकिस्तान-भारत के बीच यूरेनियम समेत हुए 11 समझौते

भारत और किर्गिस्तान बढ़ाएंगे आर्थिक सहयोग

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली।त्योहारी सीजन के आते ही बाजार में चहल-पहल बढ़ जाती है और इसी दौरान नए रोजगार के मौके भी बढ़ जाते हैं। इस बीच ई-कॉमर्स कंपनी मीशो ने बड़ा एलान किया है कि वह अपने सेलर और लॉजिस्टिक्स नेटवर्क में 12 लाख से ज्यादा सीजनल नौकरियां लाने जा रही है। ये संख्या पिछले साल से करीब 40 प्रतिशत ज्यादा है।
खास बात यह है कि इन नौकरियों में से 70 प्रतिशत से अधिक अवसर देश के छोटे शहरों यानी टियर-3 और टियर-4 इलाकों के लोगों के लिए होंगे। मीशो के सेलर इस त्योहारी सीजन में लगभग 5.5 लाख सीजनल कर्मचारियों को काम पर रख चुके हैं। इन कर्मचारियों को छंटाई, निर्माण और पैकेजिंग जैसे कामों के लिए टेनिंग भी दी जा रही है ताकि ग्राहकों की बढ़ती मांग को पूरा किया जा सके।
छोटे शहरों को मिलेगा बड़ा फायदा
बिजनेस स्टैंडर्ड्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक मीशो के एक अधिकारी सौरभ पांडे ने बताया कि इस बार की तैयारियों में टियर-3 और टियर-4 शहरों से रोजगार के अवसरों की संख्या बहुत अधिक होगी। उनका मानना है कि ई-कॉमर्स को हर वर्ग और क्षेत्र के लिए आसान और सुलभ बनाना चाहिए। इसलिए मीशो छोटे शहरों के व्यवसायियों, निर्माताओं और लॉजिस्टिक्स पार्टनर्स को मजबूत कर रहा है। मीशो ने कई थर्ड पार्टी लॉजिस्टिक्स कंपनियों के साथ पार्टनरशिप की है।
ई-कॉमर्स कंपनियों में रोजगार की होड़
मीशो की ही तरह दूसरी बड़ी कंपनियां भी फेस्टिव सीजन के लिए तैयारियां कर रही हैं। फ्लिपकार्ट ने वेयरहाउसिंग, लॉजिस्टिक्स और डिलीवरी में 2.2 लाख से ज्यादा सीजनल नौकरियां बनाई हैं, जिसमें विकलांग लोगों और स्पेशल ग्रुप के लिए भी अवसर दिए गए हैं। अमेजन इंडिया ने भी इस साल 1,50,000 से अधिक सीजनल नौकरियों की घोषणा की है।
इसके साथ ही अमेजन ने अपने इंफ्रास्ट्रक्चर में 2,000 करोड़ रुपये का नया निवेश भी किया है और दिल्ली एनसीआर, इंदौर, भुवनेश्वर, कोच्चि और राजपुरा जैसे शहरों में पांच नए फुलफिलमेंट सेंटर्स खोले हैं।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation