• Latest
  • Trending
Massacre of Shia Muslims in Syria, more than 1000 killed

सीरिया में शिया मुसलमानों का नरसंहार, 1000 से ज्यादा हत्याएं

March 14, 2025
स्वदेशी एआई

अब 22 भारतीय भाषाओं में बोलेगा देसी एआई

November 4, 2026
स्वच्छ ऊर्जा से मजबूत हो रही भारत की ऊर्जा सुरक्षा

21 लाख सोलर घरों का बिजली बिल शून्य

November 3, 2026
श्रीहरिकोटा से एनवीएस-03 लेकर उड़ान भरता जीएसएलवी-एफ18। एजेंसी जांच: तस्वीर पर एएनआई, पीटीआई या रॉयटर्स का नाम हो तो न लगाएं।

नाविक को मिला तीसरा नया उपग्रह

November 2, 2026
नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

October 31, 2026
नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

October 31, 2026
युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

October 31, 2026
केविन पीटरसन ने बताया, कैसे बदल रहा है भारत

नया भारत, जिसे दुनिया देख रही है

October 31, 2026
यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

October 31, 2026
यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

October 31, 2026
फिर बदला भदोही का नाम

फिर बदला भदोही का नाम

October 31, 2026
'मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी'

‘मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी’

October 31, 2026
गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

October 31, 2026
Wednesday, November 4, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

सीरिया में शिया मुसलमानों का नरसंहार, 1000 से ज्यादा हत्याएं

by ब्लिट्ज़ इंडिया
March 14, 2025
in the blitz
0
Massacre of Shia Muslims in Syria, more than 1000 killed

YOU MAY ALSO LIKE

अब 22 भारतीय भाषाओं में बोलेगा देसी एआई

21 लाख सोलर घरों का बिजली बिल शून्य

ब्लिट्ज ब्यूरो

दमिश्क। सीरिया में पिछले कुछ दिनों से भीषण नरसंहार चल रहा है। इसमें एक हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। देश पर कब्जा करने वाली नई सरकार और पूर्व राष्ट्रपति बशर अल-असद के समर्थकों के बीच चल रहा ये संघर्ष भयानक हो चुका है। देश में गृहयुद्ध पर निगरानी रखने वाली संस्थाओं ने कहा है कि सीरियाई सुरक्षा बल और राष्ट्रपति असद के वफादारों के बीच पिछले तीन दिनों से चल रही लड़ाई में अभी तक एक हजार से ज्यादा लोग मारे गये हैं। वैसे सीरिया में 14 साल पहले संघर्ष की शुरुआत हुई थी।
ब्रिटिश सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने कहा है कि इस संघर्ष में 745 आम नागरिक मारे गये हैं जिनमें से ज्यादातर लोगों को काफी करीब से गोली मारी गई है। इसके अलावा 125 सरकारी सुरक्षा बल के सदस्य हैं। वहीं पूर्व राष्ट्रपति असद से जुड़े सशस्त्र समूहों के 148 लोग मारे गए हैं। लताकिया शहर के आसपास के बड़े इलाकों में बिजली और पीने के पानी की सप्लाई काट दी गई है। सीरिया में दिसंबर 2024 में सत्ता परिवर्तन हुआ था। जब अबु मोहम्मद अल जुलानी के नेतृत्व वाले संगठन एचटीएस ने दमिश्क पर कब्जा कर लिया था और बशर अल-असद को देश से भागना पड़ा था।
आम नागरिकों का कत्लेआम
अबु मोहम्मद अल जुलानी ने अब खुद को देश का नया राष्ट्रपति घोषित कर लिया है। लेकिन करीब 2 महीने से ज्यादा वक्त तक शांति रहने के बाद एक बार फिर से संघर्ष छिड़ गया है। सीरिया की नई सरकार ने कहा है कि वो असद की सरकार के समर्थकों के हमलों का जवाब दे रही है। सरकार ने भीषण हिंसा के लिए ‘व्यक्तिगत कार्रवाइयों’ को जिम्मेदार ठहराया। देश में मौजूदा संघर्ष पूर्व राष्ट्रपति असद के गढ़ में छिड़ा है। रिपोर्ट के मुताबिक सुन्नी मुस्लिम बंदूकधारी लगातार असद के क्षेत्र में अलावी अल्पसंख्यकों के खिलाफ अभियान चला रहे हैं। अलावी अल्पसंख्यक, शिया मुसलमानों की एक शाखा है। बशर अल-असद भी अलावी समुदाय से ही आते हैं।
मौजूदा संघर्ष की जड़ में भी शिया बनाम सुन्नी संघर्ष ही है। अलावी समुदाय के लोगों ने दशकों से बशर अल-असद के शासन का समर्थन किया है लेकिन अब असद की सरकार गिर चुकी है। एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक अलावी समुदाय बाहुल्य गांवों और कस्बों में लोगों के कत्लेआम किए गये हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि बंदूकधारियों ने पुरूषों की चुन-चुनकर हत्याएं की हैं। लोगों को घरों से बाहर निकालकर गोली मारी जा रही है। सड़कों पर चलने वाले लोगों को गोली मारी गई है। सीरिया के तटीय क्षेत्र के दो निवासियों ने अपने ठिकानों से समाचार एजेंसी एपी को बताया कि अलावी लोगों के घरों को लूटा जा रहा है और अलग अलग इलाकों में उनके घरों में आग लगाई गई है। स्थानीय निवासियों ने कहा है कि लोग अपने घरों से भाग कर पहाड़ी इलाकों की तरफ जा रहे हैं।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation