• Latest
  • Trending

यूपी के एक और जिले में खत्म होगा महाजाम

September 13, 2025
बातचीत से सुलझाएं विवाद : पीएम मोदी

उज्बेकिस्तान-भारत के बीच यूरेनियम समेत हुए 11 समझौते

September 6, 2026
मोदी-जापारीव बैठक किर्गिस्तान 2026

भारत और किर्गिस्तान बढ़ाएंगे आर्थिक सहयोग

September 6, 2026
मोदी-पुतिन द्विपक्षीय बैठक 2026

मोदी ने पुतिन से कहा, इस युद्ध का अंत हो

September 6, 2026
बातचीत से सुलझाएं विवाद : पीएम मोदी

बातचीत से सुलझाएं विवाद : पीएम मोदी

September 6, 2026
सिविल जज भर्ती 1 साल वकालत

अब एक साल वकालत कर बन सकेंगे जज

September 6, 2026
kerla-high-court

हाई कोर्ट में 10वीं पास को मिलेगी ₹52000 तक मंथली सैलरी

September 6, 2026
3 लाख छात्रों को साइबर एक्सपर्ट बनाएगा आईआईटी

3 लाख छात्रों को साइबर एक्सपर्ट बनाएगा आईआईटी

September 6, 2026
शिक्षक

अतिथि शिक्षकों के लिए खुशखबरी अब बन सकेंगे प्रधानाचार्य

September 6, 2026
लवकुश प्रसाद ISRO साइंटिस्ट

इसरो में साइंटिस्ट बन राज्य का नाम रोशन किया लवकुश ने

September 6, 2026
आईपीएस अंजलि विश्वकर्मा UPSC सफलता

यूपीएससी के लिए छोड़ी 48 लाख की नौकरी

September 6, 2026
विदेश में पीएचडी सबसे ज्यादा स्टाइपेंड

पीएचडी करने के लिए सालाना ₹1 करोड़ स्टाइपेंड

September 6, 2026
पुणे आयकर विभाग स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2026

खिलाड़ियों के लिए आयकर विभाग में भर्ती, ₹81000 तक सैलरी

September 6, 2026
Sunday, September 6, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

यूपी के एक और जिले में खत्म होगा महाजाम

बस्ती में रिंग रोड पर बनेंगे 4 फ्लाईओवर, 1 रेलवे ब्रिज व 5 अंडरपास - 53 गांवों के किसान होंगे मालामाल

by ब्लिट्ज़ इंडिया
September 13, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

उज्बेकिस्तान-भारत के बीच यूरेनियम समेत हुए 11 समझौते

भारत और किर्गिस्तान बढ़ाएंगे आर्थिक सहयोग

ब्लिट्ज ब्यूरो

बस्ती। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिलावासियों के लिए अच्छी खबर है। यहां पर प्रस्तावित रिंग रोड परियोजना के लिए अब तक 84 प्रतिशत भूमि अधिग्रहण पूरा हो चुका है। कुल 53 गांवों से होकर गुजरेगा यह रिंग रोड।
रिंग रोड पर चार फ्लाईओवर, एक रेलवे ब्रिज और पांच अंडरपास बनाए जाएंगे। इसके साथ ही एक बड़े ब्रिज और 37 बाक्स कलवट का निर्माण भी होगा। कुआनो नदी समेत कई स्थानों पर ब्रिज तैयार किए जाएंगे, जिससे सड़क और रेलवे क्रासिंग की समस्या दूर हो जाएगी।
बरवनिया से बक्सर होते हुए कुआनो नदी तक चार किलोमीटर में पोकलेन मशीनों से खोदाई पूरी कर ली गई है। सोनूपार और दसकोलवा पेट्रोल पंप के पास फ्लाईओवर निर्माण जारी है। बेलाड़ी से पिपरा-गौतम मार्ग पर बन रहे फ्लाईओवर का ढांचा भी लगभग तैयार हो चुका है।
कितना होगा खर्च?
ऐसा बताया जा रहा है कि 1138 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले रिंग रोड की लंबाई 22.150 किलोमीटर होगी। इस मार्ग के निर्माण की जिम्मेदारी भारद्वाज कंपनी को सौंपी गई है। परियोजना के पहले चरण में 22.5 किलोमीटर लंबी सड़क धरातल पर उतरने लगी है, जिससे कार्य तेजी पकड़ रहा है।
किसानों को मुआवजा वितरण
7152 काश्तकारों के लिए 304.97 करोड़ रुपये की अवार्ड धनराशि घोषित की गई थी। इसके तहत अब तक 257.35 करोड़ रुपये किसानों को वितरित किए जा चुके हैं। लगभग 84 प्रतिशत किसानों को उनके बैंक खाते में भुगतान भेजा जा चुका है, जबकि शेष राशि जल्द ही जारी होगी।
कुछ मामलों में न्यायालय विवाद एवं अंश विवाद के कारण 29.07 करोड़ रुपये की धनराशि अभी बकाया है। प्रशासन की ओर से शासन को रिपोर्ट भेज दी गई है और शीघ्र ही इन मामलों का निपटारा कर शेष मुआवजा भी किसानों को वितरित कर दिया जाएगा।
केंद्रीय मंत्रालय की देखरेख
रिंग रोड निर्माण की जिम्मेदारी केंद्रीय सड़क परिवहन और राज्यमार्ग मंत्रालय ने सीधे अपने हाथ में रखी है। परियोजना का पहला चरण 53 गांवों में 111 हेक्टेयर भूमि पर पूरा किया जा रहा है। वर्ष 2027 तक इस परियोजना को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation