• Latest
  • Trending
devendra

महाकुंभ संपन्न, अब नासिक में लगेगी डुबकी

March 7, 2025
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
तेजस एमके-2 समय सीमा

तेजस एमके-2 फाइटर जेट पर पूर्व वाइस चीफ की दो टूक ‘कब तक करेंगे इंतजार’

September 7, 2026
पीएम बोले- युवाओं ने देश का मान बढ़ाया

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशामुक्त होना जरूरी

September 7, 2026
आईसीएमआर तकनीक हस्तांतरण

आईसीएमआर की तीन जांच तकनीकें उद्योग के लिए होंगी हस्तांतरित

September 7, 2026
यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026

सीएम योगी ने चला ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ का सबसे बड़ा मास्टरस्ट्रोक

September 7, 2026
यूपी 50 हजार छात्राओं को स्कूटी

योगी सरकार का तोहफा, 50 हजार छात्राओं को देगी स्कूटी

September 7, 2026
दिल्ली चिड़ियाघर प्रवेश क्षेत्र पुनर्विकास

आधुनिक होगा दिल्ली चिड़ियाघर

September 7, 2026
हिमाचल स्कूल एडमिशन जाति कॉलम

हिमाचल में अगले सत्र से स्कूल एडमिशन फॉर्म में नहीं होगा जाति का कॉलम

September 7, 2026
ठाणे-पालघर बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का काम तेज, 135 किमी एलिवेटेड सेक्शन निर्माणाधीन

महाराष्ट्र में बुलेट ट्रेन के काम ने पकड़ी रफ्तार

September 7, 2026
गूगल गुजरात के युवाओं को कुशल बनाने में सहयोग देगा

गूगल गुजरात के युवाओं को कुशल बनाने में सहयोग देगा

September 7, 2026
Wednesday, September 9, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

महाकुंभ संपन्न, अब नासिक में लगेगी डुबकी

महाकुंभ की पूर्णाहुति पर सीएम फडणवीस ने बताया कैसा होगा आयोजन

by ब्लिट्ज़ इंडिया
March 7, 2025
in the blitz
0
devendra
ब्लिट्ज ब्यूरो

मुंबई। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ की पूर्णाहुति के साथ ही महाराष्ट्र सरकार ने नासिक सिंहस्थ कुंभ मेला 2027 की तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रयागराज में महाकुंभ का भव्य आयोजन होने से जहां इसमें पहुंचने वाले लोगों की संख्या से नया रिकॉर्ड बना है तो वहीं दूसरी तरफ महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि नासिक का ‘सिंहस्थ कुंभ मेला 2027’ भी अविस्मरणीय होगा। सीएम ने प्रयागराज महाकुंभ के अंतिम दिन ही नासिक कुंभ को लेकर एक बैठक की थी। इसमें उन्होंने नासिक कुंभ को वैश्विक बनाने के लिए चर्चा की थी। इसमें 38 विभागों के अधिकारी शामिल हुए थे। उच्च अधिकारियों के साथ बैठक के बाद फडणवीस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर प्रतिक्रिया साझा की है। नासिक कुंभ मेला 17 जुलाई, 2027 को शुरू होगा और एक महीने तक श्रद्धालु पवित्र स्नान करेंगे, जो 17 अगस्त, 2027 को समाप्त होगा।

फडणवीस ने लिखा है कि प्रयागराज के महाकुंभ की पूर्णाहुति! नासिक का ‘सिंहस्थ कुंभ मेला 2027’ भी होगा अविस्मरणीय! फडणवीस ने आगे लिखा कि प्रयागराज में सनातनी आस्था के महापर्व महाकुंभ 2025 ने वैश्विक स्तर पर सफलतापूर्वक आयोजन की नई ऊंचाइयों का कीर्तिमान बना। भारतीय संस्कृति का परचम दुनिया भर में लहराया। इसने हम सभी को नये उमंग एवं नये उत्साह से भर दिया है। साल 2027 में महाराष्ट्र के नासिक में आयोजित होने वाले कुंभ मेले में एक बार फिर से हम इस अपने गौरवशाली परंपरा की दिव्य अनुभूति को महसूस करने के लिए एकत्रित होंगे। प्रयागराज महाकुंभ में 66 करोड़ से अधिक लोगों ने डुबकी लगाई। प्रयागराज महाकुंभ का समापन 26 फरवरी यानी महाशिवरात्रि के दिन हुआ।

YOU MAY ALSO LIKE

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

प्रयागराज बनाम नासिक कुंभ
प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़ की घटना को छोड़कर बड़े पैमाने पर लोगों के पहुंचने से इसे बड़ा स्वरूप मिला। आगे होने वाले कुंभ आयोजनों के लिए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक बड़ी लकीर खींच दी है। यही वजह है कि प्रयागराज महाकुंभ के समापन से पहले ही महाराष्ट्र सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी थीं।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इसीलिए नासिक कुंभ मेला 2027 को हाईटेक बनाने का संकल्प लिया है। फडणवीस ने सीएम योगी को बधाई देते हुए कहा था कि मैं मुख्यमंत्री योगी को बधाई देना चाहता हूं और जिस तरह से उन्होंने पूरे कुंभ को संभाला, जहां यूरोप की जनसंख्या से अधिक लोग एक स्थान पर एकत्र हुए। यह आश्चर्यजनक है। उन्होंने कहा कि इस बार यह सिर्फ महाकुंभ नहीं था, यह प्रौद्योगिकी-सक्षम कुंभ था।

क्या है फडणवीस का प्लान?
2015 के नासिक कुंभ के अपने अनुभव को याद करते हुए फडणवीस ने बताया कि 2027 में नासिक में कुंभ होगा। प्रयागराज कुंभ का आयोजन 15,000 हेक्टेयर क्षेत्र में किया गया। जबकि नासिक कुंभ का क्षेत्रफल लगभग 250 हेक्टेयर है। सीएम बोले, 2015 में कुंभ के आयोजन का अनुभव है, लेकिन मैं कहूंगा कि इस बार यह तकनीकी रूप से सबसे उन्नत कुंभ होगा। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि इस कार्यक्रम में कई प्रौद्योगिकी-केंद्रित तत्वों को शामिल किया जाएगा, जो सभी उपस्थित लोगों के लिए एक मनोरंजक अनुभव तैयार करेंगे। फडणवीस ने आगे कहा कि यहां तक कि जो लोग पवित्र जल में स्नान नहीं कर सकते हैं, उन्हें भी प्रौद्योगिकी के माध्यम से इसमें स्नान करने का अनुभव प्राप्त होगा। उन्होंने यह सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता पर बल दिया कि प्रत्येक भक्त शारीरिक सीमाओं के बावजूद इसमें भाग ले।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation