• Latest
  • Trending

टैरिफ वॉर में भी चकाचक रहेगा लखनऊ का चिकनकारी हैंडीक्राफ्ट

September 6, 2025
Gwalior-Fort-in-Madhya-Pradesh

ग्वालियर में ₹5,500 करोड़, 18 हज़ार नौकरियां

August 6, 2026
hospital

22 बच्चे, और वायरस का वाहक अब भी तय नहीं

August 6, 2026
farmer

किसान के हर ₹1 पर ₹2.30

August 6, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

अब सिर्फ़ 460 गांव बाकी हैं

August 6, 2026
solar

19 लाख घरों का बिजली बिल अब ज़ीरो

August 6, 2026
airport

अब खाड़ी नहीं, अमेरिका से आता है ज़्यादा पैसा

August 5, 2026
वैश्विक संकट के बीच भी नहीं थमेगी भारत की रफ्तार

यूपी में जीएसटी 15% बढ़ा

August 5, 2026
boxing

ग्लासगो में 39 पदक, सात गोल्ड सिर्फ़ बॉक्सिंग से

August 5, 2026
solar

बारह लाख घरों ने बिजली बेचकर कमाए

August 5, 2026
पीएम-किसान अब 2031 तक चलेगी

पीएम-किसान अब 2031 तक

August 5, 2026
आरबीआई

कल सुबह 10 बजे आरबीआई का फ़ैसला आएगा। आपकी होम लोन ईएमआई पर इसका क्या असर होगा — और असली बात रेट में नहीं, भाषा में है

August 4, 2026
election center

तीन राज्य, तीन सीटें, तीन अलग नतीजे: बांकीपुर, दतिया और मांजलपुर ने एक ही दिन तीन अलग कहानियां सुनाईं

August 4, 2026
Friday, August 7, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

टैरिफ वॉर में भी चकाचक रहेगा लखनऊ का चिकनकारी हैंडीक्राफ्ट

अमेरिका में 1 पर्सेंट भी नहीं सप्लाई, गल्फ और अफ्रीका बड़े बाजार

by ब्लिट्ज़ इंडिया
September 6, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

ग्वालियर में ₹5,500 करोड़, 18 हज़ार नौकरियां

22 बच्चे, और वायरस का वाहक अब भी तय नहीं

ब्लिट्ज ब्यूरो

लखनऊ। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत से एक्सपोर्ट होने वाली चीजों पर 50% टैरिफ लगाया है। इस फैसले से कई उद्योगों पर असर पड़ सकता है, लेकिन लखनऊ की चिकनकारी इंडस्ट्री पहले की तरह चकाचक रहेगी। कारोबारियों का कहना है कि चिकन के कपड़ों की ज्यादातर सप्लाई गल्फ, अफ्रीका और दक्षिण एशिया में होती है। अमेरिका में लखनवी चिकन के कपड़ों की एक फीसदी भी सप्लाई नहीं होती।
लखनऊ चिकनकारी हैंडीक्राफ्ट
एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेश छबलानी ने कहा कि टैरिफ बढ़ने के बाद अमेरिका में चिकनकारी उत्पाद करीब 50% महंगे हो जाएंगे। इससे मांग में थोड़ी गिरावट आ सकती है, लेकिन लखनऊ की चिकनकारी का कोई वैश्विक विकल्प नहीं है। यहां चिकन का जैसा काम होता है, वैसा कहीं और संभव नहीं।
दूसरे बाजार कर देंगे भरपाई
अदा चिकनकारी के प्रमुख व एसोसिएशन के उपाध्यक्ष विनोद पंजाबी ने बताया कि भारत से सालाना लगभग 3000 करोड़ के चिकन के कपड़े एक्सपोर्ट होते हैं।
इसमें से करीब 20 करोड़ की ही सप्लाई अमेरिका में होती है। अगर अमेरिका से डिमांड घटती भी है तो दूसरे बाजार इस नुकसान की भरपाई कर देंगे। हमारे पास मैक्सिको और ऑस्ट्रेलिया जैसे उभरते विकल्प भी हैं।
कोरोना में कम हो चुका है अमेरिका से व्यापार
चौक के चिकन व्यापारी अजय खन्ना का कहना है कि कोरोना काल में अमेरिका से हमारा व्यापार पहले ही कम हो चुका है। ऐसे में एक्सपोर्ट पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। इसके साथ रूस, मैक्सिको और अफ्रीकी देशों में नए बाजार भी बन रहे हैं।
गल्फ और दक्षिण एशियाई देश प्रमुख बाजार
फैशन डिजाइनर असमां हुसैन का कहना है कि चिकनकारी के प्रमुख बाजार अमेरिका के बजाय गल्फ और दक्षिण एशियाई देश है। अमेरिका में वैसे भी चिकनकारी के महंगे उत्पादों की मांग सीमित है। जो लोग हाई-एंड प्रॉडक्ट खरीदते हैं, वे भी भारत आकर ही खरीदारी करते हैं। ऐसी कुर्ती जैसी चीजें थोड़ी महंगी जरूर होंगी, लेकिन उनकी मांग बनी रहेगी।
अमेरिका में कैसे बढ़ेगी कीमत ?
चिकन के कपड़ों पर 5% जीएसटी लगता है। हस्तशिल्प को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार निर्यात शुल्क नहीं लगाती। अगर लखनऊ में एक कुर्ता 1000 रुपये में तैयार हुआ तो अमेरिका तक भेजने में जीएसटी, शिपिंग, बीमा समेत तमाम खर्च जोड़कर लागत 1200 पहुंच जाती है। पहले 20% बेसिक रुपये टैरिफ लगता था।
ऐसे में इंपोर्ट करने वाले कारोबारी को 1400 रुपये खर्च करने पड़ते थे। अब 50% अतिरिक्त टैरिफ लगने पर अमेरिका में इंपोर्ट करने वाले कारोबारी को एक कुर्ते के लिए 2,000 रुपये देने होंगे। इस तरह कुर्ते की कीमत 40 से 45% बढ़ जाएगी।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation