• Latest
  • Trending

एलडीए की नैमिष नगर योजना: सीएम से मिलने के बाद किसानों के चेहरे खिले

October 27, 2025
बातचीत से सुलझाएं विवाद : पीएम मोदी

उज्बेकिस्तान-भारत के बीच यूरेनियम समेत हुए 11 समझौते

September 6, 2026
मोदी-जापारीव बैठक किर्गिस्तान 2026

भारत और किर्गिस्तान बढ़ाएंगे आर्थिक सहयोग

September 6, 2026
मोदी-पुतिन द्विपक्षीय बैठक 2026

मोदी ने पुतिन से कहा, इस युद्ध का अंत हो

September 6, 2026
बातचीत से सुलझाएं विवाद : पीएम मोदी

बातचीत से सुलझाएं विवाद : पीएम मोदी

September 6, 2026
सिविल जज भर्ती 1 साल वकालत

अब एक साल वकालत कर बन सकेंगे जज

September 6, 2026
kerla-high-court

हाई कोर्ट में 10वीं पास को मिलेगी ₹52000 तक मंथली सैलरी

September 6, 2026
3 लाख छात्रों को साइबर एक्सपर्ट बनाएगा आईआईटी

3 लाख छात्रों को साइबर एक्सपर्ट बनाएगा आईआईटी

September 6, 2026
शिक्षक

अतिथि शिक्षकों के लिए खुशखबरी अब बन सकेंगे प्रधानाचार्य

September 6, 2026
लवकुश प्रसाद ISRO साइंटिस्ट

इसरो में साइंटिस्ट बन राज्य का नाम रोशन किया लवकुश ने

September 6, 2026
आईपीएस अंजलि विश्वकर्मा UPSC सफलता

यूपीएससी के लिए छोड़ी 48 लाख की नौकरी

September 6, 2026
विदेश में पीएचडी सबसे ज्यादा स्टाइपेंड

पीएचडी करने के लिए सालाना ₹1 करोड़ स्टाइपेंड

September 6, 2026
पुणे आयकर विभाग स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2026

खिलाड़ियों के लिए आयकर विभाग में भर्ती, ₹81000 तक सैलरी

September 6, 2026
Sunday, September 6, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

एलडीए की नैमिष नगर योजना: सीएम से मिलने के बाद किसानों के चेहरे खिले

एक समान मुआवजे का दिया आश्वासन

by ब्लिट्ज़ इंडिया
October 27, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

उज्बेकिस्तान-भारत के बीच यूरेनियम समेत हुए 11 समझौते

भारत और किर्गिस्तान बढ़ाएंगे आर्थिक सहयोग

ब्लिट्ज ब्यूरो

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बक्शी का तालाब (बीकेटी) इलाके में लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) की प्रस्तावित नैमिष नगर आवासीय योजना को लेकर किसानों की उम्मीदें एक बार फिर जगी हैं। बीकेटी विधायक योगेश शुक्ला ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर किसानों के मुआवजे से जुड़ी समस्याओं को उनके सामने रखा। विधायक ने बताया कि एक ही योजना के तहत किसानों को अलग-अलग दरों पर मुआवजा दिया जा रहा है, जो उचित नहीं है।
विधायक योगेश शुक्ला ने बताया कि नैमिष नगर योजना में एलडीए द्वारा ग्राम सभा क्षेत्र में 81 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर और नगर पंचायत क्षेत्र में 1 करोड़ 25 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की दर से मुआवजा दिया जा रहा है। एक ही परियोजना में अलग-अलग दरों के कारण किसानों को असमानता का सामना करना पड़ रहा है। विधायक ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि सभी किसानों को एक समान दर पर मुआवजा सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों के हित में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी योजना में किसानों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इस आश्वासन के बाद किसानों को उम्मीद है कि एलडीए जल्द ही मुआवजा दरों में संशोधन करेगा और उन्हें बढ़ा हुआ मुआवजा मिलेगा। मुलाकात के दौरान विधायक ने क्षेत्र की अन्य समस्याओं पर भी मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित किया।
भू-माफियाओं पर सख्त कार्रवाई का निर्देश
बीजेपी विधायक योगेश शुक्ला ने बताया कि वार्ड इस्माइलगंज द्वितीय के बालाजीपुरम में भू-माफियाओं ने एक पार्क पर कब्जा कर लिया है, जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है। यह पार्क पहले एक निजी बिल्डर द्वारा विकसित किया गया था, लेकिन बाद में कुछ लोगों ने अवैध रूप से ताला डालकर कब्जा कर लिया। इस मुद्दे पर सीएम ने जांच के बाद सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया।
क्या है नैमिष नगर योजना?
नैमिष नगर योजना लखनऊ विकास प्राधिकरण की एक महत्वाकांक्षी परियोजना है, जो सीतापुर रोड पर विकसित की जा रही है। इस योजना के तहत लगभग तीन लाख लोगों को आवास उपलब्ध कराने का लक्ष्य है। इसके लिए 18 गांवों की करीब 1084 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहित की गई है, जिस पर लगभग 4785 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। बीकेटी तहसील के पुरवा गांव में साइट ऑफिस स्थापित किया गया है। योजना में चौड़ी सड़कें, पार्क, स्कूल, अस्पताल, जल निकासी, खेल मैदान, बारात घर, स्वास्थ्य केंद्र, तालाब, कब्रिस्तान, श्मशान और अन्य आधुनिक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation