• Latest
  • Trending
ram mandir

राजा राम का भव्य राजप्रासाद तैयार

May 30, 2025
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
तेजस एमके-2 समय सीमा

तेजस एमके-2 फाइटर जेट पर पूर्व वाइस चीफ की दो टूक ‘कब तक करेंगे इंतजार’

September 7, 2026
पीएम बोले- युवाओं ने देश का मान बढ़ाया

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशामुक्त होना जरूरी

September 7, 2026
आईसीएमआर तकनीक हस्तांतरण

आईसीएमआर की तीन जांच तकनीकें उद्योग के लिए होंगी हस्तांतरित

September 7, 2026
यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026

सीएम योगी ने चला ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ का सबसे बड़ा मास्टरस्ट्रोक

September 7, 2026
यूपी 50 हजार छात्राओं को स्कूटी

योगी सरकार का तोहफा, 50 हजार छात्राओं को देगी स्कूटी

September 7, 2026
दिल्ली चिड़ियाघर प्रवेश क्षेत्र पुनर्विकास

आधुनिक होगा दिल्ली चिड़ियाघर

September 7, 2026
हिमाचल स्कूल एडमिशन जाति कॉलम

हिमाचल में अगले सत्र से स्कूल एडमिशन फॉर्म में नहीं होगा जाति का कॉलम

September 7, 2026
ठाणे-पालघर बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का काम तेज, 135 किमी एलिवेटेड सेक्शन निर्माणाधीन

महाराष्ट्र में बुलेट ट्रेन के काम ने पकड़ी रफ्तार

September 7, 2026
गूगल गुजरात के युवाओं को कुशल बनाने में सहयोग देगा

गूगल गुजरात के युवाओं को कुशल बनाने में सहयोग देगा

September 7, 2026
Tuesday, September 8, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

राजा राम का भव्य राजप्रासाद तैयार

मंदिर के प्रथम तल पर विराजे राम दरबार व भगवान नर्वदेश्वर भी स्थापित

by ब्लिट्ज़ इंडिया
May 30, 2025
in the blitz
0
ram mandir
ब्लिट्ज ब्यूरो

लखनऊ। राम मंदिर के प्रथम तल पर राजा राम का भव्य राजप्रासाद तैयार हो गया है। इसमें सभी दरवाजे लगा दिए गए हैं। ज्येष्ठ कृष्ण एकादशी के पर्व पर गत शुक्रवार को राम मंदिर के प्रथम तल पर राम दरबार की मूर्ति को यथास्थान पर स्थापित कर दिया गया है। हालांकि यहां अवशेष कार्य अभी चल रहे हैं जो शीघ्र पूरे कर लिए जाएंगे। मंदिर निर्माण एजेंसी एलएण्डटी के परियोजना निदेशक वीके मेहता ने कहा कि राम दरबार की मूर्तियों को जयपुर से लाया गया है। श्रीरामजन्मभूमि के 2.77 एकड़ भू-भाग पर निर्मित राम मंदिर के प्रथम तल पर भगवान श्रीराम को माता जानकी और उनके तीनों अनुजों व हनुमान जी के साथ प्रतिष्ठित किया गया है। सभी को लगभग ढाई फीट ऊंचे सिंहासन पर विराजमान कराया गया है।

इसी तरह से परकोटा के दक्षिण-पश्चिम में निर्मित शिवालय में भगवान नर्वदेश्वर को भी यथास्थान पर स्थापित कर दिया गया है। राम दरबार समेत परकोटा के छह मंदिरों व सप्त मंडपम के सातों मंदिरों में मूर्तियों की स्थापना के बाद प्राण प्रतिष्ठा का तीन दिवसीय अनुष्ठान तीन जून से शुरू होगा और इस दौरान मूर्तियों का अलग-अलग अधिवास कराकर उनमें वैदिक मंत्रों से प्राणों का आधान गंगा दशहरा के पर्व पर पांच जून को निर्धारित मुहूर्त में किया जाएगा। इसी के साथ प्रथम तल से लेकर शिखर तक का सम्पूर्ण कार्य पांच जून तक पूरा हो जाएगा। इसके उपरांत राम मंदिर के चारों ओर लगे क्रेन टावरों को हटा लिया जाएगा। इसके साथ ही राम मंदिर निर्माण का ऐतिहासिक चरण पूरा हो जाएगा। इसके समानांतर द्वितीय चरण में श्रीरामजन्मभूमि परिसर में निर्माणाधीन कार्य चलता रहेगा जो कि दिसम्बर 2025 में पूरा हो जाएगा।

YOU MAY ALSO LIKE

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

शिखरों को स्वर्ण मंडित करने के लिए कारीगरों की टीम पहुंची अयोध्या
राम मंदिर में दूसरी प्राण-प्रतिष्ठा के दृष्टिगत निरीक्षण व निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा दूसरे दिन भी जारी रही। भवन-निर्माण समिति चेयरमैन नृपेन्द्र मिश्र बैठक की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में निर्माण एजेंसियों ने बताया कि सभी लक्षित कार्य निर्धारित समय में पूरा हो जाएगा। समिति चेयरमैन मिश्र ने मीडिया से बातचीत में बताया राम मंदिर के शिखर व आमलक सहित परकोटा के सभी मंदिरों के शिखरों को स्वर्ण मंडित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए कारीगरों की टीम यहां पहुंच गई है। यह काम शुरू कर दिया गया है जो कि तीन जून से पहले पूरा हो जाएगा।

उत्तरी प्रवेश द्वार के निर्माण का डिजाइन फिर बदला जाएगा
राम मंदिर के चारों ओर अलग-अलग दिशाओं में निर्माणाधीन प्रवेश द्वार में पहले वीवीआईपी प्रवेश द्वार के डिजाइन में परिवर्तन किया जाएगा। भवन-निर्माण समिति चेयरमैन नृपेन्द्र मिश्र ने बताया कि इस डिजाइन को जितना आकर्षक होना चाहिए था, वैसा बना नहीं है। इसके कारण दोबारा निर्माण का निर्देश दिया गया है। इसकी समयसीमा 30 जून तय की गई है। उधर प्रवेश द्वार की निर्माण एजेंसी यूपीआरएनएन के अधिकारियों का कहना है कि डिजाइन में मोल्डिंग कास्ट आयरन प्रस्तावित थी। इसकी फिनिशिंग उतनी बढ़िया नहीं हो पाई। इसके कारण डिजाइन को टाइटेनियम अथवा एसआर 304 में किया जाएगा। इसके बारे में भवन-निर्माण समिति फैसला लेगी। नृपेन्द्र मिश्र ने बताया कि क्रासिंग 11 पर निर्माणाधीन प्रवेश द्वार का निरीक्षण किया गया।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation