• Latest
  • Trending

अमेठी में 30 साल बाद गुलजार हुआ कौहार औद्योगिक क्षेत्र

August 15, 2025
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
Sunday, October 11, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

अमेठी में 30 साल बाद गुलजार हुआ कौहार औद्योगिक क्षेत्र

डेयरी की स्थापना से बदलेगा आिर्थक परिदृश्य

by ब्लिट्ज़ इंडिया
August 15, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

ब्लिट्ज ब्यूरो

अमेठी। अमेठी का कौहार औद्योगिक क्षेत्र, जो कभी सम्राट साइकिल के लिए जाना जाता था, 30 सालों से वीरान पड़ा था। अब यहां गौरी शंकर डेयरी की स्थापना से फिर से रौनक लौट आई है। इस डेयरी के शुरू होने से 190 गांवों के लगभग 10,000 किसानों व पशु पालकों को सीधे-सीधे लाभ होगा।
जिस कौहार औद्योगिक क्षेत्र में 30 साल पहले सम्राट साइकिल का शोर गूंजता था, आज वहां गौरी शंकर डेयरी में दूध की धार बह रही है। दशकों से वीरान पड़े इस औद्योगिक क्षेत्र में एक बार फिर से आर्थिक रौनक लौट आई है, जिससे हजारों परिवारों में उम्मीद की किरण जगी है।
1980 के दशक में विकसित हुए इस क्षेत्र में मेसर्स सम्राट बाइसिकल ने कारखाना स्थापित किया था, लेकिन कंपनी बंद होने के बाद यह इलाका सुनसान हो गया था। अब गौरी शंकर डेयरी की स्थापना से यह क्षेत्र फिर से जीवंत हो उठा है। इस डेयरी की स्थापना की नींव यूपीसीडा की ओर से 1 अगस्त 2023 को भूमि आवंटन के साथ रखी गई थी।
बिजली की अड़चन के बाद भी हुई शुरुआत
डेयरी यूनिट का लक्ष्य दिसंबर 2023 तक निर्माण पूरा कर जनवरी से संचालन शुरू करना था, लेकिन 24 घंटे बिजली की उपलब्धता न होने के कारण काम में देरी हुई। इस मुद्दे को उद्योग बंधु की बैठक में उठाया गया, जिसके बाद विद्युत विभाग, यूपीसीडा और जिला प्रशासन के समन्वित प्रयासों से दो महीनों में समस्या का समाधान हो गया।
इस परियोजना में अब तक लगभग 3 करोड़ रुपये का निवेश हो चुका है। फिलहाल, डेयरी रोजाना 4,200 से 4,700 लीटर दूध का संग्रह और चिलिंग कर रही है। इसकी कुल क्षमता एक लाख लीटर दूध की है, जिसे भविष्य में बढ़ाने की योजना है।
10,000 पशुपालकों को मिल रहा रोजगार
गौरी शंकर डेयरी फिलहाल 190 गांवों से दूध इकट्ठा कर रही है और जल्द ही इसे 230 गाँवों तक विस्तारित करने की योजना है। इस यूनिट से लगभग 10,000 दुग्ध किसान सीधे जुड़े हुए हैं, जिससे स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर खुले हैं और उनकी आजीविका मजबूत हुई है।
उद्यमी मित्र प्रवीण सिंह ने बताया कि कौहार औद्योगिक क्षेत्र में उद्यम की अपार संभावनाएं हैं। गौरी शंकर डेयरी एक छोटी यूनिट होने के बावजूद यह साबित कर रही है कि स्थानीय स्तर पर उद्यमिता को बढ़ावा देकर परिवारों की आर्थिक स्थिति को सुधारा जा सकता है। यह डेयरी अब सैकड़ों परिवारों की आजीविका का नया आधार बन चुकी है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation