• Latest
  • Trending

कानपुर के कॉरिडोर-2 को जल्द मिलेगी मेट्रो की सौगात

September 6, 2025
Fire

भ्रष्टतंत्र पर प्रहार जरूरी

July 4, 2026
pm-modi-addresses-ias-trainee-officers-citizen-devo-bhava-viksit-bharat-2047.webp

हमेशा याद रखें, प्रशासन से जुड़ी हर फाइल के पीछे मानवीय पहलू हो आधार

July 4, 2026
International-Yoga-Day-2026.webp

दुनिया के बेहतर भविष्य के लिए भी जरूरी है योग

July 4, 2026
rajasthan-pakistan-border-special-watch-zone-security-plan.webp

भारत-पाकिस्तान सरहद का नया ‘सुरक्षा ब्लूप्रिंट’तैयार

July 4, 2026
highway-750x375.webp

केएमपी एक्सप्रेसवे पर दौड़ेगा विकास

July 4, 2026
metro

नए कॉरिडोर से 40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर

July 4, 2026
दिल्ली की बेटियों ने किया कमाल ः 8 साल की उम्र, 18 विश्व रिकॉर्ड

दिल्ली की बेटियों ने किया कमाल ः 8 साल की उम्र, 18 विश्व रिकॉर्ड

July 4, 2026
सरकारी राहत ने दी मुंबई में रीडेवलपमेंट को रफ्तार

सरकारी राहत ने दी मुंबई में रीडेवलपमेंट को रफ्तार

July 4, 2026
देश में पहली बार कपड़ा व्यापारियों के लिए भी थाना

देश में पहली बार कपड़ा व्यापारियों के लिए भी थाना

July 4, 2026
बटन दबाइए, पैदल यात्रियों के लिए रुक जाएंगी गाड़ियां…

बटन दबाइए, पैदल यात्रियों के लिए रुक जाएंगी गाड़ियां…

July 4, 2026
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन की सुरंगों में पहली बार टनल हुड का प्रयोग

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन की सुरंगों में पहली बार टनल हुड का प्रयोग

July 4, 2026
विकास के रोडमैप से और चमकेगा पूर्वोत्तर का चेहरा

विकास के रोडमैप से और चमकेगा पूर्वोत्तर का चेहरा

July 4, 2026
Sunday, July 5, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

कानपुर के कॉरिडोर-2 को जल्द मिलेगी मेट्रो की सौगात

by Blitzindiamedia
September 6, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

भ्रष्टतंत्र पर प्रहार जरूरी

हमेशा याद रखें, प्रशासन से जुड़ी हर फाइल के पीछे मानवीय पहलू हो आधार

ब्लिट्ज ब्यूरो

लखनऊ। यूपी वालों के लिए खुशखबरी है। दरअसल, अब जल्द ही यूपी के एक नए शहर को मेट्रो की सौगात मिलने जा रही है। यूपी की अब एक नई स्मार्ट सिटी में मेट्रो लाइन एक नई लाइफलाइन बनकर तैयार हो गई है। इस मेट्रो लाइन के विस्तार से यात्रियों का 16 किलोमीटर का सफर आसान होने के साथ ही पर्यावरण के अनुकूल होगा।
कहां शुरू होगी ये मेट्रो सेवा
कानपुर महानगर में लोगों को जल्द ही मेट्रो सेवा मिलने वाली है। बता दें कि मेट्रो कॉरिडोर-1 में मेट्रो ने 16 किलोमीटर की दूरी को तय कर लिया है, जिसमें आईआईटी कानपुर से कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन तक मेट्रो सेवा की शुरुआत हो चुकी है। वहीं, कॉरिडोर-2 में भी तेजी से काम किया जा रहा है। कॉरिडोर-2 में कानपुर मेट्रो के अधिकारियों ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। बता दें कि टनल बोरिंग मशीन गोमती ने रावतपुर से काकादेव स्टेशन तक तकरीबन 780 मीटर लंबी डाउन-लाइन टनल पूरी कर ली है।
उत्तर प्रदेश को 18 साल बाद
मिलेगी नई रेल लाइन
डाउन-लाइन टनल के दौरान मशीन ने टनल की दीवारों के लिए कुल 553 रिंग्स को लगाया है। यह टनल निर्माण के क्षेत्र में काफी मददगार है। गोमती केवल एक मशीन नहीं है, बल्कि अत्याधुनिक तकनीक है।
यह जमीन के अंदर टनल बनाकर तेजी से काम करती है। रावतपुर से काकादेव तक टनल जैसे ही पूरा होता है तो उसके बाद अब यह मशीन काकादेव से डबल पुलिया तक टनल का विस्तार करेगी, जिससे कानपुर मेट्रो की अंडरग्राउंड लाइन तेजी से तैयार होने के साथ ही शहरवासियों को जल्द ही मेट्रो की सुविधा का लाभ मिलने लग जाएगा।
शहर के बीच से गुजरेगी मेट्रो
बात करें लंबाई की तो कॉरिडोर-2 के अंडरग्राउंड सेक्शन कॉरिडोर-2 की लंबाई तकरीबन 8.60 किलोमीटर है, जिसमें 4.10 किलोमीटर अंडरग्राउंड है और पहले से रावतपुर से कंपनी बाग चौराहा तक 620 मीटर लंबी अप-लाइन औरडाउन-लाइन टनल जून 2025 में कंपलीट की जा चुकी थी। अब रावतपुर से काकादेव होते हुए डबल पुलिया तक टनल निर्माण का कार्य तेजी से हो रहा है। बता दें कि यह सेक्शन मेट्रो कॉरिडोर-2 का सबसे जरूरी हिस्सा है क्योंकि इससे शहर के बीच से मेट्रो गुजर सकेगी।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

Plugin Install : Popular Post Widget need JNews - View Counter to be installed
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation