• Latest
  • Trending

यूपी का ‘मिनी कोलकाता’भी कहलाता है कानपुर

October 18, 2025
ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

फास्ट-ट्रैक अदालतों को 2031 तक मिला फंड

November 6, 2026
solar

सौर बिजली रात तक सहेजने को ₹14,500 करोड़ मंजूर

November 6, 2026
स्वदेशी एआई

अब 22 भारतीय भाषाओं में बोलेगा देसी एआई

November 4, 2026
स्वच्छ ऊर्जा से मजबूत हो रही भारत की ऊर्जा सुरक्षा

21 लाख सोलर घरों का बिजली बिल शून्य

November 3, 2026
श्रीहरिकोटा से एनवीएस-03 लेकर उड़ान भरता जीएसएलवी-एफ18। एजेंसी जांच: तस्वीर पर एएनआई, पीटीआई या रॉयटर्स का नाम हो तो न लगाएं।

नाविक को मिला तीसरा नया उपग्रह

November 2, 2026
नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

October 31, 2026
नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

October 31, 2026
युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

October 31, 2026
केविन पीटरसन ने बताया, कैसे बदल रहा है भारत

नया भारत, जिसे दुनिया देख रही है

October 31, 2026
यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

October 31, 2026
यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

October 31, 2026
फिर बदला भदोही का नाम

फिर बदला भदोही का नाम

October 31, 2026
Saturday, November 7, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

यूपी का ‘मिनी कोलकाता’भी कहलाता है कानपुर

तेजी से टेक्नोलॉजी व स्टार्टअप हब के रूप में उभर रहा

by ब्लिट्ज़ इंडिया
October 18, 2025
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

लखनऊ। यूपी में एक ऐसा जिला भी है जिसे ‘मिनी कोलकाता’ के नाम से जाना जाता है। उत्तर प्रदेश के हर जिले का इतिहास अपने आप में विशेष महत्व रखता है। हर जिले की अपनी अनोखी पहचान और इतिहास है। इन जिलों को उनके विशिष्ट गुणों के अनुसार अलग-अलग नामों से भी जाना जाता है। उदाहरण के लिए आगरा को ताज नगरी, अलीगढ़ को तालानगरी और मुरादाबाद को पीतल की नगरी कहा जाता है।

यूपी का ‘मिनी कोलकाता’
प्रदेश की राजधानी लखनऊ से लगभग 80 किलोमीटर पश्चिम में स्थित है। यह शहर प्रदेश की औद्योगिक राजधानी के नाम से भी जाना जाता है। अपनी अनोखी पहचान और उद्योगों के कारण ही इसे ‘मिनी कोलकाता’ का दर्जा मिला है। भौगोलिक रूप से यह गंगा नदी के किनारे बसा है, जिसने इसके व्यापार और विकास को और गति दी। यह जिला है कानपुर।

YOU MAY ALSO LIKE

फास्ट-ट्रैक अदालतों को 2031 तक मिला फंड

सौर बिजली रात तक सहेजने को ₹14,500 करोड़ मंजूर

यह अपने औद्योगिक इतिहास के लिए प्रसिद्ध है। ब्रिटिश शासन के दौरान इसे ‘मिनी कोलकाता’ कहा जाने लगा, क्योंकि अंग्रेजों ने कोलकाता की तरह ही इसे एक महत्वपूर्ण औद्योगिक केंद्र के रूप में विकसित किया। यहां कई कारखाने, मिलें और व्यापारिक गतिविधियां शुरू हुईं, जिससे यह उत्तर भारत का बड़ा औद्योगिक हब बना।

औद्योगिक विकास का केंद्र
कानपुर में चमड़ा उद्योग, वस्त्र उद्योग और कई बड़े-बड़े कारखाने हैं, जो इसे देश के सबसे पुराने औद्योगिक शहरों में से एक बनाते हैं। ब्रिटिश काल में यहां कई मिलें स्थापित हुईं, जिन्होंने रोजगार और व्यापार को बढ़ावा दिया। यही कारण है कि इसे लंबे समय से उत्तर भारत का ‘मैनचेस्टर’भी कहा जाता रहा है।

आधुनिक युग में स्टार्टअप हब
वर्तमान में कानपुर केवल पारंपरिक उद्योगों तक सीमित नहीं है, बल्कि तेजी से एक टेक्नोलॉजी और स्टार्टअप हब के रूप में उभर रहा है। आईआईटी कानपुर की वजह से यहां एआई, रोबोटिक्स और मशीन लर्निंग जैसे क्षेत्रों में कई इनोवेटिव स्टार्टअप्स विकसित हो रहे है। इस जिले का कुल क्षेत्रफल 10,863 वर्ग किलोमीटर है और जनसंख्या लगभग 45.81 लाख है। इनमें पुरुषों की संख्या लगभग 24.60 लाख और महिलाओं की 21.21 लाख है। घनी आबादी और बड़े क्षेत्रफल के कारण कानपुर प्रशासनिक, औद्योगिक और आर्थिक रूप से एक महत्वपूर्ण जिला माना जाता है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation