• Latest
  • Trending

एफआईआर दर्ज होने के 3 साल के भीतर मिलेगा न्याय : अमित शाह

June 20, 2025
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
Saturday, October 10, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

एफआईआर दर्ज होने के 3 साल के भीतर मिलेगा न्याय : अमित शाह

by ब्लिट्ज़ इंडिया
June 20, 2025
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि सरकार ऐसी व्यवस्था बनाने जा रही है जिससे हर नागरिक को प्राथमिकी दर्ज होने के तीन साल के अंदर न्याय मिल सके।
गृहमंत्री शाह ने फिर दावा किया कि 31 मार्च 2026 तक देश नक्सलवाद से पूरी तरह मुक्त हो जाएगा। सीएम योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए अमित शाह ने कहा, उनके नेतृत्व में यूपी पुलिस ने न केवल भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष और योग्यता आधारित बनाया, बल्कि हर जाति, जिले और तहसील के युवाओं को मौका देकर नया कीर्तिमान गढ़ा। इन नियुक्तियों में न खर्च, न पर्ची, न सिफारिश और न ही जाति के आधार पर कोई भेदभाव हुआ।
अमित शाह ने यूपी पुलिस में 60,244 नवनियुक्त सिपाहियों को नियुक्ति पत्र देने के लिए हुए समारोह में कहा कि भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम, यह तीनों कानून… मैं आज आप सबके सामने बोलकर जा रहा हूं कि पांच साल के भीतर ऐसी व्यवस्था बन जाएगी कि कोई भी प्राथमिकी दर्ज हुई तो पीड़ित को सुप्रीम कोर्ट तक तीन साल के अंदर न्याय मिल जाएगा।
इंसाफ मिलने में लगते हैं वर्षों
देश में अभी लोगों को इंसाफ मिलने में वर्षों लग जाते हैं। 20-25 साल तक रेप-हत्या के मामलों पर सुनवाई होती रहती है और फैसला ही नहीं आ पाता है। इसको लेकर सुधार की बात लंबे समय से चल रही है। फिल्मों का ‘तारीख पर तारीख’ वाला डायलॉग भी इसी सच्चाई को सामने लाया था। अब पुलिसिंग में सुधार कर तेजी से चार्जशीट फाइल कर और कोर्ट को सबूत मुहैया कराकर तेजी से सुनवाई पूरी कराने और पीड़ित को इंसाफ दिलाने की नीति पर काम करने की बात गृहमंत्री शाह ने कही है।
यूपी की कानून व्यवस्था पर की बात
अमित शाह ने कहा कि आजादी के बाद से यूपी की कानून व्यवस्था लगातार बिगड़ती रही। लेकिन, 2017 में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार बनने के बाद यूपी पुलिस ने नई बुलंदियों को छूना शुरू किया। यूपी अब दंगों का गढ़ नहीं रहा। यहां अब गुंडों का फरमान नहीं चलता। यूपी में अब कानून का शासन है।
ट्रेनिंग में पसीना बहाने की सलाह
सीएम योगी आदित्यनाथ ने समारोह को संबोधित करते हुए नए सिपाहियों को सीख दी। उन्होंने कहा कि ट्रेनिंग में जितना पसीना बहाएंगे, जीवन में उतना ही कम खून बहेगा। पुलिस बल केवल कानून-व्यवस्था का नहीं, बल्कि सामाजिक विश्वास का प्रतीक बन रहा है।
उन्होंने पीएम मोदी के ‘स्मार्ट पुलिसिंग’ के सूत्रों स्टि्रक्ट एंड सेंसिटिव, मॉडर्न ऐंड मोबाइल, अलर्ट ऐंड अकाउंटेबल, रिलायबल एंड रिस्पांसिबल और टेक्नो सेवी एंड ट्रेंड का हवाला देते हुए कहा कि यूपी ने इन सिद्धांतों को जमीनी हकीकत बनाया है। गृह मंत्री शाह का आभार जताते हुए सीएम योगी ने कहा कि 2017 में जब हमने भर्ती प्रक्रिया शुरू की थी, तब केंद्रीय गृह मंत्री ने पैरामिलिट्री और मिलिट्री ट्रेनिंग संसाधन उपलब्ध करवाने में बड़ी भूमिका निभाई थी। अब हमने राज्य में ही 60,000 से अधिक पुलिसवालों की ट्रेनिंग की क्षमता विकसित कर ली है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जरिए पूरी दुनिया को एक सख्त संदेश भेजा है कि भारतीयों का खून जमीन पर बहाने के लिए नहीं है और जो भी यह हिमाकत करेगा उसको दंड दिया जाएगा।

YOU MAY ALSO LIKE

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम


– ‘तारीख पर तारीख’ वाला सिस्टम खत्म हो जाएगा
– 60,244 नवनियुक्त सिपाहियों को मिले नियुक्ति पत्र
– सीएम योगी ने दी ट्रेनिंग में पसीना बहाने की सलाह

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation