• Latest
  • Trending
water shortage

ग्रामीण इलाकों में जलापूर्ति की समस्या सुलझाएगा जल समाधान पोर्टल

April 4, 2025
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
तेजस एमके-2 समय सीमा

तेजस एमके-2 फाइटर जेट पर पूर्व वाइस चीफ की दो टूक ‘कब तक करेंगे इंतजार’

September 7, 2026
पीएम बोले- युवाओं ने देश का मान बढ़ाया

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशामुक्त होना जरूरी

September 7, 2026
आईसीएमआर तकनीक हस्तांतरण

आईसीएमआर की तीन जांच तकनीकें उद्योग के लिए होंगी हस्तांतरित

September 7, 2026
यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026

सीएम योगी ने चला ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ का सबसे बड़ा मास्टरस्ट्रोक

September 7, 2026
यूपी 50 हजार छात्राओं को स्कूटी

योगी सरकार का तोहफा, 50 हजार छात्राओं को देगी स्कूटी

September 7, 2026
दिल्ली चिड़ियाघर प्रवेश क्षेत्र पुनर्विकास

आधुनिक होगा दिल्ली चिड़ियाघर

September 7, 2026
हिमाचल स्कूल एडमिशन जाति कॉलम

हिमाचल में अगले सत्र से स्कूल एडमिशन फॉर्म में नहीं होगा जाति का कॉलम

September 7, 2026
ठाणे-पालघर बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का काम तेज, 135 किमी एलिवेटेड सेक्शन निर्माणाधीन

महाराष्ट्र में बुलेट ट्रेन के काम ने पकड़ी रफ्तार

September 7, 2026
गूगल गुजरात के युवाओं को कुशल बनाने में सहयोग देगा

गूगल गुजरात के युवाओं को कुशल बनाने में सहयोग देगा

September 7, 2026
Wednesday, September 9, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

ग्रामीण इलाकों में जलापूर्ति की समस्या सुलझाएगा जल समाधान पोर्टल

by ब्लिट्ज़ इंडिया
April 4, 2025
in the blitz
0
water shortage

YOU MAY ALSO LIKE

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

ब्लिट्ज ब्यूरो

लखनऊ। जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने जल समाधान पोर्टल का शुभारंभ किया। इस पोर्टल के जरिए लोग नल कनेक्शन अप्लाई कर सकेंगे। साथ ही जलापूर्ति से जुड़ी समस्याओं की शिकायत भी कर सकेंगे। इसके अलावा लोग अपनी जलापूर्ति से जुड़ी शिकायतों की पूरी प्रक्रिया को ट्रैक भी कर सकेंगे। जल समाधान पोर्टल पर Jalsamadhan.in के जरिए लॉगिन कर सकते हैं। साथ ही टोल फ्री नंबर 180012121614 का भी शुभारंभ किया गया। जल समाधान ऐप एंड्रायड पर भी उपलब्ध है। इस मौके पर कॉफी टेबल बुक का भी लोकार्पण किया गया। यह कॉफी टेबल बुक जल जीवन मिशन के जरिए प्रदेश भर में हुए काम के बारे में बताएगी।
महाकुंभ-2025 के दौरान जल जीवन मिशन द्वारा लगाई गई स्वच्छ सुजल गांव प्रदर्शनी के सफल आयोजन में अहम भूमिका निभाने वाले विभागीय और एजेंसियों से जुड़े 112 कर्मचारियों और अधिकारियों को भी जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और विभाग के प्रमुख सचिव अनुराग श्रीवास्तव ने सम्मानित किया।
उन्हें अंगवस्त्र प्रदान कर सर्वश्रेष्ठ कार्य के लिए प्रमाणपत्र भी दिया गया। स्वच्छ सुजल गांव की पूरी टीम को लीड करने वाले राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन के वरिष्ठ सलाहकार राधा कृष्ण त्रिपाठी को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस मौके पर जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि महाकुंभ की चर्चा पूरी दुनिया में है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 8 साल के कार्यकाल को महाकुंभ के आयोजन से नापा जा सकता है कि 66 करोड़ लोग इस आयोजन में आए। किसी को कोई तकलीफ नहीं हुई। इससे पता चलता है कि यूपी में कानून का राज है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश लगातार आगे बढ़ रहा है। ग्रामीण इलाकों में ‘हर घर तक नल’ योजना के जरिए जलापूर्ति की जा रही है। गरीबों को पक्का मकान मिल रहा है। रोड कनेक्टिविटी में शानदार काम हुआ है।
स्वच्छ सुजल गांव प्रदर्शनी की तारीफ करते हुए जलशक्ति मंत्री ने कहा कि प्रदर्शनी में विभागीय योजनाओं को बहुत खूबसूरती से प्रदर्शित किया गया। जलशक्ति मंत्री ने विभागीय कर्मचारियों द्वारा महाकुंभ में आए श्रद्धालुओं की मदद के लिए जो काम किए गए, उसकी तारीफ करते हुए कहा कि मानवता के इस सबसे बड़े आयोजन में विभागीय कर्मचारियों का काम सराहनीय है। कार्यक्रम के दौरान नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के प्रमुख सचिव अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि ये कर्मचारियों की मेहनत का नतीजा है कि स्वच्छ सुजल गांव प्रदर्शनी पूरे महाकुंभ में चर्चा का विषय बनी रही। कार्यक्रम में सूचना आयुक्त पीएन द्विवेदी ने कहा कि स्वच्छ सुजल गांव प्रदर्शनी में कई ऐसे प्रतीक थे, जो महाकुंभ क्षेत्र की पहचान बन गए थे। इसमें मटके वाला चौराहा प्रमुख था। उन्होंने कहा कि ये प्रदर्शनी कुंभ की परिकल्पना को परिलक्षित करने वाली थी। इस मौके पर राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन के अधिशासी निदेशक बृजराज सिंह यादव समेत बड़ी संख्या में अधिकारी मौजूद थे।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation