• Latest
  • Trending
Jaishankar gave a befitting reply to Yunus

जयशंकर ने यूनुस को दिया मुंहतोड़ जवाब

April 10, 2025
स्वदेशी एआई

अब 22 भारतीय भाषाओं में बोलेगा देसी एआई

November 4, 2026
स्वच्छ ऊर्जा से मजबूत हो रही भारत की ऊर्जा सुरक्षा

21 लाख सोलर घरों का बिजली बिल शून्य

November 3, 2026
श्रीहरिकोटा से एनवीएस-03 लेकर उड़ान भरता जीएसएलवी-एफ18। एजेंसी जांच: तस्वीर पर एएनआई, पीटीआई या रॉयटर्स का नाम हो तो न लगाएं।

नाविक को मिला तीसरा नया उपग्रह

November 2, 2026
नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

October 31, 2026
नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

October 31, 2026
युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

October 31, 2026
केविन पीटरसन ने बताया, कैसे बदल रहा है भारत

नया भारत, जिसे दुनिया देख रही है

October 31, 2026
यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

October 31, 2026
यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

October 31, 2026
फिर बदला भदोही का नाम

फिर बदला भदोही का नाम

October 31, 2026
'मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी'

‘मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी’

October 31, 2026
गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

October 31, 2026
Thursday, November 5, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

जयशंकर ने यूनुस को दिया मुंहतोड़ जवाब

- फैक्ट के साथ बताई सच्चाई, पाकिस्तान के पैरोकार की बोलती बंद

by ब्लिट्ज़ इंडिया
April 10, 2025
in the blitz
0
Jaishankar gave a befitting reply to Yunus

YOU MAY ALSO LIKE

अब 22 भारतीय भाषाओं में बोलेगा देसी एआई

21 लाख सोलर घरों का बिजली बिल शून्य

ब्लिट्ज ब्यूरो

बैंकॉक। भारत के पूर्वोत्तर क्षेत्र पर बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस के विवादास्पद बयान पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि भारत की बंगाल की खाड़ी से लगी हुई लगभग 6,500 किलोमीटर की सबसे लंबी तटरेखा है। थाईलैंड में छठे बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में जयशंकर ने क्षेत्रीय संपर्क में भारत की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। इस दौरान उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि सहयोग सिर्फ लाभ उठाने के लिए नहीं किया जाता है। बिम्सटेक के सदस्य देशों में भारत, भूटान, बांग्लादेश, म्यांमार, थाईलैंड, नेपाल और श्रीलंका शामिल हैं। मोहम्मद यूनुस वर्तमान में बांग्लादेश-पाकिस्तान संबंधों को मजबूत करने में जुटे हैं।
जयशंकर ने क्या कहा
जयशंकर ने कहा, आखिरकार, हमारे पास बंगाल की खाड़ी में सबसे लंबी तटरेखा है, जो लगभग 6,500 किलोमीटर है। भारत न केवल पांच बिम्सटेक सदस्यों के साथ सीमा साझा करता है, बल्कि उनमें से अधिकांश को जोड़ता है तथा भारतीय उपमहाद्वीप और आसियान के बीच बहुत अधिक इंटरफेस भी प्रदान करता है। हमारा पूर्वोत्तर क्षेत्र विशेष रूप से बिम्सटेक के लिए एक कनेक्टिविटी हब के रूप में उभर रहा है, जिसमें सड़कों, रेलवे, जलमार्गों, ग्रिड और पाइपलाइनों का विशाल नेटवर्क है।
मोहम्मद यूनुस की मंशा
जयशंकर के इस बयान में भारत के पूर्वोत्तर के खास तौर पर जिक्र किए जाने को मोहम्मद यूनुस के लिए एक जवाब के रूप में देखा जा रहा है। यूनुस ने कुछ दिनों पहले चीन यात्रा के दौरान बांग्लादेश को इस क्षेत्र में महासागर का एकमात्र संरक्षक बताया था, जबकि चीन से अपने देश में अपना आर्थिक प्रभाव बढ़ाने का आग्रह किया था। उन्होंने कहा कि भारत के पूर्वोत्तर राज्य भूमि से घिरे होने के कारण एक अवसर साबित हो सकते हैं।
पूर्वोत्तर ‘कनेक्टिविटी हब’
जयशंकर ने इस धारणा को खारिज कर दिया कि भारत के पूर्वोत्तर में समुद्री पहुंच की कमी है। उन्होंने एक प्रमुख कनेक्टिविटी हब के रूप में इस क्षेत्र की उभरती भूमिका पर प्रकाश डाला।
उन्होंने कहा कि त्रिपक्षीय राजमार्ग के पूरा होने से पूर्वोत्तर प्रशांत महासागर से जुड़ जाएगा।
यूनुस के बयान पर भारत में तीखी प्रतिक्रियाएं
यूनुस को दिए गए एक अप्रत्यक्ष जवाब में जयशंकर ने क्षेत्रीय सहयोग के लिए साझा दृष्टिकोण की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने बिम्सटेक को मजबूत करने के लिए भारत की प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हुए कहा, हम यह भी मानते हैं कि सहयोग एक साझा दृष्टिकोण है, न कि चुनिंदा लोगों के लिए। यूनुस की टिप्पणी पर भारत में तीखी राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी हुईं। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने टिप्पणियों की निंदा करते हुए उन्हें अपमानजनक बताया। मणिपुर के पूर्व सीएम एन बीरेन सिंह भी पड़ोसी देश की अंतरिम सरकार पर इस क्षेत्र का रणनीतिक मोहरे के रूप में उपयोग करने का आरोप लगाया।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation