• Latest
  • Trending
fund-tax

आईटीआर फाइलिंग : जल्द खुलेगा पोर्टल

April 25, 2025
स्वदेशी एआई

अब 22 भारतीय भाषाओं में बोलेगा देसी एआई

November 4, 2026
स्वच्छ ऊर्जा से मजबूत हो रही भारत की ऊर्जा सुरक्षा

21 लाख सोलर घरों का बिजली बिल शून्य

November 3, 2026
श्रीहरिकोटा से एनवीएस-03 लेकर उड़ान भरता जीएसएलवी-एफ18। एजेंसी जांच: तस्वीर पर एएनआई, पीटीआई या रॉयटर्स का नाम हो तो न लगाएं।

नाविक को मिला तीसरा नया उपग्रह

November 2, 2026
नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

October 31, 2026
नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

October 31, 2026
युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

October 31, 2026
केविन पीटरसन ने बताया, कैसे बदल रहा है भारत

नया भारत, जिसे दुनिया देख रही है

October 31, 2026
यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

October 31, 2026
यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

October 31, 2026
फिर बदला भदोही का नाम

फिर बदला भदोही का नाम

October 31, 2026
'मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी'

‘मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी’

October 31, 2026
गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

October 31, 2026
Thursday, November 5, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

आईटीआर फाइलिंग : जल्द खुलेगा पोर्टल

- आईटीआर रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई

by ब्लिट्ज़ इंडिया
April 25, 2025
in the blitz
0
fund-tax

YOU MAY ALSO LIKE

अब 22 भारतीय भाषाओं में बोलेगा देसी एआई

21 लाख सोलर घरों का बिजली बिल शून्य

मनोज जैन

नई दिल्ली। इनकम टैक्स रिटर्न (आईटीआर) दाखिल करने का समय अब आने ही वाला है। आयकर विभाग जल्द ही असेसमेंट ईयर (एवाई) 2025-26 के लिए ऑनलाइन आईटीआर फॉर्म्स नोटिफाई करने वाला है। विभाग के ऐसा करते ही आईटी फाइलिंग की प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू हो जाएगी। सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेस (सीबीडीटी) द्वारा इसी महीने यानी अप्रैल 2025 में आईटीआर फॉर्म्स अधिसूचित करने और ई-फाइलिंग पोर्टल चालू करने की संभावना है। आईटीआर रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई, 2025 होगी। पिछले साल भी अप्रैल में ही ई-फाइलिंग पोर्टल खोला गया था। रिटर्न फाइल करने के बाद अब 7 से 20 दिन के भीतर रिफंड मिल जाता है।
हालांकि, अधिकांश वेतनभोगी लोग मई के अंत या जून में ही आईटीआर भरना शुरू करते हैं। इसका कारण यह है कि कंपनियां कर्मचारियों को मई के बाद ही फॉर्म 16 देती है। इस फॉर्म में वर्ष की कुल सैलरी और टैक्स कटौती (टीडीएस) का ब्यौरा होता है। इसमें दर्ज जानकारियां सही रिटर्न भरने के बहुत काम आती है। नियमों के अनुसार, नियोक्ताओं यानी कंपनियों और सरकारी विभागों के लिए 15 जून तक फॉर्म 16 जारी करना अनिवार्य है।
रिफंड प्रोसेस हो गई तेज
आयकर विभाग ने रिफंड प्रोसेस को काफी तेज कर दिया है। अब आमतौर पर आईटीआर दाखिल करने के 7 से 20 दिनों के भीतर रिफंड आयकरदाताओं के खाते में ट्रांसफर कर दिया जाता है। जल्द रिफंड पाने के लिए आईटीआर का समय पर वेरिफिकेशन करना और रिटर्न में किसी तरह की कमी का न होना जरूरी है। विशेषज्ञों का कहना है कि जो आयकरदाता 31 जुलाई की डेडलाइन से पहले आईटीआर दाखिल करते हैं, उन्हें रिफंड जल्दी मिलने की संभावना ज्यादा होती है।
प्री-फील्ड आईटीआर फॉर्म्स
इसके अलावा प्री-फिल्ड आईटीआर फॉर्म्स की सुविधा भी पोर्टल पर उपलब्ध कराई जाती है, जो खासतौर पर वेतनभोगियों और छोटे टैक्सपेयर्स के लिए लाभकारी होती है। हालांकि, आईटीआर फार्म सबमिट करने से पहले उसमें दी गई जानकारियों की पूरी तरह से जांच लेना जरूरी होता है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation