• Latest
  • Trending

इजरायल का ईरान के एटमी रिएक्टर पर हमला

June 20, 2025
स्वदेशी एआई

अब 22 भारतीय भाषाओं में बोलेगा देसी एआई

November 4, 2026
स्वच्छ ऊर्जा से मजबूत हो रही भारत की ऊर्जा सुरक्षा

21 लाख सोलर घरों का बिजली बिल शून्य

November 3, 2026
श्रीहरिकोटा से एनवीएस-03 लेकर उड़ान भरता जीएसएलवी-एफ18। एजेंसी जांच: तस्वीर पर एएनआई, पीटीआई या रॉयटर्स का नाम हो तो न लगाएं।

नाविक को मिला तीसरा नया उपग्रह

November 2, 2026
नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

October 31, 2026
नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

October 31, 2026
युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

October 31, 2026
केविन पीटरसन ने बताया, कैसे बदल रहा है भारत

नया भारत, जिसे दुनिया देख रही है

October 31, 2026
यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

October 31, 2026
यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

October 31, 2026
फिर बदला भदोही का नाम

फिर बदला भदोही का नाम

October 31, 2026
'मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी'

‘मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी’

October 31, 2026
गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

October 31, 2026
Friday, November 6, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

इजरायल का ईरान के एटमी रिएक्टर पर हमला

by ब्लिट्ज़ इंडिया
June 20, 2025
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

तेहरान। इजरायल ने गुरुवार रात भी ईरान की राजधानी तेहरान पर हवाई हमले जारी रखे। इजरायल ने ईरान में अराक हैवी वॉटर रिएक्टर पर हमला कर दिया है। हमले के बाद हुए नुकसान की जानकारी नहीं मिली है। कुछ घंटे पहले ही इजरायली सेना (आईडीएफ ) ने अराक और खोंडब शहर के लोगों को इलाका खाली करने की चेतावनी दी थी।

अराक में हैवी वाटर रिएक्टर है। यह फैसिलिटी ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम का एक अहम हिस्सा है। इसके साथ ही अराक में बड़े पैमाने पर हथियारों का उत्पादन होता है।

YOU MAY ALSO LIKE

अब 22 भारतीय भाषाओं में बोलेगा देसी एआई

21 लाख सोलर घरों का बिजली बिल शून्य

इजरायल ने खोंडब में भी हमले की चेतावनी दे रखी है। खोंडब में भी आईआर-40 हैवी वाटर रिएक्टर है, जो ईरान के परमाणु कार्यक्रम का एक और अहम हिस्सा है। यह फैसिलिटी अराक से करीब 40 किलोमीटर दूर है। अराक की तरह इसे भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निगरानी में रखा जाता है।

ईरान और इजरायल के बीच जंग सातवें दिन में पहुंच गई। अब तक इजरायल के 24 लोग मारे गए हैं। वहीं, वॉशिंगटन स्थित एक ह्यूमन राइट्स ग्रुप ने दावा किया है कि ईरान में मौत का आंकड़ा अब 639 हो चुका है और 1329 लोग घायल हुए हैं।

ईरान ने गुरुवार सुबह राजधानी तेल अवीव के नजदीक रमत गन शहर पर हमला किया। इसमें 20 लोग घायल होने की जानकारी है। रमत गन राजधानी तेल अवीव से करीब 5 किमी की दूरी पर है। यहां की आबादी 1.75 लाख से ज्यादा है। यहां पर इजरायल का डायमंड एक्सचेंज है। यह दुनिया की सबसे बड़ी हीरामंडी में से एक है।

इजरायली स्टॉक एक्सचेंज बिल्डिंग पर हमला
ईरान ने सेंट्रल इजरायल में स्थित स्टॉक एक्सचेंज बिल्डिंग पर मिसाइल हमला किया है। अल जजीरा के मुताबिक इससे बिल्डिंग को काफी नुकसान पहुंचा है।

अपने लोगों को निकालेंगे
जापान, चीन और इंडोनेशिया अपने नागरिकों को इजरायल और ईरान से निकालने की योजना बना रहे हैं। जापान रक्षा मंत्री जनरल नकातानी ने कहा कि दो सी-2 परिवहन विमान और 120 सैनिकों को अफ्रीका के जिबूती भेजा जा रहा है, जो लोगों को इजरायल और ईरान से निकालेंगे।

ईरान में करीब 280 और इजरायल में 1,000 जापानी नागरिक हैं। चीन के दूतावास ने इजरायल से लोगो को शुक्रवार से बसों के जरिए निकालने की घोषणा की। दूतावास के अनुसार, चीनी नागरिकों को ताबा बॉर्डर क्रॉसिंग के रास्ते मिस्र ले जाया जाएगा।

इंडोनेशिया सरकार ने भी ईरान से अपने नागरिकों को निकालने का एलान किया है। ईरान में 386 इंडोनेशियाई और इजरायल में 194 इंडोनेशियाई हैं।

ईरानी न्यूज चैनल हैक
इजरायली हैकर्स ने बुधवार देर रात ईरान की सरकारी आईआर आईबी टीवी समेत कई न्यूज चैनल हैक कर लिए। इस दौरान लोगों से विद्रोह की अपील की गई। इन हैकर्स ने ईरान में साल 2022 में हुए विरोध प्रदर्शन वाले वीडियो चलाए, जिनमें महिलाएं अपने बाल काट रही हैं।

इजरायल में 4 शहरों पर हमला
ईरान ने गुरुवार सुबह इजरायल में 4 जगहों पर मिसाइल गिराए हैं। इसमें बीर्शेबा शहर के सोरोका हॉस्पिटल को काफी नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा ईरान ने तेल अवीव, रमत गान और होलोन पर भी हमला किया है। बीर्शेबा में 1 जबकि होलोन में हुए हमले में 20 लोगों के घायल होने की सूचना है।

इजरायल में ईरान ने 4 मिसाइल दागीं, कई घायल
इजरायल में गुरुवार सुबह ईरानी बमबारी में कई लोग घायल हो गए हैं। टाइम्स ऑफ इजरायल की रिपोर्ट के मुताबिक मध्य और दक्षिणी इजरायल में कम से कम चार ईरानी मिसाइल गिरी हैं। फिलहाल नुकसान के बारे में पता लगाया जा रहा है।

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड ने इजरायल और ईरान में फंसे अपने नागरिकों को निकालने की कोशिशें शुरू कर दी हैं, लेकिन बंद हवाई क्षेत्र के कारण उन्हें इसमें काफी दिक्क त आ रही है। ऑस्ट्रेलिया ने बताया कि करीब 1,500 ऑस्ट्रेलियाई नागरिक ईरान में हैं और मदद के लिए रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं। वहीं, इजरायल में करीब 1,200 ऑस्ट्रेलियाई निकलना चाहते हैं। ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री पेनी वोंग ने कहा कि सरकार ने इजरायल में फंसे कुछ लोगों को जमीन के रास्ते निकाला है और दूसरे मौके तलाशे जा रहे हैं।

न्यूजीलैंड के विदेश मंत्री विंस्टन पीटर्स ने कहा कि उनका देश भी अपने नागरिकों की मदद के लिए पूरी कोशिश कर रहा है। न्यूजीलैंड ने अपने तेहरान दूतावास को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है और वहां तैनात दो कर्मचारियों और उनके परिवार को जमीन के रास्ते अजरबैजान भेज दिया गया है।

ईरान में इंटरनेट बंद
इंटरनेट निगरानी करने वाले संगठन नेट ब्लॉक्स ने बताया है कि ईरान में पिछले कई घंटे से ज्यादा समय से इंटरनेट बंद है। ईरान की सरकार ने खुद इंटरनेट पर पाबंदी लगाने की बात मानी है। उसका कहना है कि इजरायली सेना देश में फैले इंटरनेट का गलत इस्तेमाल कर रही थी, इसलिए यह कदम उठाया गया है।

अमेरिका में ईरान के समर्थन में रैली निकली
अमेरिका में ईरान का समर्थन करने वाले प्रदर्शनकारियों की भीड़ ने न्यूयॉर्क शहर की सड़कों पर मार्च किया। वीडियो में देखा गया कि ये लोग टाइम्स स्क्वायर में “ईरान से दूर रहो” जैसे नारे लगा रहे थे और इजरायल समर्थकों पर नाराजगी जता रहे थे।

ये ईरानी समर्थक मैनहटन की सड़कों पर आगे बढ़ रहे थे, लेकिन न्यूयॉर्क पुलिस ने उन्हें इजरायली वाणिज्य दूतावास तक पहुंचने से रोक दिया। यह प्रदर्शन फिलिस्तीनी युवा आंदोलन और समाजवादी संगठनों पीपुल्स फोरम और आंसर एलियांस ने मिलकर आयोजित किया था।
इजरायली सेना ईरान के टॉप-11 अफसरों को मारने में कामयाब हो गई है। उन्होंने इससे जुड़ा एक वीडियो भी जारी किया है।

पुतिन से बोले ट्रम्प- यूक्रेन जंग खत्म करो
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के उस प्रस्ताव को ठुकरा दिया, जिसमें पुतिन ने इजरायल और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष में मध्यस्थ बनने की बात कही थी। ट्रम्प ने कहा कि पुतिन को पहले यूक्रेन जंग को खत्म करना चाहिए।

व्हाइट हाउस में ट्रम्प ने पत्रकारों से कहा, “मैंने कल उनसे बात की थी। उन्होंने वास्तव में मध्यस्थता करने की पेशकश की, लेकिन मैंने उनसे कहा, ‘पहले अपना ही मसला सुलझाओ।’”

परमाणु समझौता
2015 में ईरान ने एक परमाणु समझौते में ये वादा किया था कि वह इस रिएक्टर को इस तरह बदलेगा जिससे हथियार बनाने की संभावना कम हो। ब्रिटेन उस बदलाव में ईरान की मदद कर रहा था, लेकिन अमेरिका ने 2018 में इस समझौते से खुद को अलग कर लिया था।

2019 में ईरान ने रिएक्टर का एक हिस्सा शुरू किया था, जो उस समय समझौते का उल्लंघन नहीं माना गया। हालांकि, अब इस पूरे मामले पर अंतरराष्ट्रीय चिंता बढ़ गई है।

इजरायल-ईरान जंग के पिछले 6 दिनों के अपडेट्स
पहला दिन: ईरान पर फिर इजरायली एयरस्ट्राइक शुरू : दोबारा न्यूक्लियर ठिकानों पर हमले
दूसरा दिन: इजरायली हमले में 138 ईरानियों की मौत: रक्षा मंत्री की धमकी- तेहरान जला देंगे
तीसरा दिन: ट्रम्प का दावा- ईरान और इजरायल का समझौता होगा; दोनों देशों में लड़ाई जारी
चौथा दिन: इजरायल ने तेहरान में न्यूज चैनल की बिल्डिंग पर बम गिराए, एंकर बाल-बाल बची
पांचवां दिन: ट्रम्प बोले- खामेनेई को अभी नहीं मारेंगे, सुप्रीम लीडर कहां छिपा जानते हैं।
छठा दिन: ईरानी सुप्रीम लीडर बोले- सरेंडर नहीं करेंगे

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation