• Latest
  • Trending
International stadium will be built in Ghaziabad

गाजियाबाद में बनेगा अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम

March 15, 2024
daily-news

कोयला खदानों से डेटा सेंटर तक: भारत की बड़ी आर्थिक और तकनीकी खबरें

September 14, 2026
brics

भारत की बड़ी खबरें: एशिया कप, धीरज बोम्मादेवरा, हिंदी दिवस और G20-ब्रिक्स

September 14, 2026
ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

September 13, 2026
मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

September 13, 2026
ब्रिक्स सुधार, ओडिशा में 11.5 अरब डॉलर निवेश, भारतीय वाणिज्य दूतावास, हॉकी, बद्री नस्ल और बांस की बड़ी खबरें।

ब्रिक्स से ओडिशा निवेश तक भारत की बड़ी खबरें

September 12, 2026
भारत ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026

18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन भारत मंडपम में शुरू, भारत चौथी बार अध्यक्ष

September 12, 2026
daily-news

भारत में ब्रिक्स बैठक: व्यापार, UPI, डिजिटल मजदूर चौक और आर्थिक सुधार

September 11, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: LPG नियम, मत्स्य योजना, BRICS, AI, सुधार और ग्रीन मिशन

September 10, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: रेलवे, UPI, कौशल, तकनीक और हरित विकास में बड़े फैसले

September 10, 2026
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
Saturday, September 19, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

गाजियाबाद में बनेगा अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम

आखिरी अड़चन भी हुई दूर, एनसीआर में मिलेगा आईपीएल का मजा

by ब्लिट्ज़ इंडिया
March 15, 2024
in उत्तर-प्रदेश
0
International stadium will be built in Ghaziabad
ब्लिट्ज ब्यूरो

गाजियाबाद। गाजियाबाद में अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम बनाने के लिए पिछले 9 वर्षों से संघर्ष चल रहा था। स्टेडियम के लिए भूमि भी चिन्हित की जा चुकी थी लेकिन कुछ कारणों से स्टेडियम का कार्य रुका हुआ था। अब सांसद एवं केंद्र सरकार में मंत्री जनरल वीके सिंह और गाजियाबाद क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त प्रयासों से देश की राजधानी दिल्ली की सीमा से लगे गाजियाबाद में प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम निर्माण में आने वाली अड़चन दूर हो गई है। बकायदा क्रिकेट स्टेडियम के शिलान्यास का कार्यक्रम फाइनल कर दिया गया।

इन वजहों से आ रही थी अड़चन
गाजियाबाद क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश मिश्रा ने बताया कि स्टेडियम के निर्माण में हाईटेंशन लाइन और एफएआर अड़चन आ रही थीं। दोनों अड़चन दूर हो गई हैं। उन्होंने बताया कि राज्यसभा सदस्य एवं बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला तथा मौजूदा सांसद जनरल वीके सिंह की उपस्थिति में शिलान्यास कार्यक्रम रखा गया । उन्होंने बताया कि स्टेडियम में 55 हजार दर्शकों के बैठने की क्षमता होगी। प्रथम चरण के दौरान चार सौ करोड़ तथा द्वितीय चरण के दौरान 50 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। चारदीवारी निर्माण आदि के लिए साइट पर टेंडर अपलोड कर दिया गया है। अगले दो वर्ष में यानी 2026 तक स्टेडियम निर्माण कार्य को पूरा कर लिया जाएगा।

YOU MAY ALSO LIKE

महिलाओं के कार्यस्थल की नियमित सुरक्षा ऑडिट के निर्देश

अचानक बांकेबिहारी मंदिर पहुंचे योगी, ठाकुर जी की छवि को निहारते रहे

निर्माण लागत में 25 फीसदी का इजाफा
हालांकि समय के साथ स्टेडियम निर्माण का बजट बढ़ गया है। बीते नौ सालों के दौरान क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण की लागत में लगभग 25 फीसदी का इजाफा हुआ है। अर्थात शुरुआत में जहां निर्माण लागत साढ़े तीन सौ करोड़ आ रही थी, अब वह बढ़कर साढ़े चार सौ करोड़ पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि स्टेडियम आरंभ होने से युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। गाजियाबाद में आईपीएल मैच का आयोजन भी होगा।
एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने जनरल वीके सिंह एवं प्रशासन के सहयोग को लेकर आभार जताया। इस दौरान डॉ.अरविंद डोगरा, उमेश चोपड़ा, राजीव पासी, आशीष, देवेंद्र चौपड़ा और अमर सिंह आदि उपस्थित रहे।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation