• Latest
  • Trending

इंदौर देश में फिर सबसे स्वच्छ

July 25, 2025
स्वदेशी एआई

अब 22 भारतीय भाषाओं में बोलेगा देसी एआई

November 4, 2026
स्वच्छ ऊर्जा से मजबूत हो रही भारत की ऊर्जा सुरक्षा

21 लाख सोलर घरों का बिजली बिल शून्य

November 3, 2026
श्रीहरिकोटा से एनवीएस-03 लेकर उड़ान भरता जीएसएलवी-एफ18। एजेंसी जांच: तस्वीर पर एएनआई, पीटीआई या रॉयटर्स का नाम हो तो न लगाएं।

नाविक को मिला तीसरा नया उपग्रह

November 2, 2026
नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

October 31, 2026
नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

October 31, 2026
युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

October 31, 2026
केविन पीटरसन ने बताया, कैसे बदल रहा है भारत

नया भारत, जिसे दुनिया देख रही है

October 31, 2026
यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

October 31, 2026
यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

October 31, 2026
फिर बदला भदोही का नाम

फिर बदला भदोही का नाम

October 31, 2026
'मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी'

‘मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी’

October 31, 2026
गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

October 31, 2026
Friday, November 6, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

इंदौर देश में फिर सबसे स्वच्छ

तीन से दस लाख की आबादी में नोएडा अव्वल

by ब्लिट्ज़ इंडिया
July 25, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

अब 22 भारतीय भाषाओं में बोलेगा देसी एआई

21 लाख सोलर घरों का बिजली बिल शून्य

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। भारत के सबसे स्वच्छ शहर का खिताब फिर मध्य प्रदेश के इंदौर को मिला है। सुपर स्वच्छ लीग शहर श्रेणी में इंदौर के बाद सूरत दूसरे और नवी मुंबई तीसरे स्थान पर है। वहीं, स्वच्छता सर्वेक्षण में तीन से दस लाख की आबादी वाले शहरों की श्रेणी में दिल्ली-एनसीआर के शहर नोएडा ने बाजी मारी। चंडीगढ़ दूसरे व मैसूरू तीसरे स्थान पर रहा। दस लाख से अधिक आबादी वाले शहरों की नई श्रेणी में यूपी की राजधानी लखनऊ तीसरा सबसे स्वच्छ शहर रहा। इस श्रेणी में अहमदाबाद पहले, भोपाल दूसरे पायदान पर है। वहीं, प्रयागराज को सर्वश्रेष्ठ गंगा शहर का पुरस्कार मिला।
दिल्ली में हुए कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने चार श्रेणियों में कुल 78 पुरस्कार प्रदान किए, जिनमें केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहरलाल भी शामिल हुए। मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इंदौर, सूरत और नवी मुंबई ने पिछले कुछ वर्षों में सबसे स्वच्छ शहरों की सूची में शीर्ष पर रहकर स्वच्छता के क्षेत्र में नए मानदंड स्थापित किए हैं।
एमसीडी 31वें स्थान पर
दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने मध्यम शहरों की श्रेणी में 31वां स्थान हासिल किया। पिछले साल एमसीडी 90वें पायदान पर था।
इस वर्ष सुपर स्वच्छ लीग शहर, पांच जनसंख्या श्रेणियों में शीर्ष तीन स्वच्छ शहर, विशेष श्रेणी (गंगा शहर, छावनी बोर्ड, सफाई मित्र सुरक्षा, महाकुंभ) और राज्य स्तरीय पुरस्कार (किसी राज्य या केंद्र शासित प्रदेश का स्वच्छ शहर) श्रेणियों में पुरस्कार मिले।
एनडीएमसी को सुपर स्वच्छ लीग सिटी अवॉर्ड
विश्व के सबसे बड़े धार्मिक समागम महाकुंभ के दौरान बेहतरीन शहरी अपशिष्ट प्रबंधन के लिए प्रयागराज मेला अधिकारी व प्रयागराज नगर निगम को विशेष पुरस्कार मिला। ग्रेटर विशाखापत्तनम नगर निगम (जीवीएमसी), विशाखापत्तनम, जबलपुर व गोरखपुर को सफाई कर्मियों को सुरक्षा और गरिमा प्रदान करने की उत्कृष्ट प्रतिबद्धता के लिए सर्वश्रेष्ठ सफाई मित्र सुरक्षित शहर घोषित किया गया।
एनडीएमसी का कमाल
नई दिल्ली नगर पालिका परिषद को 50 हजार से तीन लाख की आबादी वाले शहरों में सुपर स्वच्छ लीग सिटी अवॉर्ड मिला। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंत्री आशीष सूद को यह पुरस्कार दिया।
योगी ने थपथपाई अधिकारियों की पीठ
नोएडा। स्वच्छता सुपर लीग में नोएडा की उपलब्धि पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्राधिकरण के सीईओ डाक्टर लोकेश एम की पीठ थपथपाते हुए उनके कार्य की सराहना की। अधिकारियों से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि जब प्रशासनिक प्रतिबद्धता, जनसहयोग और तकनीकी नवाचार एक साथ मिलते हैं तो असाधारण परिणाम संभव होता है।
उन्होंने कहा, जिस उपलब्धि को नोएडा ने हासिल कर देश में उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया है, उस उपलब्धि को आगे भी बरकरार रखा जाए। यह ऐतिहासिक सफलता पूरे उत्तर प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके लिए मैं नोएडावासियों, प्राधिकरण अधिकारियों, कर्मचारियों और सफाईकर्मियों को पुन: बधाई देता हूं।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation