• Latest
  • Trending

आतंकवाद पर भारत की नीति का इंडोनेशिया ने किया समर्थन

June 5, 2025
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
तेजस एमके-2 समय सीमा

तेजस एमके-2 फाइटर जेट पर पूर्व वाइस चीफ की दो टूक ‘कब तक करेंगे इंतजार’

September 7, 2026
पीएम बोले- युवाओं ने देश का मान बढ़ाया

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशामुक्त होना जरूरी

September 7, 2026
आईसीएमआर तकनीक हस्तांतरण

आईसीएमआर की तीन जांच तकनीकें उद्योग के लिए होंगी हस्तांतरित

September 7, 2026
यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026

सीएम योगी ने चला ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ का सबसे बड़ा मास्टरस्ट्रोक

September 7, 2026
यूपी 50 हजार छात्राओं को स्कूटी

योगी सरकार का तोहफा, 50 हजार छात्राओं को देगी स्कूटी

September 7, 2026
दिल्ली चिड़ियाघर प्रवेश क्षेत्र पुनर्विकास

आधुनिक होगा दिल्ली चिड़ियाघर

September 7, 2026
हिमाचल स्कूल एडमिशन जाति कॉलम

हिमाचल में अगले सत्र से स्कूल एडमिशन फॉर्म में नहीं होगा जाति का कॉलम

September 7, 2026
ठाणे-पालघर बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का काम तेज, 135 किमी एलिवेटेड सेक्शन निर्माणाधीन

महाराष्ट्र में बुलेट ट्रेन के काम ने पकड़ी रफ्तार

September 7, 2026
गूगल गुजरात के युवाओं को कुशल बनाने में सहयोग देगा

गूगल गुजरात के युवाओं को कुशल बनाने में सहयोग देगा

September 7, 2026
Tuesday, September 8, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

आतंकवाद पर भारत की नीति का इंडोनेशिया ने किया समर्थन

by ब्लिट्ज़ इंडिया
June 5, 2025
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

जकार्ता। आतंकवाद को कतई बर्दाश्त नहीं करने की भारत की नीति का सबसे बड़े इस्लामिक मुल्क इंडोनेशिया ने समर्थन किया है। इंडोनेशिया के नेहदलातुल उलेमा एग्जीक्यूटिव बोर्ड के चेयरमैन केएच उलिल अबशार अब्दाला ने कहा कि इस्लाम में कुछ संगठन इस्लाम के नाम पर हिंसा को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने कहा कि आतंकवाद से सबसे ज्यादा पीड़ित किसी और धर्म के लोग नहीं बल्कि मुसलमान खुद हैं।

न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए अबशार अब्दाला ने कहा, ‘ये बात सच है कि इस्लाम में कुछ ग्रुप इस्लाम के नाम पर हिंसा को बढ़ावा देते हैं। ये सही नहीं है क्योंकि इस्लाम शांतिप्रिय मजहब है और मुसलमान अमन-शांति चाहते हैं। मैंने भारत से आए अपने साथियों से कहा कि आतंकवाद से सबसे ज्यादा पीड़ित हिंदू, बौद्ध या ईसाई नहीं हैं। सबसे ज्यादा पीड़ित तो मुसलमान खुद हैं इसलिए इस समस्या से निपटने के लिए सबसे ज्यादा चिंतित भी मुस्लिम हैं।

YOU MAY ALSO LIKE

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

अबशार अब्दाला का कहना है कि दक्षिण और साउथ एशिया में रहने वाले लोग शांति और सद्भाव चाहते हैं क्योंकि आर्थिक और राजनीतिक स्थिरता आतंकवाद के खात्मे के बिना नहीं आ सकती है। उन्होंने कहा कि अगर लोगों को धर्म की उचित और सही समझ नहीं है और हिंसा को वैध करने के लिए धर्मों का शोषण होता है तो यह बहुत खतरनाक है।

सहयोग के आधार पर भी जुड़ना चाहिए
अबशार अब्दाला ने कहा, ‘मैंने भारतीय सांसदों से कहा कि इंडोनेशिया के इतिहास की सबसे गहरी भूगर्भीय लेयर भारत के इतिहास और सभ्यता से ही जुड़ी है इसलिए भारत और इंडोनेशिया को लोगों के बीच सहयोग के आधार पर भी जुड़ना चाहिए। इंडोनेशिया की नेशनल मैंडेट पार्टी (पीएएन) के नेताओं ने भारत के साथ एकजुटता प्रदर्शित करते हुए भारतीय सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल से कहा कि आतंकवाद फैलाने के लिए धर्म और जाति को आधार नहीं बनाया जा सकता।

20 मित्र देशों के स्थानीय राजदूतों से मुलाकात
भारतीय सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने इंडोनेशिया में कम से कम 20 मित्र देशों के स्थानीय राजदूतों से मुलाकात की। मित्र देशों के राजनयिकों ने सभी रूपों में आतंकवाद की कड़ी निंदा की और इस खतरे का मुकाबला करने के लिए एकजुट वैश्विक प्रयासों की तत्काल आवश्यकता को दोहराया।
जनता दल (यू) के सांसद संजय कुमार झा के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल, आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई के बारे में नई दिल्ली के स्पष्ट रुख से स्थानीय नेताओं और राजनयिकों, थिंक टैंक और मीडिया को अवगत कराया।

जकार्ता में भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘भारतीय सांसदों ने आतंकवाद को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करने के भारत के रुख पर विचार साझा किए।’ पोस्ट में यह भी कहा गया, ‘पीएएन पार्टी नेतृत्व ने भारत के पहलगाम में हुए भीषण आतंकवादी हमले के पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त की। पीएएन नेताओं ने बताया कि वे भारत के साथ एकजुट खड़े हैं। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि आतंकवाद फैलाने के लिए धर्म और जाति को आधार नहीं बनाया जा सकता।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation