• Latest
  • Trending
PM Modi gives job offers to 51,000 youths

पाक के खिलाफ भारत की वॉटर स्ट्राइक

April 25, 2025
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
तेजस एमके-2 समय सीमा

तेजस एमके-2 फाइटर जेट पर पूर्व वाइस चीफ की दो टूक ‘कब तक करेंगे इंतजार’

September 7, 2026
पीएम बोले- युवाओं ने देश का मान बढ़ाया

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशामुक्त होना जरूरी

September 7, 2026
आईसीएमआर तकनीक हस्तांतरण

आईसीएमआर की तीन जांच तकनीकें उद्योग के लिए होंगी हस्तांतरित

September 7, 2026
यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026

सीएम योगी ने चला ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ का सबसे बड़ा मास्टरस्ट्रोक

September 7, 2026
यूपी 50 हजार छात्राओं को स्कूटी

योगी सरकार का तोहफा, 50 हजार छात्राओं को देगी स्कूटी

September 7, 2026
दिल्ली चिड़ियाघर प्रवेश क्षेत्र पुनर्विकास

आधुनिक होगा दिल्ली चिड़ियाघर

September 7, 2026
हिमाचल स्कूल एडमिशन जाति कॉलम

हिमाचल में अगले सत्र से स्कूल एडमिशन फॉर्म में नहीं होगा जाति का कॉलम

September 7, 2026
ठाणे-पालघर बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का काम तेज, 135 किमी एलिवेटेड सेक्शन निर्माणाधीन

महाराष्ट्र में बुलेट ट्रेन के काम ने पकड़ी रफ्तार

September 7, 2026
गूगल गुजरात के युवाओं को कुशल बनाने में सहयोग देगा

गूगल गुजरात के युवाओं को कुशल बनाने में सहयोग देगा

September 7, 2026
Wednesday, September 9, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

पाक के खिलाफ भारत की वॉटर स्ट्राइक

भारत ने उठाए पांच बड़े कदम

by ब्लिट्ज़ इंडिया
April 25, 2025
in the blitz
0
PM Modi gives job offers to 51,000 youths

YOU MAY ALSO LIKE

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली।पहलगाम हमले के लिए भारत ने पाकिस्तान को जिम्मेदार माना है। पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए भारत ने 5 बड़े फैसले लिए हैं।
इनमें 65 साल पुरानी सिंधु जल संधि को रोका गया है। अटारी चेक पोस्ट बंद कर दिया गया है। वीजा भी बंद कर दिया गया और उच्चायुक्तों को हटा दिया है। इसके अलावा भारत की संभावित सैन्य कार्रवाई से थर-थर कांप रहा है नापाक पड़ोसी। बचाव के उपायों पर विचार के लिए पाकिस्तान में राष्ट्रीय सुरक्षा समिति की आपात बैठक बुलाई गई है।
इधर पीएम मोदी के आवास पर हुई सुरक्षा मामलों की कैबिनेट मीटिंग ढाई घंटे चली। इसी मीटिंग में पाकिस्तान के खिलाफ फैसले लिए गए।
भारत-पाकिस्तान के बीच सिंधु जल समझौता सस्पेंड कर दिया गया। पाकिस्तानी नागरिक अब भारत दौरा नहीं कर सकेंगे। भारत में मौजूद पाकिस्तानी नागरिकों को भारत छोड़ने के लिए 48 घंटे का समय दिया गया है। सभी पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद कर दिए गए हैं।
नई दिल्ली स्थित पाकिस्तानी हाई कमीशन में तैनात पाकिस्तानी डिफेंस एडवाइजर्स को भारत छोड़ने के लिए एक हफ्ते का समय दिया गया है।
दोनों हाई कमीशन में तैनात कर्मचारियों की संख्या 55 से घटाकर 30 की जाएगी। बैठक में पीएम मोदी के अलावा गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ, एनएसए अजित डोभाल शामिल हुए। इससे पहले गृह मंत्री अमित शाह श्रीनगर में थे, जहां उन्होंने मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी। शाह ने बैसरन घाटी का हवाई दौरा भी किया। उल्लेखनीय है कि पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में 27 भारतीयों की मौत हो गई थी।
पहलगाम अटैक में 2 लोकल और 3 पाकिस्तानी आतंकी शामिल बताए गए हैं। इंटेलिजेंस एजेंसियों ने उनके स्केच जारी किए हैं।
आतंकियों के नाम आसिफ फौजी, सुलेमान शाह और अबु तल्हा बताए गए हैं।
हमले का मास्टरमाइंड पाकिस्तान में
इंटेलिजेंस सूत्रों के मुताबिक, हमले का मास्टरमाइंड लश्कर-ए तैयबा का डिप्टी चीफ सैफुल्लाह खालिद है, जो पाकिस्तान में मौजूद है। पुलिस ने आतंकियों की जानकारी देने वाले को ₹20 लाख के इनाम का एलान किया है।
पाकिस्तान में खलबली
भारत के पांच बड़े एक्शन से पाकिस्तान में खलबली मची हुई है। घबराकर पाकिस्तान ने राष्ट्रीय सुरक्षा समिति की इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है।
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि सिंधु जल समझौते को रोकने और राजनयिक संबंधों में कटौती करने के भारत के कदम पर उचित जवाब के लिए शीर्ष असैन्य और सैन्य नेतृत्व बैठक करेंगे। आसिफ ने एक बयान में कहा, ‘‘प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की अध्यक्षता में राष्ट्रीय सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में सेना के तीनों अंगों के प्रमुख और प्रमुख कैबिनेट मंत्री शामिल होंगे। ऐसी बैठकें ऐसे महत्वपूर्ण अवसरों पर बुलाई जाती हैं जब राष्ट्रीय सुरक्षा खतरे में आ जाती है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation