• Latest
  • Trending
g20-india

जी20 की कामयाबी पर दुनिया में बजा भारत की अध्यक्षता का डंका

September 17, 2023
स्वदेशी एआई

अब 22 भारतीय भाषाओं में बोलेगा देसी एआई

November 4, 2026
स्वच्छ ऊर्जा से मजबूत हो रही भारत की ऊर्जा सुरक्षा

21 लाख सोलर घरों का बिजली बिल शून्य

November 3, 2026
श्रीहरिकोटा से एनवीएस-03 लेकर उड़ान भरता जीएसएलवी-एफ18। एजेंसी जांच: तस्वीर पर एएनआई, पीटीआई या रॉयटर्स का नाम हो तो न लगाएं।

नाविक को मिला तीसरा नया उपग्रह

November 2, 2026
नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

October 31, 2026
नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

October 31, 2026
युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

October 31, 2026
केविन पीटरसन ने बताया, कैसे बदल रहा है भारत

नया भारत, जिसे दुनिया देख रही है

October 31, 2026
यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

October 31, 2026
यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

October 31, 2026
फिर बदला भदोही का नाम

फिर बदला भदोही का नाम

October 31, 2026
'मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी'

‘मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी’

October 31, 2026
गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

October 31, 2026
Wednesday, November 4, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

जी20 की कामयाबी पर दुनिया में बजा भारत की अध्यक्षता का डंका

- विभाजित विश्व शक्तियों के बीच समझौता कराया, बड़ी कूटनीतिक जीत

by ब्लिट्ज़ इंडिया
September 17, 2023
in जी20शिखर-सममेलन
0
g20-india

नई दिल्ली। जी-20 शिखर सम्मेलन की शानदार मेजबानी और नई दिल्ली लीडर्स डिक्लेरेशन (एनडीएलडी) को सर्वसम्मति के साथ स्वीकारे जाने के लिए भारत और पीएम मोदी के नेतृत्व की दुनियाभर में तारीफ हो रही है। वैश्विक दक्षिण की आवाज के रूप में भारत के बढ़ते दबदबे की सभी ने तारीफ की है। दुनियाभर में जी20 सुर्खियों में रहा।

मशहूर अमेरिकी अखबार वाशिंगटन पोस्ट ने वैश्विक चिंताओं को दूर करने और सभी विकासात्मक और भू-राजनीतिक मुद्दों पर 100 फीसदी सहमति हासिल करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए लीड स्टोरी के शीर्षक में लिखा, भारत ने जी20 शिखर सम्मेलन में विभाजित विश्व शक्तियों के बीच समझौता कराया, पीएम मोदी की बड़ी कूटनीतिक जीत।

YOU MAY ALSO LIKE

गणेश चतुर्थी से नए संसद भवन में होगा विशेष सत्र

चीन भी जी20 पर कर रहा भारत की तारीफ

अमेरिका ने जी20 शिखर सम्मेलन को बताया पूरी तरह सफल
अमेरिका ने भारत की अध्यक्षता में जी20 नेताओं के शिखर सम्मेलन को पूरी तरह सफल बताया है। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा मानना है कि यह एक बड़ी सफलता है। जी20 एक बड़ा संगठन है। रूस और चीन इसके सदस्य हैं। दरअसल प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मिलर से सवाल किया गया कि क्या जी20 शिखर सम्मेलन सफल रहा। वहीं, नई दिल्ली घोषणापत्र से रूस की गैरमौजूदगी के बारे में उन्होंने कहा, सदस्य देशों के विभिन्न प्रकार के विचार हैं। हम इस तथ्य पर विश्वास करते हैं कि संगठन एक बयान जारी करने में सक्षम रहा, जो क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता का सम्मान करने का आह्वान करता है। यह एक अत्यंत महत्वपूर्ण बयान है क्योंकि यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के मूल में यही है।

भारत की कामयाबी से डच पीएम खुश
नीदरलैंड्स के प्रधानमंत्री मार्क रट ने कहा कि वे खुश हैं कि भारत ने जी20 का समापन आम सहमति के साथ किया। उन्होंने कहा, दिल्ली घोषणा कई तरह के समझौतों से भरी है, लेकिन इस तरह के बहुस्तरीय मंचों पर समझौते करना आम बात है। अगर उन्हें मौका मिलता तो, वे इसे अलग तरह से लिखते लेकिन यह किसी एक व्यक्ति का काम नहीं था। रट यूक्रेन को लेकर दिल्ली घोषणा पत्र के हिस्सों पर प्रतिक्रिया मांगे जाने पर जवाब दे रहे थे।

असाधारण रहा भारत का आयोजन : लूला डी सिल्वा
नई दिल्ली। ब्राजील के राष्ट्रपति लुइस इनासिया लूला डी सिल्वा ने भारत को बधाई देते हुए कहा कि उसने जी20 शिखर सम्मेलन का असाधारण आयोजन किया। भारतीयों से उन्हें गर्मजोशी भरा आतिथ्य मिला। ब्राजील पर अगले साल जी20 शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता और मेजबानी की बड़ी जिम्मेदारी है। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि ब्राजील अपनी अध्यक्षता में वैश्विक असमानता को बुनियादी मुद्दा बनाएगा। ब्यूरो

पता नहीं ब्राजील ने आईसीसी संधि पर दस्तखत क्यों किया
डी सिल्वा ने अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय (आईसीसी) संधि पर हस्ताक्षर को लेकर अपने ही देश पर सवाल खड़ा किया है। उन्होंने कहा, मैं आईसीसी संधि के मुद्दे का अध्ययन करना चाहता हूं। इस संधि पर अमेरिका, रूस या भारत किसी ने हस्ताक्षर नहीं किए हैं। ऐसे में मैं जानना चाहता हूं कि आखिर ब्राजील ने हस्ताक्षर क्यों किए।

पुतिन और जिनपिंग को आमंत्रित करेंगे
पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के समिट में शामिल न होने पर सिल्वा ने कहा, मैं इसकी वजह नहीं जानता। हालांकि, ब्राजील में समिट के लिए दोनों को आमंत्रित किया जाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि अगले शिखर सम्मेलन में दोनों शामिल होंगे।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation